हाईस्‍कूल में 93.4% मार्क्स, JEE, NEET में हो गया फेल, फिर दुनिया के टॉप संस्थान में मिला एडमिशन

Success Story News

हाईस्‍कूल में 93.4% मार्क्स, JEE, NEET में हो गया फेल, फिर दुनिया के टॉप संस्थान में मिला एडमिशन
Hritwik HaldarWho Failed In Iit Neet ExamIISER
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

Success Story, Hritwik Haldar: अगर आपके अंदर कुछ करने का जज्बा है तो दुनिया की कोई ताकत आपको नहीं रोक सकती. कई बार कुछ लोग इसे सच साबित कर देते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ हृत्विक हलधर के साथ.

Success Story , Hritwik Haldar News: हृत्विक हलधर उन युवाओं के लिए आज मिसाल बन गए हैं, जो एक-दो असफलताओं के बाद हार मानकर बैठ जाते हैं. सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाले हृत्विक हलधर की राह में भी काफी मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते गए.

आइए आपको बताते हैं उनकी पूरी कहानी… Hritwik Haldar Education: सरकारी स्कूल से की पढ़ाई मूल रूप से बंगाल के रहने वाले हृत्विक हलधर की शुरुआती पढ़ाई एक बंगाली मीडियम के सरकारी स्कूल में हुई. जैसा कि बचपन में सभी बच्चों को पढ़ाई एक बोझ की तरह लगती है, ठीक वैसे ही हृत्विक को भी पढ़ाई में मन नहीं लगता था. उन्हें पढ़ाई एक बोझ की तरह लगती थी और किसी तरह रटकर परीक्षा देते थे. हृत्विक ने उस समय अपने पढ़ाई के तरीके में बदलाव किया जब वह कक्षा 10 में पहुंचे. उन्होंने रटने की बजाय विषय को समझने पर ध्यान देना शुरू किया. उन्होंने पढ़ाई में रुचि लेना शुरू कर दिया. हाईस्‍कूल में पाए 93.4% मार्क्स हृत्विक ने जब अपनी स्ट्रैटजी बदली तो इसके नतीजे भी सकारात्मक देखने को मिले. उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा में शानदार 93.4% अंक हासिल किए, लेकिन उनकी राह इतनी आसान नहीं थी. हृत्विक ने JEE, JEE Advanced, NEET और KVPY जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी लेकिन सफलता नहीं मिली. उन्होंने हार नहीं मानी. उन्‍होंने रामकृष्ण मिशन स्कूल में मिली नई राह हृत्विक ने आगे की पढ़ाई रामकृष्ण मिशन स्कूल , बेलूर से की. यहां पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फिर से KVPY SB परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली. हालांकि, उन्होंने SC कैटेगरी में 10वीं रैंक हासिल की और उनका एडमिशन IISER पुणे में हो गया. NIRF रैंकिंग में यह IISER टॉप 5 संस्थानों में शामिल है. और ऐसे पहुंचे दुनिया के टॉप संस्थान में IISER पुणे में एडमिशन मिलने के बाद हृत्विक ने तमाम विषयों में अपनी पकड़ मजबूत की. उन्होंने 9.1 GPA के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की. इसके बाद अपनी मेहनत के दम पर उन्हें मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन मिल गया. इस संस्थान की गिनती दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में होती है. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस संस्थान का 13वां स्थान है. इस तरह एक सरकारी स्कूल से पढ़ने वाला लड़का दुनिया के टॉप संस्थान तक पहुंच गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Hritwik Haldar Who Failed In Iit Neet Exam IISER IISER Ranking Admission In World Class Institute Admission News Inspirational Story Motivational Story Iit Admission Iim Admission

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AI में मास्टर करने के लिए टॉप-5 देशAI में मास्टर करने के लिए टॉप-5 देशदुनिया भर में AI पढ़ाई में रुचि बढ़ रही है, इस आर्टिकल में AI में मास्टर करने के लिए टॉप-5 देशों के बारे में बताया गया है।
Read more »

60 दिनों में NEET की तैयारी कैसे करें? MBBS में एडमिशन के लिए नोट करें प्लान60 दिनों में NEET की तैयारी कैसे करें? MBBS में एडमिशन के लिए नोट करें प्लानNEET UG 2025: 60 दिनों में नीट यूजी की तैयारी कैसे करें? MBBS में एडमिशन के लिए हर दिन इतने घंटे पढ़ाई जरूरी
Read more »

QS सब्जेक्ट वाइज रैंकिंग, दुनिया के टॉप 50 में 9 भारतीय यूनिवर्सिटी और संस्थानQS सब्जेक्ट वाइज रैंकिंग, दुनिया के टॉप 50 में 9 भारतीय यूनिवर्सिटी और संस्थानTop College in India: सब्जेक्ट वाइज 2025 ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में 79 भारतीय विश्वविद्यालयों से 533 एंट्रीज शामिल थीं जबकि पिछले साल 424 एंट्रीज थीं.
Read more »

पिता प्रिंसिपल, मां ITI में सुपरीटेंडेंट, बेटी ने टॉप की JEE, NEET परीक्षापिता प्रिंसिपल, मां ITI में सुपरीटेंडेंट, बेटी ने टॉप की JEE, NEET परीक्षाNEET Story: पिता प्रिंसिपल, मां ITI में सुपरीटेंडेंट, बेटी ने टॉप की JEE, NEET दोनों परीक्षा
Read more »

क्यूएस रैंकिंग 2025: आईआईटी, आईआईएम समेत कुल 9 भारतीय संस्थान टॉप 50 में शामिलक्यूएस रैंकिंग 2025: आईआईटी, आईआईएम समेत कुल 9 भारतीय संस्थान टॉप 50 में शामिलक्यूएस रैंकिंग 2025: आईआईटी, आईआईएम समेत कुल 9 भारतीय संस्थान टॉप 50 में शामिल
Read more »

Success Story: बंगाली मीडियम स्कूल का वो लड़का, जिसने रट्टा मारना छोड़ा तो दुनिया के नंबर 1 कॉलेज में मिला एडमिशनSuccess Story: बंगाली मीडियम स्कूल का वो लड़का, जिसने रट्टा मारना छोड़ा तो दुनिया के नंबर 1 कॉलेज में मिला एडमिशनHritwik Haldar MIT: ऋत्विक की मेहनत तब रंग लाई जब उन्होंने अपनी हाई स्कूल की परीक्षा में 93.4 फीसदी मार्क्स हासिल किए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:11:27