Delhi Blast investigation updates: Delhi Police team arrives in Mhow, Madhya Pradesh, to trace Jawad Ahmed Siddiqui — founder and chairman of Al-Falah University. Siddiqui studied in Mhow till class 11 and completed his B.Tech from Indore. Police to question relatives and search his family home over possible terror links.
अल फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन 11वीं तक महू में पढ़ा, इंदौर से किया बीटेकदिल्ली ब्लास्ट मामले में मध्य प्रदेश के महू के मूल निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी को पुलिस तलाश रही है। जवाद फरीदाबाद की उस अल फलाह यूनिवर्सिटी का संस्थापक चेयरमैन है, जिसमें धमाके का मुख्य आरोपी डॉ.
उमर नबी पढ़ाता था। वह अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का संचालकजवाद का आतंकी कनेक्शन जांचने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम आज महू पहुंच रही है। ये टीम महू के कायस्थ मोहल्ले में बने जवाद के परिवार के मकान की तलाशी भी लेगी। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ भी करेगी। जांच के दौरान पता लगा है कि जवाद ने सबसे पहले महू में अल फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम से कारोबार शुरू किया था। मुनाफे का लालच देकर लोगों से निवेश कराया। फिर 2001 में आर्थिक गड़बड़ी के बाद परिवार समेत दिल्ली भाग गया। फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी की शुरुआत की।जवाद का परिवार करीब 25 साल पहले महू के कायस्थ मोहल्ले में रहता था। उसके दो भाई भी यहीं पढ़े-लिखे हैं। पिता मोहम्मद हम्माद सिद्दीकी महू के शहर काजी रह चुके हैं। उसका सौतेला भाई अफाम हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जवाद ने इंदौर के गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से बीटेक की डिग्री ली थी। इससे पहले वह महू के क्रिश्चियन मिशनरी स्कूल राजेश्वर विद्यालय से 11वीं तक पढ़ा था। उसने सिविल सर्विसेज परीक्षा में तीन बार इंटरव्यू तक दिया, लेकिन सिलेक्शन नहीं हो सका।जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि जवाद का मुनीम खालिक बाउजी भी जल्द अमीर बनने के चक्कर में उसी की राह पर चल पड़ा। पहले उसने बोन क्रेशर प्लांट लगाया, फिर गोल्डन पब्लिक स्कूल खोला। कुछ समय बाद इंदौर में शोरूम और नवनीत टॉवर में अल हिलाल इन्वेस्टमेंट कंपनी शुरू की, जिससे वह तेजी से पैसा कमाने लगा। यह भी बताया गया है कि 1990 के आसपास खालिक की सुपारी छोटा राजन को मिली, जिसके बाद छोटा राजन ने खालिक को किडनैप कर लिया था। बाद में पुलिस ने उसे छुड़वाया। जवाद के इस मुनीम पर कई आपराधिक आरोप लगे। उसे जेल भी जाना पड़ा। फिलहाल वह मंडलेश्वर के पास किसी गुप्त स्थान पर रह रहा है।अल फलाह यूनिवर्सिटी के तहत तीन कॉलेज संचालित हैं- अल फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ब्राउन हिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और अल फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग। यूनिवर्सिटी परिसर में ही 600 बिस्तरों वाला अस्पताल भी है, जहां मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले डॉक्टर ही इलाज करते थे। साल 2015 में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा इसे मान्यता दी गई थी।महू में जवाद के परिवार का मकान कायस्थ मोहल्ले में बना है। चार मंजिला इमारत में 25 से ज्यादा खिड़कियां हैं। एक बड़ा तलघर भी है। 90 के दशक में बने इस मकान को स्थानीय लोग मौलाना की बिल्डिंग के नाम से जानते हैं। मकान जवाद के पिता हम्माद के नाम पर हैं, उनकी 1995 में मौत हो चुकी है।दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट और हरियाणा के फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक के मामले में एक नया मोड़ आया है। जांच में सामने आया है कि आतंकी साजिश के आरोपों से घिरी अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी मूल रूप से महू का रहने वाला है।दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए कार धमाके का नया CCTV फुटेज सामने आया है। यह फुटेज ठीक 6:51 बजे का है, जब ब्लास्ट हुआ था। वीडियो में रेड सिग्नल पर गाड़ियों की भीड़ नजर आ रही है। तभी i-20 कार में धमाका हो जाता है।मेरठ की हवा 'बहुत खराब' हुईउत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बादल छाएहरियाणा में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई, अमेरिका और अब दिल्ली ब्लास्ट, 9/11, 26/11, 10/11... हैवानियत के 3 मामले और कहर का 11मुंबई, दिल्ली और अमेरिका में हुए आतंकी हमलों में एक समानता है, जो 11 नंबर से जुड़ी है। अमेरिका में 9/11, मुंबई में 26/11 और दिल्ली में 10/11 को हुए इन हमलों ने देश को दहला दिया था।
Read more »
Pakistan Blast: धमाके से दहली पाकिस्तान की राजधानी, हाईकोर्ट के पास कार ब्लास्ट, 11 की मौतPakistan Blast In Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धमाके की खबर है. इस्लामाबाद के हाईकोर्ट परिसर के पास पार्क हुई कार में ये धमाका हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और 20 से 25 लोग जख्मी हुए हैं.
Read more »
भारत में 2026 में 11 प्रतिशत रहेगा 'हायरिंग इंटेंट', बेहतर रोजगार सेंटीमेंट के मिले संकेतभारत में 2026 में 11 प्रतिशत रहेगा 'हायरिंग इंटेंट', बेहतर रोजगार सेंटीमेंट के मिले संकेत
Read more »
दिल्ली में आई-20 कार धमाका: 11 घंटे का रूट मैप, फिदायीन हमले की आशंकादिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए आई-20 कार धमाके की जांच शुरू कर दी है, जिसमें 11 घंटे का रूट मैप मिला है। जांच में फिदायीन हमले की आशंका जताई जा रही है। फरीदाबाद से विस्फोटक सामग्री बरामदगी के बाद जांच तेज।
Read more »
इंदौर-भोपाल समेत 23 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट: MP के 11 शहरों में 10° से नीचे पारा, देवास में स्कूलों का...बर्फीली हवाओं से नवंबर में ही मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। दिन में जहां सर्द हवा चल रही है तो रातें व सुबह ठंडी है। बीती रात 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।
Read more »
मुंबई 26/11 सारखा हल्ला करण्याचा कट उघड?10 नोव्हेंबर रोजी दिल्लीतील लाल किल्ल्याजवळ झालेल्या स्फोटाच्या तपासात धक्कादायक माहिती समोर आली आहे.
Read more »
