टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के लिए सुपर-8 से पहले चिंता का सबब बने ये सवाल

United States News News

टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के लिए सुपर-8 से पहले चिंता का सबब बने ये सवाल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 351 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 144%
  • Publisher: 51%

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने चारों मुक़ाबले जीत लिए, लेकिन कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो टीम इंडिया की कमज़ोरी के तौर पर सामने आए हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के सभी चारों मुकाबले जीतने के बाद जब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से ये सवाल किया गया कि क्या टीम इंडिया ने अभी तक सभी बॉक्स टिक किए हैं? तो उन्होंने ये जवाब दिया.

सूर्यकुमार यादव के इस एक लाइन के जवाब में टीम इंडिया की वो सभी परेशानियां छुपी हुई हैं जो उनके लिए सुपर-8 राउंड में चिंता का सबब बन सकती हैं. बीते वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया को इस बार भी खिताब के सबसे बड़े फेवरेट के तौर पर देखा जा रहा है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहकर फेवरेट होने के इस टैग को कायम भी रखा है.ग्रुप ए ही नहीं सभी चारों ग्रुप में भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे ज़्यादा +2.500 का नेट रन रेट रहा है. बावजूद इन सब बातों के कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो ग्रुप स्टेज के दौरान टीम इंडिया की कमजोरी के तौर पर सामने आए हैं.वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले जिस अभिषेक शर्मा को भारत की सबसे मजबूत कड़ी माना जा रहा था, वही अभी तक सबसे बड़े फ्लॉप साबित हुए हैं. अभिषेक शर्मा ने एक ऐसे बैटर के तौर पर पहचान बनाई है जो अपनी तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ी से पावरप्ले में ही विरोधी टीम को मैच से बाहर कर देते हैं.किन-किन देशों से उनके इलाक़े ख़रीदकर अमेरिका बना इतना विशालबांग्लादेश: पीएम मोदी की गर्मजोशी तारिक़ रहमान के लिए चुनौती क्यों?लेकिन इस वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. अमेरिका के खिलाफ वो पहली गेंद पर ही आउट हो गए. नामीबिया के खिलाफ बीमार होने की वजह से अभिषेक शर्मा खेल नहीं पाए.अभिषेक शर्मा का ये फॉर्म इसलिए भी भारतीय टीम के लिए चिंता की बात है क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट की अपनी पिछली सात पारियों में उनके बल्ले से महज एक अर्धशतक निकला है और पांच बार वो ज़ीरो पर ही आउट हुए. इस वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के रन नहीं बनाने की एक वजह को क्रिकेट एक्सपर्ट सारंग भालेराव ने बयां किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड कप के दौरान अपनी तीनों पारियों में बाउंड्री के साथ खाता खोलने की कोशिश की है और इसी चक्कर में वो आउट हुए हैं. उन्हें सिंगल लेकर पहला ओवर खेलने की कोशिश करनी चाहिए. कम से कम 10 बॉल तक टिकना चाहिए फिर वो अपने आप ही ख़तरनाक हो जाएंगे." सारंग मानते हैं कि तीन ज़ीरो के बावजूद मैनेजमेंट हालांकि अभिषेक शर्मा की इस परफॉर्मेंस से ज्यादा परेशान नहीं होगा, क्योंकि वो एक बड़े मैच विनर हैं."तिलक वर्मा का संघर्ष करना अब भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है." नीदरलैंड्स के खिलाफ जब तिलक वर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे तो अनूप पाल नाम के शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये बात लिखी.दरअसल, बीते दो साल में तिलक वर्मा भारत के लिए नंबर तीन पर सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ बनकर उभरे. बीते साल तो उन्होंने एशिया कप के फ़ाइनल में 69 रन की पारी खेलते हुए भारत को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई. लेकिन बीते साल के अंत में तिलक वर्मा चोटिल हो गए थे और वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनकी टीम में दोबारा एंट्री हुई. टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के नहीं चल पाने की वजह से तिलक वर्मा को तुरंत मैदान पर उतरना पड़ रहा है. अमेरिका के ख़िलाफ़ उन्होंने 16 गेंद में 25 रन की अच्छी पारी खेली. लेकिन इसके बाद से उनका संघर्ष शुरू हो गया है. नामीबिया के ख़िलाफ़ वो 21 गेंदों पर 25 रन ही बना सके. पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वो 24 गेंद खेलने के बावजूद 25 रन ही बना पाए. और अब वह नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ 27 गेंदों पर 31 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे. तिलक वर्मा के इतनी धीमी गति से रन बनाने का दबाव क्रीज पर मौजूद उनके साथी बल्लेबाज़ को झेलना पड़ रहा है. और ये भी एक वजह रही कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शुरुआती ओवर्स को छोड़कर भारतीय टीम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई है जिसके लिए हाल के सालों में उसे जाना जाता रहा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हालांकि शुरुआती ओवर्स में टीम इंडिया के तेज़ी से रन नहीं बना पाने का बचाव किया है. नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ मैच के बाद उन्होंने कहा, "हां, हमारी शुरुआत धीमी रही है. लेकिन हमारे बल्लेबाज़ जिम्मेदारी के साथ स्थितियों के मुताबिक खेलने की कोशिश कर रहे हैं."