Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है. भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है.
Mansa Devi Temple Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा हादसा हो गया. रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. 25 से 30 लोगों के घायल होने की खबर आई है. कोतवाली थाने के प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की है.
उन्होंने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई. पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद और रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है. Advertisment Mansa Devi Temple Stampede: हादसे में छह लोगों की मौत गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई थी. इस वजह से वहां भगदड़ मच गई. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. मैं मौके के लिए रवाना हो रहा हूं. हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है. कहा जा रहा है कि करंट की वजह से भगदड़ की मची थी. Uttarakhand | 6 people dead in a stampede after a huge crowd gathered at the Mansa Devi temple in Haridwar. I am leaving for the spot. A detailed report of the incident is awaited: Garhwal Division Commissioner Vinay Shankar Pandey to ANI pic.twitter.com/nTLNf6DG9j — ANI July 27, 2025 Mansa Devi Temple Stampede: घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि पुलिस और प्रशासन ने हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया. अभी तक घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि अधिकारियों द्वारा नहीं हो पाई है. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है. #WATCH | Haridwar, Uttarakhand | The injured are being rushed to the hospital following a stampede at the Mansa Devi temple. 6 people died and several others got injured in the stampede. pic.twitter.com/ScUaYyq2Z3 — ANI July 27, 2025 Mansa Devi Temple Stampede: सीएम ने जताया दुख हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर इस बारे में एक पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने कहा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का दुःखद समाचार मिला है. स्थानीय पुलिस, एसडीईआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं. स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं. हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। @uksdrf, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही… — Pushkar Singh Dhami July 27, 2025
Mansa Devi Temple Stampede: Mansa Devi Temple Stampede
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jagannath Rath Yatra Stampede: जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, तीन लोगों की हुई मौतJagannath Rath Yatra Stampede: जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, तीन लोगों की हुई मौत Jagannath Rath Yatra Stampede many killed News update in hindi
Read more »
Puri Stampede: पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़; तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 अन्य घायलओडिशा के पुरी जिले में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार तड़के हुई एक भगदड़ में कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और लगभग 50
Read more »
हरियाणा के नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, अभी तक क्या पता है?दो साल पहले साल 2023 में यहां एक धार्मिक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे.
Read more »
Haridwar Stampede: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह लोगों की मौत; आयुक्त वीएस पांडे बोले- भारी भीड़ के कारण हादसाउत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में छह लोगों की मौत की खबर है। मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है।
Read more »
Haridwar News: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, कई लोगों के हताहत होने की खबर, 20 से 25 की हालत गंभीरHaridwar News: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई. इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है. जबकि, दर्जनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पढ़िए पूरी डिटेल...
Read more »
Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार में बड़ा हादसा, मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 4 घायलMansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Read more »
