हाजीपुर पुलिस ने बुटन दास मठ के पास डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कट्टा, कारतूस, चोरी के सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल, आईपैड, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुए। सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि ये पेशेवर चोर हैं और कई वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क और चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार...
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। नगर थाना की पुलिस ने बुटन दास मठ स्थित आम बगीचा में छापेमारी कर लूट एवं डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से कट्टा और कारतूस के अलावा चोरी के सोना-चांदी के जेवर, मोबाइल, आईपैड, लैपटाप समेत कई सामान भी बरामद किए गए हैं। यह जानकारी बुधवार को सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। व्यक्ति एक जगह छिपकर बैठे हैं। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से सभी को पकड़ लिया गया। बैग से लोहे का औजार और एक चाकू मिला तलाशी के दौरान रवि कुमार के पास से पिट्ठू बैग में दो बड़े पेचकस, लोहे का औजार और एक चाकू मिला। वहीं विशाल कुमार के पास से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। किशन कुमार उर्फ बेदर्दी के पास से भी एक देसी कट्टा, एक कारतूस और एप्पल कंपनी के दो आईफोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे चोरी करने के उद्देश्य से हथियार और औजार लेकर यहां योजना बना रहे थे। गिरफ्तार बदमाश नगर, सदर और औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपित पेशेवर चोर हैं और इनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। चोरी के जेवर जिस दुकान में बेचे जाते थे, उस दुकानदार की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। किराये के मकान से मिला चोरी का सामान बदमाशों की निशानदेही पर चोरी के कुछ सामान किशन कुमार उर्फ बेदर्दी के रामप्रसाद चौक स्थित उसके किराये के मकान एक ट्राली बैग और अन्य बैगों से पुलिस ने कई सामान बरामद किए, जिनमें एक डिजिटल कैमरा, सोना जैसा दो जोड़ी कंगन, दो जोड़ी बच्चों के चांदी के बाला, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, ब्लूटूथ हेडफोन, चांदी का चम्मच, चार बच्चों के चांदी के बाला शामिल था। इसके अलावा दो जोड़ी चांदी के पायल, तीन जोड़ी बिछिया, एक डेल कंपनी का लैपटाप, एक टैब, एप्पल कंपनी का आईपैड और चार्जर शामिल हैं। इसके एक बैग से चार ब्रिटिश कालीन सिक्के और चार पुराने सिक्के, एक साड़ी और लैपटाप चार्जर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार बदमाशों का नाम पता किशन कुमार उर्फ बेदर्दी पिता स्व.
आमोद चौधरी, अदलबाड़ी, थाना-नगर हाजीपुर, वर्तमान पता बागदुल्हन रामप्रसाद चौक के पास। विशाल कुमार पिता-श्रवण शर्मा, महनार सब्जी गद्दी वार्ड नंबर-12, थाना महनार, वर्तमान पता-बागदुल्हन रामप्रसाद चौक के पास। रवि कुमार पिता-स्व. दसई साह, गुदरी बाजार, थाना-नगर हाजीपुर। गोपी कुमार पिता-जितेंद्र शर्मा, संत नगर गंगजला वार्ड नंबर-15, थाना-शंकर चौक जिला-सहरसा, वर्तमान पता-बागदुल्हन, रामप्रसाद चौक। मो. इमरान पिता-मोहम्मद आलम, नूनगोला एसडीओ रोड वार्ड नंबर-19, थाना-नगर हाजीपुर।
Bihar Crime Vaishali Police Stolen Jewelry Illegal Weapons Criminal Arrest Professional Thieves Iphone Recovery Hajipur Crime News Hajipur Vaishali News Vaishali Latest News Vaishali News In Hindi Vaishali Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टोक्यो ओलंपिकः महिला हॉकी सेमीफ़ाइनल में हाफ़ टाइम तक भारत-1, अर्जेंटीना-1 - BBC Hindiटोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी के सेमीफ़ाइनल में इस वक़्त भारत और अर्जेंटीना का मुक़ाबला चल रहा है. हाफ़ टाइम तक दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं.
Read more »
एच-1बी वीजा: वित्त वर्ष 2023 के लिए एक मार्च से 18 मार्च के बीच चलेगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कैसे कराएं पंजीकरणएच-1बी वीजा: वित्त वर्ष 2023 के लिए एक मार्च से 18 मार्च के बीच चलेगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कैसे कराएं पंजीकरण H1B H1BVisa Registration USCIS
Read more »
एच-1बी : अमेरिकी संसद में वीजा प्रणाली सुधार को लेकर बिल पेश, कार्यक्रम का दुरुपयोग करने वाली विदेशी आउटसोर्सिंग कंपनियों पर लगेगी रोकएच-1बी : अमेरिकी संसद में वीजा प्रणाली सुधार को लेकर बिल पेश, कार्यक्रम का दुरुपयोग करने वाली विदेशी आउटसोर्सिंग कंपनियों पर लगेगी रोक America H1B H1Bvisa VISA India PMOIndia POTUS
Read more »
बिना नंबर-1 बल्लेबाज बने सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, भारतीय दिग्गज टॉप परहर बल्लेबाज का सपना आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने का होता है। हालांकि कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो कभी अपने करियर में नंबर-1 पर नहीं पहुंच पाए।
Read more »
Group -1 Exam: ఇటు గ్రూప్ -1 ఎగ్జామ్ - అటు సుప్రీంకోర్టు తీర్పు..Group -1 Exam: తెలంగాణ రాజధాని హైదరాబాద్ గత వారం రోజులుగా రణ రంగంగా మారింది. ఓ వైపు గ్రూప్ 1 అభ్యర్ధుల నిరసన.. మరోవైపు సికింద్రాబాద్ ముత్యాలమ్మ గుడి విగ్రహ ధ్వంసంతో రేవంత్ సర్కార్ ఉక్కిరి బిక్కిరి అవుతుంది. ఈ నేపథ్యంలో ఈ రోజు గ్రూప్ 1 ఎగ్జామ్ ..
Read more »
ICC Rankings: दीप्ति शर्मा बनीं वर्ल्ड की नंबर-1 T20I गेंदबाज, स्मृति मंधाना से बैटिंग में छिना टॉप स्पॉटICC Rankings: भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा महज 1 अंक से नंबर-1 बनी हैं। स्मृति मंधाना की जगह साउथ अफ्रीका की लौरा वॉल्वार्ट अब नंबर-1 बन गई हैं।
Read more »
