H-1B Visa: एच-1बी वीजा नवीनीकरण के लिए आए थे भारत, दूतावास ने रद्द किए साक्षात्कार; हजारों पेशेवर फंसे

Us Embassy News

H-1B Visa: एच-1बी वीजा नवीनीकरण के लिए आए थे भारत, दूतावास ने रद्द किए साक्षात्कार; हजारों पेशेवर फंसे
UsInterviewH-1B Visa
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

अमेरिकी वीजा प्रक्रिया में बदलाव हजारों भारतीय पेशेवरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। दिसंबर की शुरुआत में अपने वर्क परमिट का नवीनीकरण कराने के लिए भारत लौटे तमाम एच-1बी वीजाधारक यहीं

अमेरिकी वीजा प्रक्रिया में बदलाव हजारों भारतीय पेशेवरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। दिसंबर की शुरुआत में अपने वर्क परमिट का नवीनीकरण कराने के लिए भारत लौटे तमाम एच-1बी वीजाधारक यहीं फंस गए हैं, क्योंकि अमेरिकी दूतावासों ने साक्षात्कार रद्द कर दिए हैं। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ये साक्षात्कार 15 से 26 दिसंबर के बीच निर्धारित थे लेकिन अमेरिकी विदेश विभाग की नई सोशल मीडिया जांच नीति के चलते इन्हें अचानक रोक दिया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों की ऑनलाइन उपस्थिति और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। अमेरिका की इस नई नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी आवेदक अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा न बने। भारत में अमेरिकी दूतावास ने 10 दिसंबर को कहा था कि अब एच-1बी धारकों और उनके आश्रितों के लिए भी यह जांच अनिवार्य होगी। एच-1बी वीजा का व्यापक रूप से अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों की ओर से इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय पेशेवर इस वीजा के प्राप्तकर्ताओं के सबसे बड़े समूहों में से एक हैं। भारत में अमेरिकी दूतावास ने H-1B और H-4 वीजा आवेदकों के लिए एक्स पर एक पोस्ट में वैश्विक अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 15 दिसंबर से विदेश विभाग ने मानक वीजा स्क्रीनिंग के हिस्से के रूप में ऑनलाइन समीक्षा को व्यापक बना दिया है। यह उपाय इन वीजा के लिए आवेदन करने वाले सभी राष्ट्रीयताओं के आवेदकों पर विश्व स्तर पर लागू होता है। दूतावास के अनुसार, विस्तारित जांच प्रक्रिया का उद्देश्य एच-1बी कार्यक्रम के कथित दुरुपयोग को रोकना है। इसके साथ ही अमेरिकी कंपनियों को सर्वश्रेष्ठ अस्थायी विदेशी पेशेवरों की भर्ती करने की अनुमति देना भी है। संसद के शीतकालीन सत्र में राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया था कि अमेरिकी प्रशासन अब वीजा संबंधी हर फैसले को राष्ट्रीय सुरक्षा का निर्णय मानता है। उन्होंने वाशिंगटन के इस रुख को दोहराया कि अमेरिकी वीजा एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं। साक्षात्कार स्थगित, आवेदक फंसे हुए विस्तृत जांच प्रक्रिया के चलते भारत में 15 दिसंबर से पहले से निर्धारित हजारों एच-1बी साक्षात्कार अचानक कई महीनों के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। जिन आवेदकों ने नवीनीकरण के लिए पहले ही भारत की यात्रा कर ली थी, वे वैध वीजा के बिना अमेरिका में अपनी नौकरी पर वापस लौटने में असमर्थ हो गए हैं। कुछ आवेदकों के साक्षात्कार जो दिसंबर के मध्य में निर्धारित थे, उन्हें मार्च या यहां तक कि मई के अंत तक के लिए पुनर्निर्धारित किया गया।.

