प्रियंका के जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री की मूर्ति का शुद्धिकरण किया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में हैं. वाराणसी में प्रियंका ने आम लोगों से मुलाकात की. वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची.
लेकिन इसके बाद जो हुआ वह सुर्खियां बटोरने वाला था. प्रियंका के जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शास्त्री की मूर्ति का शुद्धिकरण किया. दरअसल, बुधवार को जब प्रियंका गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति का माल्यार्पण किया तो उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे. जिसके बाद भाजपाईयों ने गंगा जल से मूर्ति का शुद्धिकरण किया. बता दें कि वाराणसी के रामनगर में जब प्रियंका गांधी पहुंची तो जोरदार हंगामा भी हुआ. प्रियंका के इस कार्यक्रम के दौरान नारों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई. बहस इतनी जोरदार थी कि दोनों गुटों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी. प्रियंका गांधी तीन दिन के पूर्वोत्तर के तूफानी दौरे पर हैं, इस बीच उन्होंने प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा किया. प्रियंका आज काशी विश्वनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगी. प्रियंका के तीन दिवसीय दौरे का आज ही आखिरी दिन भी है. 140 किमी. के अपने इस दौरे के दौरान प्रियंका लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहीं. पहले उन्होंने कहा कि 56 इंच की छाती वाले युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहे हैं, इनकी सरकार एक दुर्बल सरकार है. बुधवार को ही प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्लॉग पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ये लोग जितना हमें प्रताड़ित करेंगे, उतनी ही मजबूती से वह लड़ेंगे. प्रियंका ने कहा था कि प्रधानमंत्री को जनता मूर्ख नहीं बनाना चाहिए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारती एयरटेल ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन किया- Amarujalaमामले से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि भारती एयरटेल की अनुषंगी इंडो टेलीपोर्ट्स ने उक्त लाइसेंस के लिये
Read more »
क्या हैं प्रियंका गांधी के चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात के राजनीतिक मायने– News18 हिंदीखबरों के मुताबिक, प्रियंका को चंद्रशेखर से मिलने के लिए इंजतार भी करना पड़ा. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कांग्रेस जैसी पार्टी के लिए चंद्रशेखर आजाद इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं?
Read more »
MP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाजबलपुर के एसपी अमित सिंह के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद तबादला कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने एसपी अमित सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की थी.
Read more »
मिशन यूपी: 'वोट' के लिए 'बोट के जरिए' मां गंगा के सहारे प्रियंका गांधी– News18 हिंदीकांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत प्रयागराज से करेंगे. वह रविवार शाम प्रयागराज पहुंची. इससे पहले उन्होंने यूपी के लोगों के लिए एक खुला पत्र लिखकर प्रदेश की राजनीति को बदलने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा,
Read more »
मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'पीएम मोदी के 'मन की बात' के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी जनता के साथ 'सांची बात'। इसके साथ ही प्रियंका प्रयागराज से नौका के जरिए 'गंगा-जमुना तहजीब यात्रा' की शुरुआत करेंगी।
Read more »
विंध्याचल में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, देखें वीडियो– News18 हिंदीमिर्ज़ापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगे. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुर में तय कार्यक्रम से ढाई घंटे लेट से पहुंची. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं. वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जोकि लगभग 140 किलोमीटर की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. वे विंध्याचल में दर्शन पूजन के बाद कंतित शरीफ दरगाह में चादर पेश करें वाली थी.
Read more »
पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »
