सोनम ने आरोपियों के ट्रेन के टिकट बुक करवाए थे: प्रेमी राज इंदौर स्टेशन से लौट गया; 3 आरोपियों से बोली- काम...

Sonam Husband Raja News

सोनम ने आरोपियों के ट्रेन के टिकट बुक करवाए थे: प्रेमी राज इंदौर स्टेशन से लौट गया; 3 आरोपियों से बोली- काम...
Raj KushwahaAkash RajputAnand Kurmi
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 3 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh (MP) Indore Raja Sonam Raghuvanshi Vs Murder Case.

प्रेमी राज इंदौर स्टेशन से लौट गया; 3 आरोपियों से बोली- काम हो जाना चाहिएइंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सोनम ने पति राजा और खुद की फ्लाइट के टिकट कराए। साथ ही चार आरोपियों राज कुशवाह , आकाश राजपूत , आनंद कुर्मी और विशाल चौहान का ट्रेन का टिकटशादी के बाद सोनम अपने मायके में ही थी। इस दौरान उसने दो सिम खरीदी। प्रेमी राज कुशवाह सोनम के पिता की दुकान पर काम करता था। इसलिए सोनम ने आसानी से एक सिम राज को दे दी, दूसरी अपने पास रखी। 20 मई को राज जब रेलवे स्टेशन पहुंचा तो उसका मन बदल गया और वह ट्रेन में नहीं बैठा। राज ने सिम दोस्त विशाल को दे दी। इसके बाद सोनम की बातचीत विशाल से ही हुई। विशाल ने सोनम को बताया कि राज उनके साथ नहीं आया है। उसने उन्हें भी जाने से मना किया था। इस पर सोनम नाराज हुई। फिर कहा कि प्लान के मुताबिक ही पूरा काम होना चाहिए। ये जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच के एक अफसर ने बताई। उन्होंने बताया कि इन सभी बिंदुओं पर मेघालय पुलिस जांच कर रही है। मेघालय की पुलिस प्रमुख के मुताबिक, शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही करवाई थी। सोनम ने अपने प्रेमी से कहा था कि शादी पिता की मर्जी से कर रही है, लेकिन राजा को रास्ते से हटा देगी। उसने राजा की हत्या के लिए प्रेमी के दोस्तों को 50 हजार रुपए में सुपारी दी थी।प्रेमी को दिलाती थी कपड़े, घुमाने भी ले जाती थी क्राइम ब्रांच और शिलॉन्ग पुलिस ने तीन आरोपी राज कुशवाह , विशाल चौहान और आकाश राजपूत को सोमवार को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें शिलॉन्ग पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोनम और राज की दोस्ती कुछ महीने पहले ही प्यार में बदली थी। सोनम, राज को बेहद पसंद करने लगी थी और उस पर काफी खर्च भी करती थी। वह राज को घुमाने ले जाती, कपड़े और जरूरत की चीजें दिलाती थी। सोनम ने पिता देवी सिंह और भाई गोविंद से छिपकर पूरी प्लानिंग की। राज ने ही अपने दोस्त आकाश और विशाल को सोनम से मिलवाया। सोनम ने उन्हें 50 हजार रुपए दिए। आकाश राजपूत और विशाल चौहान ने बीना के रहने वाले आनंद कुर्मी को भी साथ ले लिया। राजा के अंतिम संस्कार के दिन आरोपी राज कुशवाह सोनम के पिता को सहारा देकर ले जाता दिखा था।पुलिस के मुताबिक, सोनम का प्रेमी राज कुशवाह तीनों दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन तक पहुंचा, लेकिन वापस लौट आया। उसने तीनों दोस्तों को भी गुवाहाटी जाने से रोका। इस पर आरोपियों ने कहा कि टिकट हो गए हैं। पैसे भी हैं, घूमकर और दर्शन करके वापस आ जाएंगे। तीनों आरोपी ट्रेन से पहले गुवाहाटी, फिर शिलॉन्ग पहुंचे।आरोपियों ने गुवाहाटी से ही पेड़ काटने वाला हथियार खरीदा। जिस होटल में सोनम और राजा रुके थे, उससे कुछ ही दूरी पर तीनों आरोपी भी एक कमरा लेकर रुके थे। तीनों हथियार साथ लेकर घूमते रहे और सोनम के इशारे का इंतजार करते रहे। उनका प्लान था कि हत्या ऐसे इलाके में करेंगे, जहां जंगल हो और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा न हो। घटना को लूट जैसा दिखाया जा सके।23 मई को सोनम फोटोशूट के बहाने पहाड़ी कोरसा इलाके में राजा को ले गई। रास्ते में तीनों आरोपी भी राजा से मिले। इन्होंने राजा से हिंदी में बात की और साथ चल दिए। आरोपियों ने मेघालय पुलिस को बताया कि सोनम थकने के बहाने पीछे चलने लगी। पहाड़ी चढ़ते-चढ़ते हम भी थकने लगे तो सोनम बोली, लाखों रुपए दूंगी, पर मारना पड़ेगा। आरोपियों ने बताया कि पहाड़ी चढ़ते हुए हम थक गए तो राजा को मारने से मना किया। तब सोनम ने और पैसे देने का ऑफर दिया। उसने राजा के पर्स से निकालकर 15 हजार रुपए हमें दिए और कहा कि मारना तो पड़ेगा। इस दौरान राजा आगे चल रहा था।शिलॉन्ग के सोहरा में जिस दिन राजा-सोनम के लापता होने की खबर सामने आई, उसी दिन राजा की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले दंपती के साथ एक गाइड भी था। रास्ते में जानबूझकर सोनम ने अपनी सास उमा को कॉल किया। इस दौरान इशारों में अपने साथियों को हमला करने का संकेत दिया। आनंद कुर्मी, विशाल चौहान और आकाश राजपूत, राजा और सोनम के पीछे चल रहे थे। गाइड की मौजूदगी में वे हमला नहीं कर सके। इसके बाद सोनम ने बहाना बनाकर गाइड को वहां से रवाना कर दिया।गाइड के जाते ही सोनम ने राजा से कहा कि तुम्हारे मोबाइल पर बहुत कॉल आते हैं, जिससे डिस्टर्बेंस होता है। इसलिए बेहतर होगा कि अपना फोन बंद कर दो। राजा ने सोनम की बात मानकर फोन बंद कर दिया। इसके बाद सोनम उसे घने जंगल वाली जगह पर ले गई। मौका मिलते ही तीनों आरोपियों ने राजा पर हमला कर दिया। हत्या कर उसका शव रेलिंग से नीचे खाई में फेंक दिया।हत्या की साजिश के तहत सोनम, आरोपी विशाल, आकाश और आनंद के साथ दो मोपेड पर करीब 25 किलोमीटर तक साथ गई थी। रास्ते में सोनम ने एक सुनसान जगह पर गाड़ी रुकवाई। यहां तीनों आरोपियों को 15 हजार रुपए नकद दिए। साथ ही बाकी पैसे बाद में देने का वादा कर वह वहां से रवाना हो गई। इसके बाद सोनम ने तीनों आरोपियों से संपर्क करना बंद कर दिया, लेकिन प्रेमी राज से दूसरी सिम के जरिए लगातार बातचीत करती रही।हत्या के बाद वहीं घूमते रहे हत्या के बाद तीनों आरोपी शिलॉन्ग में ही रुके रहे। वहां मीडिया के जरिए पुलिस की एक्टिविटी पर नजर रखी। तीन दिन पहले वे तीनों शिलॉन्ग से लौट आए। रास्ते में वे ललितपुर स्थित आकाश लोधी के घर रुके थे। इसके चलते पुलिस आकाश लोधी की भूमिका भी जांच कर रही है।राज कुशवाह की की मां चुन्नीबाई, बड़ी‎ बहन सुहानी और छोटी बहन प्रिया मानने को ‎तैयार नहीं हैं कि उनका बेटा राजा की हत्या कर सकता है। सुहानी ने कहा- मेरा भाई ऐसा कर ही नहीं सकता। वह तो सोनम दीदी की ‎‎सलामती के लिए घर के ‎‎मंदिर में रोज दुआ करता ‎‎था। राजा ‎‎भैया की शव यात्रा में भी ‎‎गया था। वहां से लौटकर दो‎ ‎घंटे तक रोया।3 झूठ बोलकर शक के घेरे में आई सोनम 2 जून को जब राजा रघुवंशी की बॉडी मिली तो हमें समझ आ गया था कि ये मामूली मिसिंग केस नहीं है। इसके इन्वेस्टिगेशन के लिए हमने एसआईटी बनाई। हमारी अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग सबूत इकट्ठे किए। इन सभी सबूतों को जोड़ने के बाद ही हमने सोनम को इस केस की मुख्य आरोपी कहा है।इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जिन 5 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनमें राज कुशवाह भी शामिल है। राज सोनम के पिता की प्लाईवुड की दुकान पर काम करता था। सोनम के पिता देवी सिंह ने बताया कि राज दो दिन पहले हमारे घर आया था, उसने सबसे बातचीत भी की। कभी उस पर शक नहीं हुआ कि वह हत्याकांड में शामिल होगा।यूपी में कल से बदलेगा मौसम, बारिश होगीसहारनपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ाबाड़मेर में 4 दिन हीटवेव का अलर्ट,तापमान पहुंचा 44.

