Top College in India: सब्जेक्ट वाइज 2025 ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में 79 भारतीय विश्वविद्यालयों से 533 एंट्रीज शामिल थीं जबकि पिछले साल 424 एंट्रीज थीं.
Top College in India: सब्जेक्ट वाइज 2025 ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में 79 भारतीय विश्वविद्यालयों से 533 एंट्रीज शामिल थीं जबकि पिछले साल 424 एंट्रीज थीं.आधी रात पति सैफ के साथ एयरपोर्ट पहुंचीं करीना, टीम-जेह भी दिखे साथ; बेबो का स्टाइल देख आप भी बोलेंगे- 'क्या बाता, क्या बात, क्या बात.
.'PHOTOS: आमिर खान के 60वें बर्थडे से पहले देर रात उनसे मिलने पहुंचे सलमान खान, टाइट सिक्योरिटी में भाईजानवो खूंखार विलेन, 15 फिल्मों के बाद अचानक छोड़ा बॉलीवुड, बन गया मौलाना, 28 साल से कर रहा इस्लाम धर्म का प्रचार, पहचानना मुश्किल43 साल की हसीना, 13 साल के करियर की बस 5 फिल्में, जिनमें से 2 रहीं हिट और 3 फ्लॉप; अब तक हैं कुंवारी विषयवार रैंकिंग में दुनिया के टॉप 50 में नौ भारतीय विश्वविद्यालय और संस्थान शामिल हैं जबकि लिस्ट में शामिल कुछ टॉप संस्थानों जैसे तीन आईआईटी, दो आईआईएम और जेएनयू के स्थान में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है. लंदन स्थित क्वाक्वेरेली साइमंड्स द्वारा घोषित विषयवार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के 15वें एडिशन के मुताबिक, भारत ने सब्जेक्ट वाइज रैंकिंग और व्यापक फेकल्टी एरिया में टॉप 50 में 12 स्थान हासिल किए हैं. इस मामले में भारतीय खनन विद्यालय , धनबाद टॉप पर रहा है जो इंजीनियरिंग-खनिज और माइन सब्जेक्ट के लिए वर्ल्ड लेवल पर 20वें स्थान पर है. क्वाक्वेरेली साइमंड्स एक हायर एजुकेशन विश्लेषक और सर्विस प्रोवाइडर है. यह दुनियाभर के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी करता है. भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मुंबई और खड़गपुर को इंजीनियरिंग-खनिज और खनन विषय के लिए 28वें एवं 45वें स्थान पर रखा गया है. हालांकि, दोनों संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट देखी गई है. आईआईटी दिल्ली और मुंबई, जो इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सब्जेक्ट के लिए 45वें स्थान पर थे, ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए क्रमशः 26वां और 28वां स्थान प्राप्त किया है. दोनों संस्थानों ने इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक में भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और टॉप 50 की लिस्ट में एंटर किया है. भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद और बेंगलुरु बिजनेस और मैनेजमेंट स्टडीज सब्जेक्ट के लिए दुनिया के टॉप 50 में बने हुए हैं, लेकिन उनकी रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है. आईआईएम अहमदाबाद की रैंकिंग 22 से गिरकर 27 पर आ गई जबकि आईआईएम बेंगलुरु की रैंकिंग 32 से गिरकर 40 पर आ गई. आईआईटी मद्रास और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय विश्व के शीर्ष 50 में बने रहे, लेकिन उनकी रैंकिंग में कुछ गिरावट भी आई. क्यूएस विषय-विशिष्ट रैंकिंग के लेटेस्ट एडिशन में, भारत में नयी एंट्री की संख्या चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और कोरिया के बाद पांचवें स्थान पर है तथा कुल एंट्रीज की संख्या के मामले में 12वें स्थान पर है. टॉप 100 में भारत के नए प्रवेशकों में डेटा साइंस और एआई के लिए आईआईटी मद्रास और वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तथा इंजीनियरिंग-खनिज और खनन विषय के लिए आईआईएससी बेंगलुरु और आईआईटी कानपुर शामिल हैं.