आने वाले चुनाव में सपा और बसपा साथ मिलकर लड़ रहे हैं, जो हिन्दी हार्टलैंड में बीजेपी की मुश्किलों को बढ़ा सकती है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 BJP4India INCIndia samajwadiparty BSP4India
को बहुमत मिला और उसने सरकार बनाई. इसके बाद बीजेपी एक के बाद एक राज्य में सरकार बनाती चली गई. 2017 में एक वक्त तो बीजेपी 19 राज्यों में सत्ता में थी. हालांकि पिछले दो सालों में देश का राजनीतिक ग्राफ बदल गया है.
भगवा पार्टी अब 15 राज्यों में शासन कर रही है, जहां वह या खुद सत्ता में है अथवा सहयोगियों के साथ सरकार चला रही है. 2014 में वह मात्र 7 राज्यों में सत्ता में थी. हालांकि, बीजेपी जिन 15 राज्यों में सत्ता में है, उनमें से मात्र पांच में ही उसने अपनी क्षमता से सरकार बनाई है. बाकी के 10 राज्यों में बीजेपी सहयोगियों के साथ गठबंधन की सरकार चला रही है. इसके विपरीत, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की चार राज्यों में अपने दम पर सरकार है.से पहले कांग्रेस या तो खुद या फिर अपने सहयोगियों के साथ 14 राज्यों में सत्ता में थी. अब यह आंकड़ा 6 हो गया है. लेकिन हाल ही में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में मिली जीत ने पार्टी को आत्मविश्वास दिया है. जिन छह राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है वहां से 107 सांसद- पंजाब , राजस्थान , मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ कर्नाटक और पुद्दुचेरी चुने जाते हैं. जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां से कुल 252 सांसद चुने जाते हैं.हिन्दी हार्टलैंड में बीजेपी को झटका हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को बीजेपी से छीन लिया. इन तीनों राज्यों में कुल मिलाकर 65 लोकसभा सीट हैं. इसके साथ ही बीजेपी को मार्च 2018 में भी उस वक्त तगड़ा झटका लगा था जब वह उत्तर प्रदेश में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पूर्व सीटों पर उप-चुनाव हार गई. आने वाले चुनाव में सपा और बसपा साथ मिलकर लड़ रहे हैं, जो हिन्दी हार्टलैंड में बीजेपी की मुश्किलों को बढ़ा सकता है. 2014 के लोकसभा चुनाव में कम से कम 41 लोकसभा सीटों पर दोनों पार्टियों का वोट शेयर बीजेपी से अधिक था.2014 के बाद से 30 लोकसभा सीटों पर उप-चुनाव हुए, जिसमें बीजेपी की सीट 15 से 6 पर पहुंच गई. उप-चुनाव में बीजेपी एक भी नई सीट नहीं जीत सकी, उसे 9 सीटों का नुकसान हुआ. वहीं कांग्रेस 1 से 6 पर पहुंच गई जबकि क्षेत्रीय दलों के 18 उम्मीदवारों ने इन उपचुनावों में जीत हासिल की. बीजेपी ने जिन 6 सीटों पर जीत दर्ज की उनमें से दो पर 2014 में और दो पर 2016 में चुनाव हुए थे. 2015, 2017 और मार्च 2018 तक बीजेपी ने लोकसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की. हालांकि मार्च 2018 में पार्टी ने पालघर और शिमोगा निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की.नॉर्थ ईस्ट की पहेली आने वाले चुनाव में बीजेपी नॉर्थ ईस्ट में चुनावी लाभ हासिल करने की उम्मीद कर रही है. इसका मुख्य कारण हिन्दी हार्टलैंड में बीजपी को नुकसान होने की उम्मीद है, जिसकी वह नॉर्थ ईस्ट से भरपाई करना चाहती है. नॉर्थ ईस्ट से 25 सांसद चुने जाते हैं. इनमें त्रिपुरा , असम , अरुणाचल प्रदेश , नागालैंड , मणीपुर , मेघालय , मिजोरम और सिक्किम सांसद चुने जाते हैं. पिछले पांच सालों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों ने साबित कर दिया कि बीजेपी को निश्चित रूप से सरकार बनाने के बाद इस क्षेत्र में बढ़त मिली है. लेकिन अब चीजें बदल गई हैं. आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कई कारकों से जूझना होगा. मिजोरम और नागालैंड जैसे ईसाई बहुल राज्यों में एंटी बीफ को लेकर, मेघालय की खदान में फंसे खनिकों को बचाने की कोशिश में विलंब और असम के आदिवासियों के लिए अरुणाचल में स्थायी निवास प्रमाण पत्र पर कोलाहल के लिए बीजेपी को लोगों के गुस्से का सामना करना होगा. इसके साथ ही असम और नगालैंड जैसे राज्य में नागरिकता संसोधन विधेयक को लेकर कई समूह पहले ही गुस्से का इजहार कर चुके हैं.बीजेपी को जो बात सबसे अधिक परेशान करने वाली है वह है उसके सहयोगियों का अलग होना. अलग-अलग मुद्दों को लेकर 15 पार्टियां एनडीए छोड़ चुकी हैं. हालांकि बीजेपी को अब भी 40 क्षेत्रीय दलों का समर्थन प्राप्त है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को 20 क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन है. कोलकाता में इस साल जनवरी में आयोजित एक रैली में महागठबंधन का उदय हुआ, जिसमें कांग्रेस, टीडीपी, बीएसपी, एसपी, एनसी, आरजेडी और एलजेडी सहित 20 से अधिक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों ने बीजेपी/एनडीए को नई चुनौती दी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
इस लकड़ी की कुर्सी को 'लकी' मानती है BJP, PM मोदी की रैली के लिए की गई तैयार– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक बार फिर 'टोटके' का सहारा ले रही है. पांच साल से अधिक समय से कांच के बक्से में रखी एक लकड़ी की कुर्सी, जिसे चुनावी माहौल में बीजेपी के लिए शुभ माना जाता है, एक बार फिर चर्चा में है. अब इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 मार्च को कानपुर में होने वाली रैली के लिए एक बार फिर से तैयार किया जा रहा है. बता दें, इस कुर्सी पर बैठने के बाद मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू किया था और सरकार बनाई थी.
Read more »
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
Lok Sabha Election 2019: एक महीने से ज्यादा चलेगा चुनावी समर, पहली बार लागू होंगे ये नियम, 10 बड़ी बातेंचुनाव आयोग (Election Commision) द्वारा रविवार को बहुप्रतीक्षित 17वीं लोकसभा के चुनाव (Lok Sabha Election) कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देश में 11 अप्रैल से शुरु होने वाला चुनावी समर एक महीने से अधिक समय तक चलेगा. जिसमें एक ओर भाजपा फिर से सत्तारूढ़ होने का हरसंभव प्रयास करेगी, वहीं विपक्षी दल एकजुट होकर मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की भरसक कोशिश करेंगे. आयोग ने लोकसभा और चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित दिया है. इसके तहत सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने वाले मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी. बता दें, साल 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव नौ चरण में कराया गया था. 2019 के लोकसभा चुनाव में आपको कई नियम और प्रावधान पहली बार देखने को मिलेंगे. इस बार उम्मीदवारों को विज्ञापन देकर अपना आपराधिक रिकॉर्ड बताना होगा. इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया अकांउट की जानकारी देना होगी.
Read more »
रमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीएआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मेरा आकलन है कि रमजान के महीने में अधिक मत प्रतिशत सामने आएगा.'
Read more »
