Rajasthan Chittorgarh weather update: Yellow alert issued for hailstorm. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर मौसम बदल सकता है, आंधी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। चित्तौड़गढ़ जिले में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। 3 और 4 अप्रैल को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके कारण जिले में बारिश की संभावना बन रही है। इसके साथ ही तेज हवा, मेघ गर्जन और आंधी भी चल सकती है।इससे पहले भी बारिश की संभावना जताई गई थी और येलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन उस समय मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। उल्टा तापमान लगातार बढ़ता गया और लोगों को गर्मी का ज्यादा सामना करना पड़ा।बुधवार का दिन चित्तौड़गढ़ के लिए काफी गर्म रहा। पूरे राजस्थान में यह जिला सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 38.
6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। गर्म हवाओं के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और रात में भी उमस बनी हुई है। ऐसे में लोगों को अब बारिश का इंतजार है, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा हो सके।मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को केवल बारिश ही नहीं, बल्कि तेज मेघ गर्जन, आंधी और ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे देखते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि अचानक मौसम बदल सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। इसके बाद 5 और 6 अप्रैल को मौसम फिर से साफ और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है, जिससे फिर मौसम बदल सकता है।किसानों के लिए एडवाइजरी जारी मौसम में इस बदलाव को देखते हुए कृषि विभाग ने भी किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि तेज हवा और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों और बागवानी को नुकसान हो सकता है। जिन किसानों की फसल कट चुकी है, उन्हें अपनी उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने की तैयारी करनी चाहिए। खुले में रखी फसल बारिश और ओलों से खराब हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए भी जरूरी सलाह दी है। मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के समय लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने चाहिए। पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए, क्योंकि बिजली गिरने का खतरा रहता है। साथ ही घर में इस्तेमाल हो रहे इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट्स को भी अनप्लग करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।यूपी में कल से बारिश-ओले अलर्ट, आंधी चलेगीपंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसमबंगाल की खाड़ी में नमी; झारखंड पर असरअप्रैल में तपेगा बिहार, पिछले साल से ज्यादा रहेगा टेंपरेचरभोपाल-सीहोर में आंधी के साथ बारिश और ओले
Western Disturbance Hailstorm Alert Rajasthan News Weather Update Yellow Alert Rain Forecast Monsoon 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एमपी में आंधी, बारिश और ओलों से फसलें आड़ीं: उज्जैन, धार समेत 25 जिलों में नुकसान की आशंका, प्रशासन ने शुरू ...Madhya Pradesh weather alert: 4th weather change in Feb. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
राजस्थान में बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे: पारा 40.6 डिग्री पर पहुंचा, जानिए कब से बदलेगा मौसमRajasthan weather update: Rain, hailstorm alert for eastern districts. Follow Dainik Bhaskar for latest news.
Read more »
चित्तौड़गढ़ में 29-30 मार्च को बदलेगा मौसम: आंधी और बारिश की संभावना, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीदChittorgarh weather forecast: Yellow alert issued for possible rain and thunderstorms. Follow Dainik Bhaskar for the latest updates.
Read more »
हिमाचल में अगले 72 घंटे बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: राज्य के 8 जिलों में आज आंधी-तूफान के आसार, 2 अप्रैल तक बद...Himachal Pradesh weather forecast: Yellow alert for hailstorm in 8 districts. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »
हरियाणा में आज बारिश-ओलावृष्टि की संभावना: 6 जिलों में ओरेंज, 16 में यलो अलर्ट; 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार स...Haryana weather alert: Orange & Yellow alerts issued for districts. Follow latest weather updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
सीकर में 10 मिनट तक जमकर गिरे ओले: गेहूं की फसल भीगी, 3-4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसस, तेज हवाओं के साथ बारिश...Rajasthan weather update for Sikar: Hailstorm hits Sikar, wheat crops damaged. Follow Dainik Bhaskar for latest weather alerts.
Read more »