अमेरिकी वीजा प्रक्रिया में बदलाव हजारों भारतीय पेशेवरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। दिसंबर की शुरुआत में अपने वर्क परमिट का नवीनीकरण कराने के लिए भारत लौटे तमाम एच-1बी वीजाधारक यहीं फंस गए हैं, क्योंकि अमेरिकी दूतावासों ने साक्षात्कार रद्द कर दिए हैं। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ये साक्षात्कार 15 से 26 दिसंबर के बीच निर्धारित थे लेकिन अमेरिकी विदेश विभाग की नई सोशल मीडिया जांच नीति के चलते इन्हें अचानक रोक दिया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों की ऑनलाइन उपस्थिति और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। अमेरिका की इस नई नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी आवेदक अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा न बने। भारत में अमेरिकी दूतावास ने 10 दिसंबर को कहा था कि अब एच-1बी धारकों और उनके आश्रितों के लिए भी यह जांच अनिवार्य होगी। एच-1बी वीजा का व्यापक रूप से अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों की ओर से इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय पेशेवर इस वीजा के प्राप्तकर्ताओं के सबसे बड़े समूहों में से एक हैं। भारत में अमेरिकी दूतावास ने H-1B और H-4 वीजा आवेदकों के लिए एक्स पर एक पोस्ट में वैश्विक अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 15 दिसंबर से विदेश विभाग ने मानक वीजा स्क्रीनिंग के हिस्से के रूप में ऑनलाइन समीक्षा को व्यापक बना दिया है। यह उपाय इन वीजा के लिए आवेदन करने वाले सभी राष्ट्रीयताओं के आवेदकों पर विश्व स्तर पर लागू होता है। दूतावास के अनुसार, विस्तारित जांच प्रक्रिया का उद्देश्य एच-1बी कार्यक्रम के कथित दुरुपयोग को रोकना है। इसके साथ ही अमेरिकी कंपनियों को सर्वश्रेष्ठ अस्थायी विदेशी पेशेवरों की भर्ती करने की अनुमति देना भी है। संसद के शीतकालीन सत्र में राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया था कि अमेरिकी प्रशासन अब वीजा संबंधी हर फैसले को राष्ट्रीय सुरक्षा का निर्णय मानता है। उन्होंने वाशिंगटन के इस रुख को दोहराया कि अमेरिकी वीजा एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं। साक्षात्कार स्थगित, आवेदक फंसे हुए विस्तृत जांच प्रक्रिया के चलते भारत में 15 दिसंबर से पहले से निर्धारित हजारों एच-1बी साक्षात्कार अचानक कई महीनों के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। जिन आवेदकों ने नवीनीकरण के लिए पहले ही भारत की यात्रा कर ली थी, वे वैध वीजा के बिना अमेरिका में अपनी नौकरी पर वापस लौटने में असमर्थ हो गए हैं। कुछ आवेदकों के साक्षात्कार जो दिसंबर के मध्य में निर्धारित थे, उन्हें मार्च या यहां तक कि मई के अंत तक के लिए पुनर्निर्धारित किया गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Us Interview H-1B Visa Visa Renewal India India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Thousands Of H-1B Visa Interviews In India Postponed Amid Enhanced Vetting RulesThousands Of H-1B Visa Interviews In India Postponed Amid Enhanced Vetting RulesThousands of H-1B visa applicants in India have seen their pre-scheduled US visa interviews postponed by several months following the introduction of stricter background and social media vetting requirements, according to reports.
Read more »

अमेरिका में जॉब करने जा रहे वर्कर्स के लिए 'गुड न्यूज', H-1B होल्डर्स की बढ़ने वाली है सैलरी, जानिए कैसेअमेरिका में जॉब करने जा रहे वर्कर्स के लिए 'गुड न्यूज', H-1B होल्डर्स की बढ़ने वाली है सैलरी, जानिए कैसेUS H-1B Visa: अमेरिका में H-1B वीजा को लेकर लगातार बदलाव हो रहे हैं, जिसकी वजह से कंपनियों के लिए विदेशी वर्कर्स को हायर करना कठिन होता जा रहा है।
Read more »

Indian H-1B Visa Holders Who Flew Back To Renew Work Permits Left StrandedIndian H-1B Visa Holders Who Flew Back To Renew Work Permits Left StrandedThe United States has expanded its review of social media and online presence to cover all H-1B speciality occupation workers and their H-4 dependents, the US Embassy in India said on December 10.
Read more »

जब तक नहीं मिलता वीजा, तब तक क्या H-1B वर्कर्स कर सकते हैं वर्क फ्रॉम होम? इमिग्रेशन वकील ने दिया जवाबजब तक नहीं मिलता वीजा, तब तक क्या H-1B वर्कर्स कर सकते हैं वर्क फ्रॉम होम? इमिग्रेशन वकील ने दिया जवाबH-1B Visa Delays: अमेरिका में H-1B वीजा को लेकर भारतीय वर्कर्स काफी ज्यादा परेशान हैं। अमेरिकी दूतावास में वीजा अप्वाइंटमेंट मिलने में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
Read more »

जब तक नहीं मिलता वीजा, तब तक क्या H-1B वर्कर्स कर सकते हैं वर्क फ्रॉम होम? इमिग्रेशन वकील ने दिया जवाबजब तक नहीं मिलता वीजा, तब तक क्या H-1B वर्कर्स कर सकते हैं वर्क फ्रॉम होम? इमिग्रेशन वकील ने दिया जवाबH-1B Visa Delays: अमेरिका में H-1B वीजा को लेकर भारतीय वर्कर्स काफी ज्यादा परेशान हैं। अमेरिकी दूतावास में वीजा अप्वाइंटमेंट मिलने में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
Read more »

FIIDS Urges Trump Administration To Ease H-1B Visa DelaysFIIDS Urges Trump Administration To Ease H-1B Visa DelaysIn a letter addressed to President Donald J. Trump, the Foundation for India and Indian Diaspora Studies (FIIDS) said it strongly supports the US Department of State’s decision to expand online presence and social media vetting to all H-1B and H-4
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:54