हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई

United States News News

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई

हरिद्वार, 27 जुलाई । हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। Advertismentशुरुआती जानकारी के अनुसार, भारी भीड़ के कारण हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ हुई है। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हर रोज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। रविवार का दिन होने के कारण मंदिर में अधिक भीड़ पहुंच गई। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में रविवार को अफरा-तफरी मची। धक्का-मुक्की होने के बाद वे एक-दूसरे पर गिरने लगे। इससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मंदिर में भगदड़ की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने की कोशिश की। कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनसा देवी मंदिर में भी मेडिकल टीमें पहुंची हैं, जो चोटिल श्रद्धालुओं की मदद कर रही हैं। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने भगदड़ की घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। --आईएएनएस डीसीएच/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Puri Stampede: पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़; तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 अन्य घायलPuri Stampede: पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़; तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 अन्य घायलओडिशा के पुरी जिले में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार तड़के हुई एक भगदड़ में कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और लगभग 50
Read more »

Haridwar Stampede: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह लोगों की मौत; आयुक्त वीएस पांडे बोले- भारी भीड़ के कारण हादसाHaridwar Stampede: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह लोगों की मौत; आयुक्त वीएस पांडे बोले- भारी भीड़ के कारण हादसाउत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में छह लोगों की मौत की खबर है। मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है।
Read more »

Haridwar News: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, कई लोगों के हताहत होने की खबर, 20 से 25 की हालत गंभीरHaridwar News: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, कई लोगों के हताहत होने की खबर, 20 से 25 की हालत गंभीरHaridwar News: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई. इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है. जबकि, दर्जनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पढ़िए पूरी डिटेल...
Read more »

Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार में बड़ा हादसा, मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 4 घायलMansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार में बड़ा हादसा, मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 4 घायलMansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Read more »

Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, छह लोगों की मौतMansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, छह लोगों की मौतMansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है. भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है.
Read more »

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत: 29 लोग घायल; पुलिस बोली- करंट की अफवाह फैलने से हादसा हुआहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत: 29 लोग घायल; पुलिस बोली- करंट की अफवाह फैलने से हादसा हुआUttarakhand Haridwar Mansa Devi Temple Stampede Update; Follow Haridwar Tragedy Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:11:16