हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर की पूरी कहानी, आस्था, मन्नत और शक्ति का वो धाम जहां पूरी होती है हर मनोकामना!

Mansa Devi Mandir Haridwar News

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर की पूरी कहानी, आस्था, मन्नत और शक्ति का वो धाम जहां पूरी होती है हर मनोकामना!
Mansa Devi Temple Story In HindiHaridwar Mandir DarshanMaa Mansa Devi Ki Kahani
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 31 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 156%
  • Publisher: 51%

Mansa Devi Mandir ki History: हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर श्रद्धा और मन्नतों का प्रमुख केंद्र है. माना जाता है कि यहां मां मनसा देवी सच्चे मन से मांगी हर इच्छा पूरी करती हैं. मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे और पैदल दोनों रास्ते हैं, जहां से हरिद्वार का नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखता है.

Mansa Devi Temple Story in Hindi: उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. यहां हर साल लाखों लोग अपनी मन्नतें लेकर आते हैं और मान्यता है कि मां मनसा देवी के दर्शन से जीवन की तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं.

खासकर नवरात्र और सावन के महीने में यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है. दूर-दूर से लोग यहां माता रानी की पूजा करने आते हैं. लेकिन रविवार को इस पावन स्थल पर जो भगदड़ मची, उसने सभी को झकझोर दिया, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसे में मनसा देवी मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं को जानना, उसकी लोकेशन, इतिहास और दर्शन की सावधानियों को समझना जरूरी हो गया है ताकि अगली बार ऐसी घटनाओं से बचा जा सके और श्रद्धा में कोई बाधा न आए. आइए जानते हैं कि आखिर ये मंदिर कहां स्थित है, इसकी क्या खासियत है और यहां जाकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. मनसा देवी मंदिर कहां स्थित है? मनसा देवी मंदिर उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार शहर में शिवालिक पहाड़ियों की एक चोटी पर स्थित है. यह जगह हर की पौड़ी से कुछ ही दूरी पर है. मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे और पैदल रास्ता दोनों मौजूद हैं. ऊंचाई पर होने के कारण मंदिर से पूरे हरिद्वार शहर का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई देता है. मनसा देवी कौन हैं? मनसा देवी को शक्ति की देवी माना जाता है. मान्यता है कि देवी मनसा भगवान शिव की मानस पुत्री हैं. ‘मनसा’ शब्द का अर्थ है “मन की इच्छा से उत्पन्न”. यही कारण है कि इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी हर इच्छा मां पूरी करती हैं. ये भी पढ़ें- कौन हैं अनिरुद्धाचार्य महाराज? जानिए उनके धार्मिक सफर से लेकर ताज़ा विवाद तक की पूरी कहानी, क्यों मांगनी पड़ी माफी क्या है मन्नत की परंपरा? यहां एक खास परंपरा है जिसमें भक्त माता के सामने एक धागा बांधकर मन्नत मांगते हैं. जब मन्नत पूरी हो जाती है तो लोग दोबारा यहां आकर वह धागा खोलते हैं. यह परंपरा मां मनसा देवी मंदिर को और भी खास बनाती है. इतिहास और महत्व ऐसा माना जाता है कि मनसा देवी मंदिर का निर्माण 1811-1815 के बीच ग्वालियर के मराठा शासकों द्वारा करवाया गया था. यह मंदिर सप्तपिठों में से एक है यानी मां दुर्गा के सात शक्तिपीठों में से एक. यहां देवी को विशेष रूप से नागों की देवी के रूप में पूजा जाता है, जो कि भक्तों को सर्पदोष से मुक्ति दिलाती हैं. दर्शन का समय और विशेष आयोजन मंदिर सुबह 5 बजे से शाम 9 बजे तक खुला रहता है. नवरात्रों, सावन महीने और कुंभ मेले के दौरान यहां विशेष भीड़ होती है. ऐसे समय में सुरक्षा व्यवस्था और समय-समय पर दर्शन के लिए स्लॉट तय किए जाते हैं. क्या रखें सावधानी जब जाएं मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए हमेशा सुबह जल्दी जाएं ताकि भीड़ कम मिले. बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों के साथ भीड़भाड़ से बचें. रोपवे के विकल्प का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. प्रशासन और मंदिर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. भीड़ में धक्का-मुक्की से बचें और संयम बनाए रखें. ये भी पढ़ें- Hindu Rituals: क्या पूजा करते समय जूते उतारना जरूरी है? जानें सनातन परंपरा में इसके पीछे की भावना मनसा देवी मंदिर सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं बल्कि आस्था, शक्ति और विश्वास का प्रतीक है. यहां माता रानी के दर्शन से मन को शांति और आत्मा को ऊर्जा मिलती है. लेकिन किसी भी धार्मिक स्थल पर जाने से पहले सुरक्षा और व्यवस्था का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. श्रद्धा तभी सार्थक होती है जब वह समझदारी और संयम के साथ निभाई जाए. अगर आप कभी हरिद्वार जाएं, तो मनसा देवी के दर्शन जरूर करें, लेकिन सावधानी के साथ.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Mansa Devi Temple Story In Hindi Haridwar Mandir Darshan Maa Mansa Devi Ki Kahani Mansa Devi Mandir Ki History Haridwar Famous Temple Haridwar Me Kya Dekhein Mansa Devi Ropeway Timing Maa Mansa Devi Mandir Ki Mahima मनसा देवी मंदिर हरिद्वार मनसा देवी मंदिर की कहानी मनसा देवी मंदिर का इतिहास हरिद्वार दर्शन स्थल मनसा देवी मंदिर की मान्यता मां मनसा देवी के चमत्कार उत्तराखंड प्रसिद्ध मंदिर श्रद्धा स्थल हरिद्वार Haridwar Mandir List In Hindi Maa Mansa Devi Puja Vidhi Mansa Devi Temple Ropeway Mansa Devi Temple मनसा देवी मंदिर Haridwar Temple हरिद्वार मंदिर Mansa Devi History मनसा देवी इतिहास Mansa Devi Significance मनसा देवी महत्व

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लाखों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन, मनोकामना होगी पूरी : संबित पात्रालाखों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन, मनोकामना होगी पूरी : संबित पात्रालाखों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन, मनोकामना होगी पूरी : संबित पात्रा
Read more »

राजस्थान का वो मंदिर जहां महादेव के अंगूठे की होती है पूजाराजस्थान का वो मंदिर जहां महादेव के अंगूठे की होती है पूजाSawan 2025: देवाधिदेव महादेव की लीला अपरंपार है. जटाधारी शिव इस संसार की मोह माया से मुक्ति देकर अपने भक्तों का बेड़ापार करते हैं. सामान्य पूजा से ही प्रसन्न होने वाले शिव को ही महादेव कहा जाता है.
Read more »

Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, छह लोगों की मौतMansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, छह लोगों की मौतMansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है. भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है.
Read more »

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत हुईहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत हुईहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई
Read more »

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, अब तक 6 लोगों की मौत, 15 जख्मीहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, अब तक 6 लोगों की मौत, 15 जख्मीमनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा सीढ़ियों में करंट उतरने की वजह से हुआ है. हालांकि, गढ़वाल के डीसी ने करंट वाली बात को खारिज कर दिया है.
Read more »

मनसा देवी में श्रद्धालुओं के लिए काल बनी सुबह, जानिए चश्‍मदीद ने क्‍या बताया, कहां से आई इतनी भीड़?मनसा देवी में श्रद्धालुओं के लिए काल बनी सुबह, जानिए चश्‍मदीद ने क्‍या बताया, कहां से आई इतनी भीड़?हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 15 घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:55:53