'तकनीक के मामले में भारत को हल्के में नहीं ले सकते, देश एंटी सैटेलाइट स्पेसक्राफ्ट पर भी विचार कर सकता है'

United States News News

'तकनीक के मामले में भारत को हल्के में नहीं ले सकते, देश एंटी सैटेलाइट स्पेसक्राफ्ट पर भी विचार कर सकता है'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

world media reaction on mission shakti anti Satellite missile test | न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा- भारत ने इस परीक्षण से चीन-पाकिस्तान से प्रतिद्वंद्विता को और बढ़ाया द गार्डियन ने लिखा- चुनाव के वक्त मोदी की टीवी पर मिशन शक्ति की घोषणा की आलोचना हुई

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा- भारत ने इस परीक्षण से चीन-पाकिस्तान से प्रतिद्वंद्विता को और बढ़ायाMar 27, 2019, 11:18 PM ISTमिशन शक्ति के सफलता पूर्वक परीक्षण के बाद वर्ल्ड मीडिया ने भारत की एंटी सैटेलाइट मिसाइल क्षमता के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुर्खियों में जगह दी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने जहां इस परीक्षण को चीन-पाकिस्तान के साथ झगड़े को बढ़ाने वाला बताया, वहीं द गार्डियन ने लिखा कि चुनाव के वक्त मोदी के टीवी पर संबोधन की आलोचना हो रही है। रशिया टुडे ने लिखा की भारत की तकनीकी उन्नति को हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह देश सैटेलाइट की सुरक्षा के लिए स्पेस क्राफ्ट पर भी विचार कर सकता है।रूस के आरटी डॉट कॉम में सैन्य विश्लेषक मिखाइल खोदरेनोक ने लिखा- भारत की तकनीकी उन्नति को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। 300 किमी.

की रफ्तार से सैटेलाइट को लक्ष्य बनाना अच्छा परिणाम है। भारत एंटी सैटेलाइट वेपन सिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अपने सैटेलाइट की सुरक्षा के लिए स्पेसक्राफ्ट के विकास पर भी विचार कर सकता है।यह तय हो गया है कि सफलता पूर्वक मिसाइल टेस्ट से भारत उन कुछ देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास अंतरिक्ष में लक्ष्य को तबाह करने की क्षमता है। इस श्रेणी में अमेरिका, रूस और चीन शामिल हैं। हालांकि, इस कदम से पाक और चीन के साथ भारत की प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जब 2007 में चीन ने पहली बार इस तरह की मिसाइल का टेस्ट किया था, तब अंतरिक्ष में हथियारों की बढ़ोतरी ने पूरे विश्व की चिंताएं बढ़ाई थीं।भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई हमले के एक हफ्ते बाद अचानक खबर आई कि मोदी बुधवार को राष्ट्र के नाम संदेश देंगे, राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए। हालांकि, चुनाव अभियान के दौरान टीवी पर मिसाइल टेस्ट की जानकारी देने को लेकर उनकी आलोचना भी हुई। यह मिसाइल भारत को दुश्मन के सैटेलाइट नष्ट करने की क्षमता देगी। भारत 2017 में रिकॉर्ड संख्या में सैटेलाइट लॉन्च करके स्पेस प्रोग्राम में सफल हुआ। मौजूदा समय में देश 2022 तक अंतरिक्ष में मानव मिशन पर काम कर रहा है। अमेरिकी न्यूज नेटवर्क ने लिखा- हालांकि, मोदी ने कहा कि एंटी सैटेलाइट मिसाइल का परीक्षण भारत की सुरक्षा के लिए है, लेकिन इसकी संभावना है कि पाकिस्तान और चीन इसे उकसावे के कदम के तौर पर देखेंगे। भारत ने यह उपलब्धि तब हासिल की है, जब चीन को लगातार अंतरिक्ष में सैन्य क्षमताएं बढ़ाने के लिए चेतावनी दी जा रही है। ट्रम्प प्रशासन कह चुका है कि अमेरिका को स्पेस फोर्स की आवश्यकता है और इसकी वजह अंतरिक्ष में चीन की बढ़ती क्षमताएं और अमेरिकी सैटेलाइटों की सुरक्षा जरूरतें हैं।मिडल ईस्ट के प्रमुख न्यूज नेटवर्क अल जजीरा ने कहा- भारत करीब एक दशक से अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को बढ़ा रहा है। इस नीति पर 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में काम शुरू हुआ था। मौजूदा प्रधानमंत्री की तरफ से यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई है, इस पर दुनियाभर में प्रतिक्रिया होगी। भारत द्वारा परीक्षण किए जाने के बाद पाकिस्तान ने अंतरिक्ष में बढ़ते खतरे के खिलाफ आवाज उठाई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upलोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »

IMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIndia IMF अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है. IMF ने कहा है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. IMF ने मोदी सरकार के सुधारों की तारीफ भी की है.
Read more »

बिहार में राजद ने की उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस में अब भी सस्पेंस बरकरार- Amarujalaबिहार में राजद ने की उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस में अब भी सस्पेंस बरकरार- Amarujalaबिहार में महागठबंधन की अगुआई कर रही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस में सस्पेंस बरकरार है। Mahagathbandhan Mahasangram yadavtejashwi INCIndia
Read more »

राष्ट्रपति ट्रंप की टीम ने 'रूस से नहीं की सांठ-गांठ'राष्ट्रपति ट्रंप की टीम ने 'रूस से नहीं की सांठ-गांठ'विशेष वकील रॉबर्ट मुलर की जांच रिपोर्ट का सार अमरीकी सांसदों को सौंपा गया. ट्रंप ने कहा-पूरी तरह दोषमुक्त
Read more »

कभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमानकभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमान19 जनवरी 2013 को जयपुर चिंतन शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ा पद देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही राहुल गांधी अधिकृत तौर पर पार्टी में नंबर दो की हैसियत वाले नेता बन गए. राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाली. इसके बाद से चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बना चुकी है.
Read more »

LIVE: प्रियंका के विरोध में लगे पोस्टरों की अखिलेश ने EC से की शिकायतLIVE: प्रियंका के विरोध में लगे पोस्टरों की अखिलेश ने EC से की शिकायतअंतरिक्ष महाशक्तियों में शामिल हुआ भारत: PM NarendraModi पढ़ें लाइव अप्डेट्स:
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:56:33