राष्ट्रपति ट्रंप की टीम ने 'रूस से नहीं की सांठ-गांठ'

United States News News

राष्ट्रपति ट्रंप की टीम ने 'रूस से नहीं की सांठ-गांठ'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 51%

अमरीका : 2016 के चुनाव में ट्रंप की टीम ने रूस से नहीं की सांठ-गांठ

अमरीका में साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल की जांच कर रहे विशेष वकील रॉबर्ट मुलर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की चुनाव अभियान टीम ने रूस से साठगांठ नहीं की थी. इस रिपोर्ट का सार रविवार को अमरीकी सांसदों को सौंपा गया.

विशेष वकील मुलर ने करीब दो साल की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की है. सांसदों को सौंपे गए रिपोर्ट के सार में इस सवाल पर कोई निष्कर्ष नहीं दिया गया है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यायिक प्रक्रिया में अवैध तरीके से बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी? रिपोर्ट में इस सवाल पर राष्ट्रपति को पाक साफ नहीं बताया गया है. अमरीकी कांग्रेस में रिपोर्ट का सार अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने रखा. उन्होंने कहा कि ये साबित करने के लिए 'पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि राष्ट्रपति ने न्याय में बाधा पहुंचाने का अपराध किया.' इस रिपोर्ट को राष्ट्रपति ट्रंप की जीत के तौर पर देखा जा रहा है. जैसे ही रिपोर्ट की बातें सार्वजनिक हुई ट्रंप ने अपनी खुशी का इज़हार करते हुए एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,"कोई मिलीभगत नहीं, कोई बाधा नहीं,संपूर्ण तरीक़े से दोषमुक्त."— Donald J. Trump अटॉर्नी जनरल बार ने रिपोर्ट का जो सार पेश किया है, उसमें साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की रूस की कोशिशों को लेकर हुई जांच के नतीजे की जानकारी दी गई है. अटॉर्नी जनरल ने कहा,"विशेष वकील ने ये नहीं पाया कि किसी अमरीकी नागरिक या फिर ट्रंप के अभियान से जुड़े अधिकारियों ने साजिश की या फिर जान बूझकर रूस के साथ साझेदारी की."अटॉर्नी जनरल ने सांसदों से कहा कि वो इस रिपोर्ट से जुड़ी और भी जानकारियां जल्द ही जारी करेंगे लेकिन फिलहाल कुछ बातें प्रतिबंधित हैं.राष्ट्रपति ट्रंप के वक़ील रुडी जूलियानी ने इस रिपोर्ट को सोच से बेहतर बताया है. वही व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा है कि रिपोर्ट ने राष्ट्रपति को पूरी तरह से दोषमुक्त किया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बगल की कुर्सी पर मनोहर पर्रिकर की तस्‍वीर, प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा सीएम की गद्दीबगल की कुर्सी पर मनोहर पर्रिकर की तस्‍वीर, प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा सीएम की गद्दीभाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 46 वर्षीय सावंत ने मनोहर र्पिरकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था।
Read more »

राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार ने ली मनोहर पर्रिकर की जान: NCP विधायक-Navbharat Timesराफेल डील में हुए भ्रष्टाचार ने ली मनोहर पर्रिकर की जान: NCP विधायक-Navbharat TimesIndia News: महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक जितेंद्र अवहाड ने राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे ही गोवा के दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर की मौत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि पर्रिकर ईमानदार थे और राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार से उन्हें पीड़ा हुई। इसी पीड़ा के कारण गंभीर बीमारी से नहीं लड़ सके और गुजर गए।
Read more »

इशरत जहां केस में गुजरात सरकार ने रोके हमारे हाथ- सीबीआई ने कोर्ट में बतायाइशरत जहां केस में गुजरात सरकार ने रोके हमारे हाथ- सीबीआई ने कोर्ट में बतायाबचाव पक्ष के वकील ने तब दोनों पूर्व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने के लिए आवेदन दाखिल करने की अनुमति मांगी। अदालत ने उनका अनुरोध स्वीकार करते हुए उन्हें 26 मार्च को आवेदन दाखिल करने के लिए कहा।
Read more »

शास्त्री की मूर्ति पर प्रियंका ने चढ़ाई माला, तो भाजपाइयों ने गंगा जल से किया शुद्धिकरणशास्त्री की मूर्ति पर प्रियंका ने चढ़ाई माला, तो भाजपाइयों ने गंगा जल से किया शुद्धिकरणप्रियंका गांधी के दौरे पर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. मंगलवार को उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे तो आज उनके सामने ही बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई.
Read more »

जल्द निकलेगी टीम इंडिया के कोच पद की भर्ती, रवि शास्त्री की विदाई तय!- Amarujalaजल्द निकलेगी टीम इंडिया के कोच पद की भर्ती, रवि शास्त्री की विदाई तय!- Amarujalaरवि शास्त्री विश्व कप के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के तौर पर जारी रहने के प्रबल दावेदार बने रहेंगे लेकिन
Read more »

दाती महाराज की अग्रिम जमानत को CBI ने दी चुनौती, HC ने भेजा नोटिसदाती महाराज की अग्रिम जमानत को CBI ने दी चुनौती, HC ने भेजा नोटिसबलात्कार के आरोप में घिरे दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दाती महाराज और उसके तीन सौतेले भाइयों को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस सीबीआई की उस अर्जी पर जारी किया गया है, जिसमें दाती महाराज को निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की गई है.
Read more »

प्लास्टिक सर्जरी से वैनुआटु की नागरिकता तक, नीरव ने यूं की बचने की कोशिश-Navbharat Timesप्लास्टिक सर्जरी से वैनुआटु की नागरिकता तक, नीरव ने यूं की बचने की कोशिश-Navbharat TimesIndia News: नीरव मोदी ने भारतीय जांच एजेंसियों को चकमा देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। उसने वैनुआटु की नागरिकता के लिए आवेदन से लेकर प्लास्टिक सर्जरी तक के प्लान बनाए। लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया।
Read more »

IMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIndia IMF अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है. IMF ने कहा है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. IMF ने मोदी सरकार के सुधारों की तारीफ भी की है.
Read more »

बिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटबिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटआरजेडी ने दो चरणों में लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पहले चरण में 11 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई पर मतदान होना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:57:15