'घूसखोर पंडत' के बाद 'यादव जी की लव स्टोरी' पर विवाद, डायरेक्टर समेत 4 पर FIR, भावनओं को ठेस पहुंचाने का आर...

Film Controversy News

'घूसखोर पंडत' के बाद 'यादव जी की लव स्टोरी' पर विवाद, डायरेक्टर समेत 4 पर FIR, भावनओं को ठेस पहुंचाने का आर...
फिल्म विवादFilm Protestफिल्म विरोध
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

हाल में मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर खूब विवाद हुआ. फिल्म का इतना विरोध हुआ कि मामाल कोर्ट पहुंचा और मेकर्स को फिल्म का कंटेंट सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाना पड़ा. अब फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध हो रहा है. पहले सड़कों पर फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुआ और इसके बाद मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई.

नई दिल्ली. नेटफ्लिक्स ऑरिजनल फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का विवाद थमने के बाद फिल्म ‘यादवजी की लव स्टोरी’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है. मनोज बाजपेयी की फिल्म का ब्राह्मण समुदाय से आने वाले लोगों ने विरोध किया था.

मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो मेकर्स ने फिल्म बदलने और अनाउंसमेंट टीजर को हटाने का आश्वासन दिया. अब उत्तर प्रदेश में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. पहले सड़क पर विरोध-प्रदर्शन तक सीमित यह मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है. यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य कलाकारों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है. इस कार्रवाई के बाद विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है. जानकारी के अनुसार, एफआईआर बुधवार को संभल जिले की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी में दर्ज की गई. शिकायत गांव भकरौली निवासी अरविंद कुमार ने दर्ज कराई, जो दो दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ थाने पहुंचे. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म का नाम और उसकी कहानी यादव समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है. उनका कहना है कि फिल्म में समाज को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे पूरे समुदाय की छवि खराब हो सकती है. इसी आधार पर उन्होंने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में चार लोगों को नामजद किया गया है. इनमें फिल्म के निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना, मुख्य अभिनेत्री प्रगति तिवारी और अभिनेता विशाल मोहन शामिल हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दरअसल, ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर बीते कुछ दिनों से संभल और आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. यादव समुदाय के लोगों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक ही आपत्तिजनक है और जानबूझकर एक खास समाज को निशाना बनाया गया है. प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर फिल्म के पोस्टर जलाए, उन्हें पैरों से रौंदा और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. कई जगहों पर सिनेमा हॉल संचालकों को भी चेतावनी दी गई थी कि अगर फिल्म रिलीज की गई, तो विरोध और तेज किया जाएगा. इस पूरे विवाद के बीच फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

फिल्म विवाद Film Protest फिल्म विरोध Yadav Community यादव समुदाय Legal Action Against Film फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीमा क्लेम के लिए मौत का कारण छिपाना पड़ा भारी, संभल में FIR दर्जबीमा क्लेम के लिए मौत का कारण छिपाना पड़ा भारी, संभल में FIR दर्जसंभल में कोटक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि बीमाधारक की गंभीर बीमारी छिपाकर और मृत्यु का गलत कारण बताकर बीमा क्लेम का प्रयास किया गया। कंपनी की जांच में धोखाधड़ी सामने आने पर पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई, जिसके बाद महेंद्र नामक व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई...
Read more »

ड्रोन उड़ाने पर FIR दर्ज, जब्ती नहीं, कंपनी ने नियमों का उल्लंघन कियाड्रोन उड़ाने पर FIR दर्ज, जब्ती नहीं, कंपनी ने नियमों का उल्लंघन कियाशिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी ने ड्रोन उड़ाने पर FIR दर्ज होने के बावजूद ड्रोन जब्त नहीं किया गया, लोकेशन की अनुमति का दुरुपयोग किया, और बिना अनुमति के शूटिंग की। संजय दत्त और अर्जुन रामपाल शूटिंग पर मौजूद थे। बीएमसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया।
Read more »

वॉशरूम में गुप्त वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIRवॉशरूम में गुप्त वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIRबेंगलुरु में एक कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस ने वॉशरूम में गुप्त रूप से वीडियो बनाए जाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read more »

मतदाता सूची में धांधली: बंगाल सरकार ने चार डब्ल्यूबीसीएस अधिकारियों समेत 5 पर दर्ज की FIRमतदाता सूची में धांधली: बंगाल सरकार ने चार डब्ल्यूबीसीएस अधिकारियों समेत 5 पर दर्ज की FIRबंगाल सरकार ने अंतत: चुनाव आयोग के निर्देश का अनुपालन करते हुए मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपित वेस्ट बंगाल सिविल सर्विस डब्ल्यूबीसीएस के चार अधिकारियों समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Read more »

क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit पर FIR, घरों तक पहुंचा रहे थे 'मौत का हथियार'; 2 हत्याओं की जांच में खुलासाक्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit पर FIR, घरों तक पहुंचा रहे थे 'मौत का हथियार'; 2 हत्याओं की जांच में खुलासापश्चिमी दिल्ली में दो हत्याओं की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल स्विचब्लेड क्विक कॉमर्स ऐप ब्लिंकिट से मंगाया था। दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप में ब्लिंकिट के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने खुद टेस्ट ऑर्डर कर पुष्टि की और कई डार्क स्टोर्स पर छापेमारी कर बटन वाले चाकू बरामद किए हैं। कंपनी...
Read more »

Bihar News: जिसपर 60 FIR और तीन लाख का इनाम, उस कुख्यात का समर्पण; बिहार पुलिस ने क्या कहा?Bihar News: जिसपर 60 FIR और तीन लाख का इनाम, उस कुख्यात का समर्पण; बिहार पुलिस ने क्या कहा?स्पेशल एरिया कमेटी के कमांडर व सशस्त्र नक्सली दस्ते के सदस्य तथा सरकार द्वारा तीन लाख रुपये के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने बुधवार को मुंगेर पुलिस केंद्र में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राकेश
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:03:23