मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल बताया। उन्होंने कहा कि राय अंग्रेजी शासन के षड्यंत्र का हिस्सा थे, जिसके तहत मिशनरी स्कूलों से धर्मांतरण कराया जा रहा था। मंत्री ने बिरसा मुंडा को धर्मांतरण के खिलाफ सबसे बड़ा योद्धा बताया, जिन्होंने आदिवासी समाज को बचाया। कार्यक्रम में पीएम मोदी के भाषण का...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल बताया। कहा कि अंग्रेजी शासन मिशनरी स्कूलों के जरिए लोगों की आस्था बदलने का कुचक्र चला रहा था। इसी साजिश का हिस्सा राजा राममोहन राय भी थे। दावा किया कि धर्मांतरण के खिलाफ सबसे बड़ा संघर्ष बिरसा मुंडा ने किया और आदिवासी समाज को बचाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। उस दौर में अंग्रेजों के संचालित मिशनरी स्कूल ही शिक्षा का साधन थे, जहां धर्मांतरण की कोशिशें होती थीं। कई लोगों को अंग्रेजों ने फर्जी समाज सुधारक बनाकर पेश किया। किसे बताया अंग्रेजों का दलाल? इसी क्रम में उन्होंने राजा राममोहन राय को “अंग्रेजों का दलाल” बताया। मंत्री परमार बोले की पूर्ववर्ती सरकारों ने असली आदिवासी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को दबाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने धर्मांतरण की राह आसान की, उन्हें महान बताया गया और असली वीरों को पीछे रखा गया। मध्यप्रदेश के आगर मालवा में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल बताया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन मिशनरी स्कूलों के जरिए लोगों की आस्था बदलने का कुचक्र चला रहा था। pic.
twitter.com/fSRVVQqP4M — Swaraj Srivastava November 15, 2025 कार्यक्रम सामुदायिक भवन गांधी उपवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उच्चशिक्षा मंत्री परमार ने भगवान बिरसा मुंडा को शौर्य एवं पराक्रम का अद्वितीय प्रतीक बताया। कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाई और समाज को संगठित कर मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले अनेक सेनानी तैयार किये। पीएम का उद्बोधन सुना गया उन्होंने आदिवासी समाज को जल, जंगल औ जीन के अधिकार दिलाने के लिए कठोर संघर्ष किया। मात्र 15 वर्ष की आयु में आंदोलन की शुरुआत कर 25 वर्ष की अल्पायु में क्रांति की ऐसी ज्वाला जगाई, जिसकी आभा आज भी प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा-सुना गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बाँध दिया। कक्षा 6 की छात्रा की मौत: स्कूल में देर से आने पर 100 उठक-बैठक कराने का आरोप, जांच शुरू
Inder Singh Parmar Madhya Pradesh Minister Controversial Statement British Agent Birsa Munda Religious Conversion Missionary Schools Tribal Leaders Freedom Fighters Bhopal News Bhopal Latest News Bhopal News In Hindi Bhopal Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP News: रतलाम में चलते वाहन में लहसुन के कट्टे उतारते दो आरोपित पकड़े, मामला दर्जकृषि उपज मण्डी से जावर की ओर जा रहे लहसुन से भरे लोडिंग वाहन में दो युवकों द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने दोनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपित ग्राम मेवासा निवासी पुरणसिंह पुत्र नेपालसिंह राजपुत और राहुल पुत्र मांगु बागरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया...
Read more »
निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर कर्नाटक के कारोबारी से 2 करोड़ की ठगी, MP के रतलाम से तीन युवक गिरफ्तारकर्नाटक पुलिस ने रतलाम से तीन युवकों को 2 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों ने उमर फारुक नामक व्यवसायी को निवेश के नाम पर धोखा दिया। उन्हें विदेशी निवेश पर दोगुना रिटर्न का लालच दिया गया। जब उमर ने रिफंड मांगा, तो उन्हें धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...
Read more »
MP में अजीबोगरीब चोरी : वकील के घर के बाहर से अखबार चुरा ले गया कार सवार, थाने में शिकायत दर्जशिवपुरी में एक अनोखी चोरी हुई। एक वकील के घर के बाहर से दिनदहाड़े एक कार सवार युवक अखबार चुरा ले गया। वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान ग्वालियर निवासी जाकिर खान के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »
MP Crime : कटनी में डबल मर्डर से सनसनी! खेत में झोपड़ी में सो रहे पति-पत्नी की हत्या, इलाके में दहशतMP Crime News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के सुनहरा ग्राम में खेत की रखवाली कर रहे पति-पत्नी की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी. सुबह ग्रामीणों ने दोनों के खून से लथपथ शव झोपड़ी में देखे तो इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं.
Read more »
DRDO ने विकसित किए समुद्री खतरों का पता लगाने वाले MP-AUVsDRDO ने समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए नई पीढ़ी के मैन-पोर्टेबल ऑटोनोमस अंडरवॉटर व्हीकल्स (MP-AUVs) विकसित किए हैं। ये व्हीकल समुद्र में बारूदी सुरंगों और अन्य खतरों का पता लगाने में सक्षम हैं, जिससे नौसेना की क्षमता बढ़ेगी।
Read more »
Rachna Banerjee: খাঁটি সরষের তেল মাখুন, মোয়া খান, শীতে পরামর্শ রচনার...Actress MP Rachna Banerjee share tips to be healthy in winter
Read more »
