चुनाव 2019: मथुरा सीट से दिवंगत अभिनेता ओमपुरी के भतीजे समेत 12 लोगों का नामांकन रद्द AbkiBaarKiskiSarkar
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लिये नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन मंगलवार को महागठबंधन समर्थित रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस से महेश पाठक सहित कुल 17 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए, जिससे कुल उम्मीदवारों की संख्या 25 पहुंच गई थी.
हालांकि, आज नामांकन पत्रों की जांच के बाद 12 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए, जिसके बाद अब केवल 13 उम्मीदवार मैदान में बाकी बचे हैं. गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता ओमपुरी के पुणे निवासी भतीजे जितेंद्र पुरी उर्फ जीतराज ने भी मंगलवार को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा दाखिल किया था, लेकिन जांच के पश्चात वह मैदान से बाहर हो गए. उनका कहना था कि वह ब्रजवासियों की सेवा करने की चाचा की इच्छा पूरी करने के लिए ही चुनाव लड़ना चाहते थे. सरकारी सूत्रों के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तक मथुरा लोकसभा सीट के लिए पर्चा भरने वालों में बीजेपी से हेमामालिनी, एसपी-बीएसपी व आरएलडी के गठबंधन से कुंवर नरेंद्र सिंह, कांग्रेस से महेश पाठक, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जगवीर सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से जसवंत, राष्ट्रीय नौजवान दल से जसवीर सिंह, भारतीय लोक सेवादल से रामदेव गौतम, भारतीय अनारक्षित पार्टी से दिनेश कुमार गौतम, आपकी अपनी पार्टी से करुआ सिंह, अखंड समाज पार्टी से रमेश सैनी, आंबेडकर राईट पार्टी ऑफ इंडिया से अशोक कुमार, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से ओम प्रकाश व बहुजन मुक्ति पार्टी से छत्तर हैं. वहीं, तीन निर्दलीय उम्मीदवारों फक्कड़ बाबा, प्रमोद कृष्ण, रामदास त्यागी ने भी पर्चा भरा. माना जा रहा है कि नाम वापसी के अंतिम दिन 29 मार्च तक इनमें से भी एक-दो उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं. उस स्थिति में दो बैलट यूनिट लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. जैसा कि 2014 के चुनाव के समय करना पड़ा था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कर्नाटक: मांड्या में जेडीएस को पटखनी देने के लिए बीजेपी ने इस निर्दलीय उम्मीदवार को दिया समर्थनसुमालता अभिनेता से नेता बने दिवंगत एम एच अंबरीश की पत्नी हैं. कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज अभिनेत्री ने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया.
Read more »
अंतिम दर्शन के लिए जहां रखा था मनोहर पर्रिकर का शव, बाद में उस जगह का शुद्धिकरण करवाया गयाWhere Manohar Parrikar\'s Body Was Kept that was Purified | कला अकादमी परिसर में रखा गया था दिवंगत पर्रिकर का शव सरकार ने दिए इस मामले की जांच के आदेश
Read more »
मनोहर पर्रिकर को मिलेगा भारत रत्न? सर्वोच्च सम्मान के लिए नाम भेजने की तैयारी में गोवा CMO-Navbharat TimesHindi Samachar: गोवा के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लिए अब देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग उठी है। खुद गोवा सीएमओ ने इसकी पहल की है। गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अगले वर्ष के लिए पर्रिकर का नाम भेजा जाएगा।
Read more »
हेमा मालिनी आज मथुरा सीट से दाखिल करेंगी नामांकन, CM योगी भी होंगे शामिल– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश के पहले चरण के लोकसभा चुनाव में सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है. इसी कड़ी में आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मथुरा संसदीय क्षेत्र से नामांकन करेंगी.
Read more »
अनंत कुमार की बंगलूरू सीट से 'युवा चेहरा' तेजस्वी मैदान में, पत्ता कटने पर तेजस्विनी भी चौंकीं- Amarujalaभाजपा ने केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत नेता अनंत कुमार की बंगलूरू दक्षिण सीट से 28 वर्षीय एलएस तेजस्वी सूर्य को मैदान में उतारने की घोषणा की है। पार्टी के इस फैसले ने अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को भी चौंका दिया है। Mahasangram LokSabhaElections2019
Read more »
बीजेपी ने महज 28 साल के 'युवा तुर्क' को मैदान में उतारा, प्रत्याशी ने कहा, 'OMG...'बीजेपी ने महज 28 साल के 'युवा तुर्क' को मैदान में उतारा, प्रत्याशी ने कहा, 'OMG...' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
लोकसभा चुनाव: आरएसएस के आशीर्वाद से तेजस्वी सूर्या को मिला बेंगलुरु साउथ का टिकट-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी ने कर्नाटक की प्रतिष्ठित बेंगलुरु साउथ सीट से अपने तेजतर्रार युवा नेता एलएस तेजस्वी सूर्या को टिकट दिया है। इससे पहले राज्य इकाई ने दिवंगत बीजेपी नेता अनंत कुमार की पत्नी का नाम भेजा था लेकिन पार्टी ने तेजस्वी पर दांव आजमाया है।
Read more »