7 डिग्रीझारखंड में 14 जून तक बारिश का यलो अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Raj Kushwaha Akash Rajput Anand Kurmi Vishal Chauhan Guwahati Shillong

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'आशा है कि महंत जी के घर से चोरी हुआ पुश्तैनी धन फुल रिटर्न कर दिया जाएगा', अखिलेश यादव ने लिए मजे'आशा है कि महंत जी के घर से चोरी हुआ पुश्तैनी धन फुल रिटर्न कर दिया जाएगा', अखिलेश यादव ने लिए मजेपिछले दिनों संकटमोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्रा के यहां काम करने वाले नौकरों ने चोरी कर ली। पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर कर आरोपियों को पकड़ लिया।
Read more »

साल 2006 गोविंदगढ़ बस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की गई थी जान, अदालत ने 3 आरोपियों को किया बरीसाल 2006 गोविंदगढ़ बस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की गई थी जान, अदालत ने 3 आरोपियों को किया बरीरीवा कोर्ट ने 2006 के गोविंदगढ़ बस हादसे के मामले में 3 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस दुर्घटना में 60 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
Read more »

पति राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम रघुवंशी ने खोल दिया हत्या का राज़पति राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम रघुवंशी ने खोल दिया हत्या का राज़Sonam Raghuvanshi News: राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम ने खोल दिया हत्या का राज़, टूट गई पुलिस के सामने
Read more »

5 साल छोटे कर्मचारी पर आया सोनम का दिल, शादी के 6 दिन बाद ही रची थी राजा को मारने की साजिश; इंदौर कपल केस में कई खुलासे5 साल छोटे कर्मचारी पर आया सोनम का दिल, शादी के 6 दिन बाद ही रची थी राजा को मारने की साजिश; इंदौर कपल केस में कई खुलासेIndore Couple Case इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। सोनम ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। सोनम का अपने ही प्लाईवुड दुकान के कर्मचारी राज कुशवाहा से प्रेम प्रसंग था। शादी के 6 दिन बाद ही सोनम ने पति को मारने की योजना बनाई। राज और उसके तीन दोस्तों ने शिलांग में राजा की हत्या कर...
Read more »

Raja Raghuvanshi Murder: 'सोनम ही नहीं तीन और लोग थे साथ...', गाइड ने पुलिस को दिए कई सुराग; कड़ियां जोड़कर आरोपियों तक पहुंची पुलिसRaja Raghuvanshi Murder: 'सोनम ही नहीं तीन और लोग थे साथ...', गाइड ने पुलिस को दिए कई सुराग; कड़ियां जोड़कर आरोपियों तक पहुंची पुलिसइंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है जिससे मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है। टूरिस्ट गाइड के बयान से पुलिस को मदद मिली जिसने राजा को आखिरी बार जिंदा देखा था।सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश...
Read more »

Exclusive : पति की हत्या के बाद इंदौर आई थी सोनम, प्रेमी राज के साथ कमरे में ठहरी, सबसे बड़ा खुलासाExclusive : पति की हत्या के बाद इंदौर आई थी सोनम, प्रेमी राज के साथ कमरे में ठहरी, सबसे बड़ा खुलासाSonam Raghuvanshi Latest News : राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. सोनम रघुवंशी पति की हत्या के बाद 25 मई को शिलॉन्ग से सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर पहुंची थी. इंदौर में वह अपने प्रेमी राज कुशवाहा से मिली थी और उसके किराए के घर में रुकी थी. उसे एक ड्राइवर ने वाराणसी में ड्रॉप किया था, जहां से वह गाजीपुर पहुंची थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:16:55