क्यूएस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेसिका टर्नर ने कहा कि भारत ने एआई, हरित और डिजिटल कौशल जैसे क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा दिखाई है, लेकिन स्थिरता और उद्यमशीलता क्षमताओं में महत्वपूर्ण अंतर बना हुआ है. सब्जेक्ट वाइज 2025 ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में 79 भारतीय विश्वविद्यालयों से 533 एंट्रीज शामिल थीं जबकि पिछले साल 424 एंट्रीज थीं.इनमें से 156 एंट्रीज में सुधार हुआ, 101 में गिरावट आई और 154 स्थिर रहीं जबकि 122 नई एंट्रीज इस एडिशन में पहली बार शामिल हुईं. कंप्यूटर साइंस और इनफोर्मेशन सिस्टेम सब्जेक्ट भारत का सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला सब्जेक्ट बना हुआ है. इसमें पिछले साल 28 एंट्रीज थीं जो इस साल बढ़कर 42 एंट्री हो गई हैं. QS World University Ranking: लिस्ट में भारत की 79 यूनिवर्सिटी शामिल, चेक कर लीजिए अपनी वाली का स्टेटसAaj Ki Taza Khabar Live: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, ढकी गई मस्जिदें, सिक्योरिटी फोर्सेज का फ्लैग मार्चSambhalभारत में स्टारलिंक की एंट्री.. रेलवे को होगा फायदा, जानें अश्विनी वैष्णव ने क्या कहाHistory of 13 Marchममता की ‘फर्जी हिंदुत्व’ वाली टिप्पणी.. BJP विधायकों ने विधानसभा से किया वॉक आउटMehbooba Mufti
Best College In India Top College In India Top Iit Rank Ism Dhanbad Iim Ahmedabad Global Ranking Qs Ranking आई.एम.एस. धनबाद भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज भारत में शीर्ष कॉलेज शीर्ष आई.आई.टी. रैंक आई.एम.एस. धनबाद आई.आई.एम. अहमदाबाद वैश्विक रैंकिंग क्यू.एस. रैंकिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वीर दास: फ्लॉप हीरो से हिट स्टैंडअप कॉमेडियन तक का सफरवीर दास एक भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन हैं जिन्होंने अपने स्टैंडअप स्पेशल और फिल्मों के माध्यम से दुनिया भर में पहचान बनाई है ।
Read more »
शुभमन गिल नए नंबर 1 वनडे बल्लेबाजभारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान शुभमन गिल ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़कर आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक की जगह हासिल कर ली है.
Read more »
AI में मास्टर करने के लिए टॉप-5 देशदुनिया भर में AI पढ़ाई में रुचि बढ़ रही है, इस आर्टिकल में AI में मास्टर करने के लिए टॉप-5 देशों के बारे में बताया गया है।
Read more »
भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल, मैनेजर देवराज का मां का निधनभारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर ग्रुप-ए में टॉप पर रही है।
Read more »
QS World University Rankings: IIT दिल्ली ने लगाई छलांग, दुनिया की टॉप 50 यूनिवर्सिटी में ये इंस्टीट्यूट भी...QS World university rankings 2025 : यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (सब्जेक्ट वाइज) 2025 जारी हो गई है. इसमें देश के नौ शिक्षण संस्थानों ने टॉप 50 में जगह बनाई है. हालांकि इसमें शामिल भारत के कई टॉप संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आई है.
Read more »
IIT Delhi ने दुनिया के टॉप संस्थानों में पाई जगह, QS WorldRanking में मिली ये पोजीशनQS World University Rankings List क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी विषयवार रैंकिंग 2025 में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी श्रेणी में आईआईटी दिल्ली ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष आईआईटी दिल्ली का इस श्रेणी में 45वां स्थान रहा था। संस्थान ने 19 पायदान की छलांग लगाई है। आईआईटी दिल्ली को दुनिया के शीर्ष 30 संस्थानों में शामिल किया गया...
Read more »
