ICC Rankings: भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा महज 1 अंक से नंबर-1 बनी हैं। स्मृति मंधाना की जगह साउथ अफ्रीका की लौरा वॉल्वार्ट अब नंबर-1 बन गई हैं।
नई दिल्ली: भारत को 52 साल में पहली बार महिला वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी जिताने वाली ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक और कमाल कर दिया है। दीप्ति आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। मंगलवार को जारी की गई लेटेस्ट रैंकिंग में भारतीय उपकप्तान व दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना को नुकसान उठाना पड़ा है। स्मृति मंधाना से साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉल्वार्ट ने टी20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन छीन ली है। मंधाना अब नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच गई हैं। रैंकिंग में कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों की भी पोजीशन में फेरबदल हुआ है।दीप्ति ने 1 नंबर से पछाड़ी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजआईसीसी ने मंगलवार को महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी की है, जिसमें दीप्ति शर्मा ने महज 1 अंक से ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ दिया है। 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा 737 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज बन गई हैं, जबकि सदरलैंड के 736 अंक हैं। दीप्ति को रैंकिंग में यह फायदा श्रीलंका के साथ चल रही टी20 सीरीज के पहले मैच में बढ़िया परफॉर्मेंस के कारण हुआ है। दीप्ति ने मैच में महज 20 रन देकर 1 विकेट लिया था। दीप्ति ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बेहद अहम फिफ्टी लगाने के साथ ही गेंदबाजी में भी 5 विकेट लिए थे। उनकी इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस से ही टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीतने का इतिहास रचा था। गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को भी 5 स्थान का फायदा हुआ है। अब वे 36वें स्थान पर आ गई हैं। असली हैरान करने वाला काम भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने किया है, जिसने रैंकिंग में सीधे 19 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। श्री चरणी अब 69वें स्थान पर पहुंच गईं हैं।जेमिमा टॉप-10 में आई, स्मृति तीसरे नंबर पर खिसकींवर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया को जिताने वाला शतक लगाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। जेमिमा अब टॉप-10 में आ गई हैं। जेमिमा ने विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ 44 गेंद में नॉटआउट 69 रन बनाकर मैच जिताया था। प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं जेमिमा ने इसके चलते सीधे 5 स्थान की छलांग लगाई है और अब टी20 बैटिंग रैंकिंग में 9वें नंबर पर आ गई हैं। भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना को नंबर-1 पोजीशन साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉल्वार्ट के हाथों गंवानी पड़ी है। वॉल्वार्ट अब नंबर-1 बन गई हैं, जबकि स्मृति मंधाना तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। हालांकि स्मृति अब भी रैंकिंग में सबसे टॉप पोजीशन वाली भारतीय बल्लेबाज हैं। लौरा वॉल्वार्ट को रैंकिंग में यह उछाल आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लगातार दो मैच में 124 रन और नॉटआउट 100 रन की पारियां खेलने के चलते मिली है। वॉल्वार्ट ने इससे पहले वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल और फाइनल में लगातार दो शतक लगाए थे। वॉल्वार्ट के 820 रेटिंग अंक हैं, जो उनकी बेस्ट रेटिंग है। वॉल्वार्ट स्मृति से 9 अंक आगे है। शेफाली वर्मा एक स्थान नीचे खिसकीएक अन्य भारतीय स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। हालांकि वे टॉप-10 में बनी हुई हैं। वर्ल्ड कप फाइनल में मैच जिताने वाली बल्लेबाजी व गेंदबाजी करने वाली शेफाली अब 10वें नंबर पर आ गई हैं। उन्हें जेमिमा रोड्रिग्स के टॉप-10 में आने से नीचे खिसकना पड़ा है। आयरलैंड की कप्तान गैबी लुइस बैटिंग रैंकिंग में 4 स्थान उछलकर 18वें नंबर पर और उनकी टीम साथी ऐमी हंटर 3 स्थान ऊपर उठकर 28वें नंबर पर आ गई हैं।.
