दुर्गा मंदिर ध्वस्त, हटाई जा रही मूर्तियां... सीतापुर में सड़क चौड़ीकरण की जद में आया 25 साल पुराना टेंपल

Sitapur News News

दुर्गा मंदिर ध्वस्त, हटाई जा रही मूर्तियां... सीतापुर में सड़क चौड़ीकरण की जद में आया 25 साल पुराना टेंपल
Sitapur MandirSitapur Temple RelocationRoad Widening
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

सीतापुर के चुंगी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के लिए 25 साल पुराने दुर्गा मंदिर को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रतिमा को सुरक्षित स्थानांतरित किया गया. प्रशासन के अनुसार, पुजारी की सहमति से यह कदम उठाया गया है, हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने समय न देने पर नाराजगी जताई.

सीतापुर के चुंगी चौराहे पर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर को सड़क चौड़ीकरण परियोजना के कारण हटाया जा रहा है. प्रशासन ने रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया है.

और पढ़ेंशहर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर स्थित लगभग 25 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर को सड़क चौड़ीकरण परियोजना के चलते स्थानांतरित किया जा रहा है. प्रशासनिक टीम ने रविवार को नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी की देखरेख में दुर्गा प्रतिमा को विधि-विधान के साथ हटाने की प्रक्रिया शुरू की. प्रतिमा को बिना किसी क्षति के निकालने के लिए सावधानीपूर्वक छेनी और हथौड़ी का उपयोग किया गया. एडीएम नीतीश कुमार सिंह और एसडीएम दामिनी एम दास की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया. मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों की सहमति के बाद इस ढांचे को हटाकर सड़क विस्तार का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है.दो दिनों में नई जगह स्थापित होंगी मां दुर्गाप्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्रतिमा को पूरी सुरक्षा के साथ निकाला जा रहा है और अगले दो दिनों के भीतर इसे नए निर्धारित स्थान पर फिर से स्थापित कर दिया जाएगा. प्रतिमा विस्थापन का कार्य संपन्न होते ही मंदिर के पुराने ढांचे को जमींदोज कर दिया जाएगा ताकि सड़क चौड़ीकरण का रुका हुआ काम तेजी से आगे बढ़ सके. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात रहा. Advertisement स्थानीय लोगों की नाराजगी और प्रशासनिक सतर्कताहालांकि, इस कार्रवाई को लेकर इलाके में कुछ विरोध के स्वर भी सुनाई दिए. स्थानीय निवासी अखिलेश पांडेय सहित कुछ नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन से कुछ दिनों का अतिरिक्त समय मांगा था, लेकिन उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया. फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले. अधिकारियों का दावा है कि विकास कार्य के हित में अधिकांश लोगों के सहयोग से ही यह कदम उठाया गया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Sitapur Mandir Sitapur Temple Relocation Road Widening Durga Idol Shift Sitapur Administration Road Widening Project In Sitapur सीतापुर समाचार मंदिर विस्थापन सड़क चौड़ीकरण दुर्गा प्रतिमा यूपी प्रशासन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

25 साल पुराने मर्डर केस में छापेमारी करने गई गुजरात पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा समेत 3 घायल; चार गिरफ्तार25 साल पुराने मर्डर केस में छापेमारी करने गई गुजरात पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा समेत 3 घायल; चार गिरफ्तारAttack on Police Team in Nalanda-गुजरात की पुलिस 25 साल पुराने हत्या के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने नालंदा पहुंची। लेकिन आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। जिसमें एक महिला दारोगा घायल हो गई। इस हमले के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया...
Read more »

घर में घुसकर की थी हत्या, अब जेल में कटेगी पूरी जिंदगी; पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पूरा परिवार पहुंचा सलाखों के पीछेघर में घुसकर की थी हत्या, अब जेल में कटेगी पूरी जिंदगी; पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पूरा परिवार पहुंचा सलाखों के पीछेबदायूं में दस साल पुराने पूर्व प्रधान के बेटे वीरपाल हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति सुनील, उनके दो भाइयों और पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर की गई...
Read more »

25 साल तक नहीं पकड़ में आई बीमारी, AI चैट ने जोड़ा सुराग और खुल गया राज25 साल तक नहीं पकड़ में आई बीमारी, AI चैट ने जोड़ा सुराग और खुल गया राज25 साल तक कई डॉक्टर, कई टेस्ट और ढेरों इलाज के बावजूद एक शख्स के चाचा की परेशानी की असली वजह सामने नहीं आ सकी. लेकिन जब परिवार ने सारे लक्षण, रिपोर्ट और मेडिकल हिस्ट्री को एक साथ AI चैट में रखा, तो एक ऐसा सुराग मिला जिसने कहानी बदल दी.
Read more »

हरियाणा की हाईटेक जेल ब्रेक की कहानी: 21 साल के दो युवकों ने सीढ़ियां जोड़ 25 फीट दीवार फांदी, हाईवे से होक...हरियाणा की हाईटेक जेल ब्रेक की कहानी: 21 साल के दो युवकों ने सीढ़ियां जोड़ 25 फीट दीवार फांदी, हाईवे से होक...Rewari jail break inside story Two inmates used connected ladders to scale a 20-foot wall and flee to UP. Haryana Police tracked them down using technology within 24 hours. Five officials suspended.
Read more »

डब्ल्यूटीओ में भारत की बड़ी मांग: मत्स्य पालन सब्सिडी पर 25 साल की छूटडब्ल्यूटीओ में भारत की बड़ी मांग: मत्स्य पालन सब्सिडी पर 25 साल की छूटभारत ने डब्ल्यूटीओ में मत्स्य पालन सब्सिडी पर 25 साल की छूट मांगी है। वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि याउंडे में 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारत ने गहरे पानी में मछली पकड़ने वाले औद्योगिक बेड़ों पर कड़े नियम और पारंपरिक मछुआरों के लिए स्थायी छूट की मांग...
Read more »

सीतापुर में 25 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, तहसीलदार ने हटाई मूर्तियां; हाथ जोड़कर खड़ी रहीं SDMसीतापुर में 25 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, तहसीलदार ने हटाई मूर्तियां; हाथ जोड़कर खड़ी रहीं SDMसीतापुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए 25 साल पुराने दुर्गा मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार ने मूर्तियों को सुरक्षित निकालकर शिव शक्ति मंदिर में स्थापित कराया।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:50:01