टूर्नामेंट के सभी चार मैचों में भारतीय बल्लेबाज़ अधिकतर मौकों पर स्पिनर्स के ख़िलाफ़ संघर्ष करते नज़र आए हैं. अमेरिका के स्पिनर मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह ने भारतीय बल्लेबाज़ों को ख़ासा परेशान किया था. मोहम्मद मोहसिन ने चार ओवर में 16 रन खर्च कर एक विकेट लिया था. जबकि हरमीत सिंह ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए थे. फिर नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने तो चार ओवर में 20 रन देकर चार भारतीय बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा. पाकिस्तान के पार्ट टाइम गेंदबाज साइम अयूब ने भी भारत के ख़िलाफ़ तीन विकेट लिए. उस्मान तारिक़ के सामने भी भारतीय बल्लेबाज़ कहीं ना कहीं परेशान दिखे. और अब नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ मैच में आर्यन दत्त ने पहले ओवर से ही अपनी घूमती गेंदों से भारतीय बल्लेबाज़ों की परेशानी को एक्सपोज किया. उन्होंने चार ओवर में 19 रन खर्च कर दो विकेट लिए. इन चारों मैचों में विरोधी टीम के स्पिनर्स का भारत के ख़िलाफ़ अच्छा प्रदर्शन दिखाता है कि भारतीय बल्लेबाज़ों के साथ इस मामले में कुछ ना कुछ गड़बड़ तो है.इन सब बातों के अलावा दो और फैक्टर हैं जो टीम इंडिया के लिए आने वाले मैचों में परेशानी बन सकते हैं. एक फील्डिंग और दूसरा आखिरी ओवर्स में बॉलिंग. पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भले ही भारत ने मैच को बेहद आसानी से जीत लिया था. लेकिन उस मुकाबले में भारतीय फील्डर्स ने चार कैच टपकाए. कैच छोड़ने का सिलसिला नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ भी जारी रहा और विरोधी टीम के दो बल्लेबाज़ों को भारतीय फील्डर्स ने जीवनदान दिया. नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ आखिरी ओवर्स में भारत ने काफ़ी ख़राब गेंदबाज़ी की. 16 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन था. लेकिन इसके नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने आखिरी चार ओवर्स में 51 रन बटोरे. इस दौरान भारतीय गेंदबाज़ महज एक विकेट ही ले पाए.उन्होंने कहा, "अभी तक इस बात पर सवाल कायम हैं कि सुपर-8 में भारत का गेंदबाज़ी अटैक कैसा होगा. आपके पास बल्लेबाज़ी में 8वें नंबर पर अक्षर पटेल हैं. लेकिन 'डेथ ओवर्स' में गेंदबाज़ी कौन करेगा. नीदरलैंड्स ने भारत की डेथ ओवर्स में गेंदबाज़ी पर सवाल उठाए हैं. अब सामना मजबूत टीमों के साथ होने जा रहा है." सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत 21 फरवरी से होने जा रही है. भारत सुपर-8 में ग्रुप वन का हिस्सा है. जिसमें भारत के अलावा वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे हैं. अब भारत की टक्कर 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से होगी. लेकिन टूर्नामेंट में फेवरेट बने रहने के टैग को खिताब जीतने की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए टीम इंडिया को इन सब सवालों के जवाब तलाशने की सख्त जरूरत है.भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने दिखाया स्पिन का कमालतारिक़ रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री लेकिन 'संवैधानिक सुधार परिषद' की शपथ क्यों नहीं ली?बांग्लादेश: पीएम मोदी की गर्मजोशी तारिक़ रहमान के लिए चुनौती क्यों?सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से इमरान ख़ान के लिए क्या मांग की?एपस्टीन फ़ाइल्स में नाम आने के बाद यूएई में हंगामा, कारोबारी ने दिया इस्तीफ़ाभारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने दिखाया स्पिन का कमालतारिक़ रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री लेकिन 'संवैधानिक सुधार परिषद' की शपथ क्यों नहीं ली?बांग्लादेश: पीएम मोदी की गर्मजोशी तारिक़ रहमान के लिए चुनौती क्यों?सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से इमरान ख़ान के लिए क्या मांग की?एपस्टीन फ़ाइल्स में नाम आने के बाद यूएई में हंगामा, कारोबारी ने दिया इस्तीफ़ानेतन्याहू को भारत आना था लेकिन अब मोदी इसराइल जा रहे हैं, इसके मायने क्या हैं?बांग्लादेश: मोहम्मद यूनुस ने जाते-जाते और तारिक़ रहमान की शपथ से पहले भारत को एक बार फिर से 'छेड़ा'दिल्ली एआई समिट के उद्घाटन के दिन 'अव्यवस्था' को लेकर विदेशी मीडिया में ऐसी चर्चा राजस्थानः मेवाड़ यूनिवर्सिटी में जम्मू-कश्मीर के 30 स्टूडेंट्स से 'धोखाधड़ी', इंसाफ़ मांगने पर सस्पेंड सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से इमरान ख़ान के लिए क्या मांग की? रोबो डॉग के बाद अब सॉकर ड्रोन पर विवाद, चर्चा में रहने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी की शुरुआत कब और कैसे हुई?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NZ vs CAN मुकाबला आज: टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार भिड़ेंगे दोनों; न्यूजीलैंड जीता तो सुपर-8 में जगह कन्फर्मNZ vs CAN मुकाबला आज: टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार भिड़ेंगे दोनों; न्यूजीलैंड जीता तो सुपर-8 में जगह कन्फर्मNew Zealand take on Canada in Match 31 of the T20 World Cup at MA Chidambaram Stadium, Chennai. A win sends NZ into Super-8, while Canada must win big to stay alive. Check pitch report, weather, playing XI, live streaming details.
Read more »