नई दिल्ली: भारत को 52 साल में पहली बार महिला वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी जिताने वाली ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक और कमाल कर दिया है। दीप्ति आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। मंगलवार को जारी की गई लेटेस्ट रैंकिंग में भारतीय उपकप्तान व दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना को नुकसान उठाना पड़ा है। स्मृति मंधाना से साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉल्वार्ट ने टी20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन छीन ली है। मंधाना अब नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच गई हैं। रैंकिंग में कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों की भी पोजीशन में फेरबदल हुआ है।दीप्ति ने 1 नंबर से पछाड़ी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजआईसीसी ने मंगलवार को महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी की है, जिसमें दीप्ति शर्मा ने महज 1 अंक से ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ दिया है। 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा 737 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज बन गई हैं, जबकि सदरलैंड के 736 अंक हैं। दीप्ति को रैंकिंग में यह फायदा श्रीलंका के साथ चल रही टी20 सीरीज के पहले मैच में बढ़िया परफॉर्मेंस के कारण हुआ है। दीप्ति ने मैच में महज 20 रन देकर 1 विकेट लिया था। दीप्ति ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बेहद अहम फिफ्टी लगाने के साथ ही गेंदबाजी में भी 5 विकेट लिए थे। उनकी इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस से ही टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीतने का इतिहास रचा था। गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को भी 5 स्थान का फायदा हुआ है। अब वे 36वें स्थान पर आ गई हैं। असली हैरान करने वाला काम भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने किया है, जिसने रैंकिंग में सीधे 19 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। श्री चरणी अब 69वें स्थान पर पहुंच गईं हैं।जेमिमा टॉप-10 में आई, स्मृति तीसरे नंबर पर खिसकींवर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया को जिताने वाला शतक लगाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। जेमिमा अब टॉप-10 में आ गई हैं। जेमिमा ने विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ 44 गेंद में नॉटआउट 69 रन बनाकर मैच जिताया था। प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं जेमिमा ने इसके चलते सीधे 5 स्थान की छलांग लगाई है और अब टी20 बैटिंग रैंकिंग में 9वें नंबर पर आ गई हैं। भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना को नंबर-1 पोजीशन साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉल्वार्ट के हाथों गंवानी पड़ी है। वॉल्वार्ट अब नंबर-1 बन गई हैं, जबकि स्मृति मंधाना तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। हालांकि स्मृति अब भी रैंकिंग में सबसे टॉप पोजीशन वाली भारतीय बल्लेबाज हैं। लौरा वॉल्वार्ट को रैंकिंग में यह उछाल आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लगातार दो मैच में 124 रन और नॉटआउट 100 रन की पारियां खेलने के चलते मिली है। वॉल्वार्ट ने इससे पहले वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल और फाइनल में लगातार दो शतक लगाए थे। वॉल्वार्ट के 820 रेटिंग अंक हैं, जो उनकी बेस्ट रेटिंग है। वॉल्वार्ट स्मृति से 9 अंक आगे है। शेफाली वर्मा एक स्थान नीचे खिसकीएक अन्य भारतीय स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। हालांकि वे टॉप-10 में बनी हुई हैं। वर्ल्ड कप फाइनल में मैच जिताने वाली बल्लेबाजी व गेंदबाजी करने वाली शेफाली अब 10वें नंबर पर आ गई हैं। उन्हें जेमिमा रोड्रिग्स के टॉप-10 में आने से नीचे खिसकना पड़ा है। आयरलैंड की कप्तान गैबी लुइस बैटिंग रैंकिंग में 4 स्थान उछलकर 18वें नंबर पर और उनकी टीम साथी ऐमी हंटर 3 स्थान ऊपर उठकर 28वें नंबर पर आ गई हैं।
India Women T20I Bowlers Ranking Icc Rankings ICC Women's T20I Rankings ICC Womens Batting Rankings Women's Batting Rankings Smriti Mandhana Laura Wolvaardt Smriti Mandhana News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Year Ender 2025: ये हैं साल 2025 में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, नंबर-1 पर है सबका फेवरेटYear Ender 2025: क्या आपको मालूम है कि साल 2025 में टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे अधिक रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं? आइए टॉप-5 बल्लेबाजों पर डालते हैं नजर... खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
ICC Rankings: आईसीसी टीम रैकिंग में टेस्ट, T20 और ODI में किसका है टॉप पर कब्जा, जानें टीम इंडिया की रैकिंगICC Team Rankings: आईसीसी ने टेस्ट, वनडे और टी20 की लेटेस्ट रैकिंग जारी कर दी है. चलिए जानते हैं कि तीनों फॉर्मेट के टॉप-5 पर किन टीमों का दबदबा है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
NZ के खिलाड़ी का हार्दिक से कनेक्शन! नताशा से शादी करते ही बदल गई जिंदगी, 2025 में बना दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज31 वर्षीय जैकब डफी ने इस साल जलवा दिखाया. उन्होंने इस वर्ष 36 इंटरनेशनल मैचों में 81 विकेट चटकाए हैं. वो एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व महान गेंदबाज रिचर्ड हेडली का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Read more »
H-1B Visa: एच-1बी वीजा नवीनीकरण के लिए आए थे भारत, दूतावास ने रद्द किए साक्षात्कार; हजारों पेशेवर फंसेअमेरिकी वीजा प्रक्रिया में बदलाव हजारों भारतीय पेशेवरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। दिसंबर की शुरुआत में अपने वर्क परमिट का नवीनीकरण कराने के लिए भारत लौटे तमाम एच-1बी वीजाधारक यहीं
Read more »
US Visa Rule Change: अब एच-1बी और एच-4 वीजा लेना आसान नहीं, भारतीय आवेदकों को लग सकती है देरी; जानिए सबकुछअमेरिका में काम करने का सपना देख रहे हजारों भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी दूतावास ने एच-1बी और एच-4 वीजा आवेदकों के लिए कड़ी जांच की घोषणा करते हुए चेतावनी
Read more »
अमेरिका में एच-1बी और एच-4 वीजा आवेदकों के लिए बढ़ी चिंताअमेरिकी दूतावास ने एच-1बी और एच-4 वीजा आवेदकों के लिए कड़ी जांच की घोषणा की है, जिससे वीजा प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है। 15 दिसंबर से ऑनलाइन और सोशल मीडिया उपस्थिति की समीक्षा अनिवार्य कर दी गई है, जिसका सीधा असर भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ रहा है। इंटरव्यू टल रहे हैं और कई लोग अमेरिका वापस नहीं लौट पा रहे हैं।
Read more »
