कर्नाटक पुलिस ने रतलाम से तीन युवकों को 2 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों ने उमर फारुक नामक व्यवसायी को निवेश के नाम पर धोखा दिया। उन्हें विदेशी निवेश पर दोगुना रिटर्न का लालच दिया गया। जब उमर ने रिफंड मांगा, तो उन्हें धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...
डिजिटल डेस्क, इंदौर। कर्नाटक की मंगलूरु सिटी पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम जिले के बिलपांक से तीन युवकों को 2 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में बिलपांक के रहने वाले कुशाग्र जैन , सुमित जायसवाल और धार जिले के बदनावर निवासी अखिल मंडरा शामिल हैं। यह कार्रवाई कर्नाटक के रियल एस्टेट एवं कार ट्रेडिंग व्यवसायी उमर फारुक की शिकायत के बाद हुई, जिनसे आरोपितों ने ऑनलाइन निवेश योजना के नाम पर दो करोड़ से अधिक की रकम ऐंठ ली थी। पुलिस इससे पहले इस गैंग के चौथे सदस्य अंकित को इंदौर से हिरासत में ले चुकी है। ऐसे की वारदात मंगलूरु पुलिस के अनुसार, 1 मई 2022 को उमर फारुक से वाट्सएप कॉल पर एक व्यक्ति ने संपर्क कर स्वयं को अंकित बताया और कहा कि वह डल्टिन रॉयल कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने दावा किया कि विदेशी निवेश से दोगुना रिटर्न मिलेगा और पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। स्वजन की रकम भी दांव पर लगाई विश्वास जमाने के लिए आरोपितों ने उमर से 3500 रुपये मंगवाए और उसी दिन 1000 रुपये मुनाफे के रूप में वापस भेज दिए। इसके बाद उमर ने मई 2022 से 29 अगस्त 2025 तक लगातार निवेश किया। उमर ने अपने कुल छह बैंक खातों माध्यम से आरोपितों के खातों में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर कर दिए। अंकित ने आगे दावा किया कि उसके साथी कुशाग्र, अखिल और सुमित विदेशी मार्केट में निवेश कर मोटा रिटर्न दिलवाते हैं, जबकि पूरा पैसा गायब कर दिया गया। रिफंड मांगा तो मिली धमकी जब उमर ने पिछले तीन महीनों में रिफंड के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो आरोपितों ने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में अंकित ने कहा कि बाकी तीन साथियों ने उसे भी धोखा दिया है और वह अब साझेदारी में नहीं है। इसके बाद व्हाट्सऐप कॉल पर आरोपितों ने उमर को धमकी दी कि न पैसा लौटाया जाएगा, न शिकायत करने दी जाएगी। शिकायत की तो जान से मार देंगे। डर के कारण उमर ने पूरा मामला परिवार को बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कर्नाटक पुलिस की टीम बिलपांक पहुंची बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि गुरुवार रात चार सदस्यीय मंगलूरु पुलिस टीम, जिसमें ACP रविश एस.
नायक शामिल थे, आरोपियों को हिरासत में लेकर कर्नाटक रवाना हो गई। प्रकरण की आगे की जांच जारी है।
Investment Scam Ratlam Arrest Karnataka Businessman Cyber Crime Financial Fraud Mangaluru Police Online Investment Scheme Fraud Arrest Digital Fraud Indore News Indore Latest News Indore News In Hindi Indore Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP के बालाघाट में पंचायत सचिव 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाईजबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बालाघाट में कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव योगेश हिरवाने को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सचिव ने अंकुश चौकसे से भवन निर्माण की अनुमति के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही...
Read more »
दिल्ली ब्लास्ट- जवाद का सुराग ढूंढने MP आएगी टीम: अल फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन 11वीं तक महू में पढ़ा, इंदौ...Delhi Blast investigation updates: Delhi Police team arrives in Mhow, Madhya Pradesh, to trace Jawad Ahmed Siddiqui — founder and chairman of Al-Falah University. Siddiqui studied in Mhow till class 11 and completed his B.Tech from Indore. Police to question relatives and search his family home over possible terror links.
Read more »
Wildlife: एक मां कर रही 132 बच्चों की देखभाल! MP के सोन घड़ियाल अभयारण्य में अनोखा नजारा, देखें तस्वीरेंMP Son Gharial Sanctuary: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित संजय दुबरी राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य अब सिर्फ टाइगर ही नहीं, बल्कि घड़ियालों के लिए भी मशहूर हो गया है. सर्द धूप में नदी किनारे घड़ियालों को सुस्ताते देख सैलानी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं. सबसे खास नजारा यहां एक मादा घड़ियाल का है...
Read more »
MP में सरकारी वेबसाइट से डाटा चोरी कर सेवानिवृत्त अधिकारियों से साइबर ठगी, शातिर जालसाज झारखंड से गिरफ्तारमध्य प्रदेश में सरकारी वेबसाइटों से डेटा चुराकर सेवानिवृत्त अधिकारियों से साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश हुआ है। झारखंड का एक साइबर ठग, प्रशांत कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने का डर दिखाकर उनसे बैंक खातों की जानकारी लेता था। भोपाल क्राइम ब्रांच ने उसे रांची से गिरफ्तार किया...
Read more »
MP के स्टार निशानेबाज ने मिस्त्र में लहराया तिरंगा, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीता रजत, पहले भी जीते कई पदकISSF World Championships 2025: भारतीय शूटर ने एक बार फिर दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. मध्य प्रदेश के स्टार निशानेबाज और ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने काहिरा (मिस्र) में चल रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीता.
Read more »
MP News: रतलाम में चलते वाहन में लहसुन के कट्टे उतारते दो आरोपित पकड़े, मामला दर्जकृषि उपज मण्डी से जावर की ओर जा रहे लहसुन से भरे लोडिंग वाहन में दो युवकों द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने दोनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपित ग्राम मेवासा निवासी पुरणसिंह पुत्र नेपालसिंह राजपुत और राहुल पुत्र मांगु बागरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया...
Read more »