टी-20 मध्ये सर्वात मोठा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया वर्ल्डकपमधून बाहेर, एकही चेंडू न खेळता झिम्बाब्बेने गाठली सुपर-8 फेरीटी-20 मध्ये सर्वात मोठा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया वर्ल्डकपमधून बाहेर, एकही चेंडू न खेळता झिम्बाब्बेने गाठली सुपर-8 फेरीAustralia disqualified from T20 World Cup: 2026 च्या टी20 विश्वचषकात एकही चेंडू न खेळता झिम्बाब्वेने ऑस्ट्रेलियाला वर्ल्डकपमधून बाहेर पाडलं आहे. ऑस्ट्रेलिया संघाला सर्वात मोठा धक्का बसला असून टी-20 वर्ल्डकप स्पर्धेतून बाद झाले आहेत.
Read more »

सुपर-8 में टीम इंडिया कब-किसके खिलाफ खेलेगी मुकाबले? नोट कर लें टीम इंडिया का शेड्यूलसुपर-8 में टीम इंडिया कब-किसके खिलाफ खेलेगी मुकाबले? नोट कर लें टीम इंडिया का शेड्यूलT20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में 7 टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. आइए आपको सुपर-8 में भारत के शेड्यूल के बारे में बताते हैं. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

SA और UAE का मैच आज: सुपर-8 में पहुंच चुका है साउथ अफ्रीका; टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार UAE से खेलेगाSA और UAE का मैच आज: सुपर-8 में पहुंच चुका है साउथ अफ्रीका; टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार UAE से खेलेगाPreview of South Africa vs UAE, T20 World Cup 2026, 34th match at Arun Jaitley Stadium, Delhi. Check team form, head-to-head, top players, pitch report, weather forecast, and possible playing XI.
Read more »

टी-20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 का समीकरण, पाकिस्तान या अमेरिका में से कौन होगा?टी-20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 का समीकरण, पाकिस्तान या अमेरिका में से कौन होगा?टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण की टीमों का निर्धारण हो चुका है, अंतिम टीम का फैसला पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच से होगा। भारत ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया और सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है। अन्य टीमों के मुकाबले और कार्यक्रम की जानकारी।
Read more »

टी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में बनाई जगहटी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में बनाई जगहकोलंबो में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए, जिसमें साहिबजादा फरहान ने नाबाद 100 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 97 रन पर सिमट गई। उस्मान तारिक ने 4 विकेट लिए। टूर्नामेंट के दूसरे दौर की तस्वीर साफ हो चुकी है, जिसमें भारत सहित अन्य टीमें शामिल हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:27:35