इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है जिससे मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है। टूरिस्ट गाइड के बयान से पुलिस को मदद मिली जिसने राजा को आखिरी बार जिंदा देखा था।सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। आज ही सोनम रघुवंशी के यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार होने के बाद उसके पति की मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है। इस मामले में पुलिस को उस टूरिस्ट गाइड का बयान से मदद मिली जिसने आखिर बार राजा को जिंदा देखा था। पुलिस कई दिनों से राजा के हत्यारों और उसकी पत्नी की तलाश कर रही थी। इस बीच टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को बताया कि उसने तीन लोगों को राजा के साथ आखिरी बार देखा था। टूरिस्ट गाइड के बयान ने दी पुलिस जांच को दिशा? एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, अल्बर्ट डे नाम के टूरिस्ट गाइड ने आखिरी बार राजा को देखा था। मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने बताया कि असल में सोनम के साथ उसका प्रेमी राज कुशवाह था, जिन्होंने मिलकर साजिश रची। पुलिस ने कहा कि जब दोनों रिमांड पर मेघालय आएंगे तो हम आखिरकार पुष्टि कर पाएंगे कि कैसे सब कुछ हुआ। एसपी ने कहा कि इतने दिनों तक सोनम और अन्य आऱोपी भूमिगत थे और कल जब हमारा ऑपरेशन शुरू हुआ, तो अचानक वह सामने आ गई। टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट डे ने दावा किया कि उसने राजा और सोनम के साथ तीन शख्स को देखा था। उसने कहा, ये शख्स स्थानीय नहीं थे, क्योंकि वे हिंदी बोल रहे थे इसलिए इसका अंदाजा लगाया जा सकता था। हालांकि ये लोग कौन थे इसकी जानकारी पुलिस को अब तक नहीं लग सकी है, लेकिन इस बयान के जरिए ही पुलिस ने तीन पुरुष संदिग्धों विक्की, आकाश और आनंद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि ये हत्यारे थे। सोनम की बेवफाई ने राजा की जान ली, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश? 11 मई को सोनम और राजा रघुवंशी की शादी हुई। इसके बाद दोनों 20 मई को मेघालय के शिलांग में हनीमून बनाने गए। 23 को राजा और सोनम लापता हो गए। कुछ दिन बाद 2 जून को वेइसावडॉन्ग झरने के पास राजा का शव गहरी खाई में मिलता है। शव की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से हुई, लेकिन सोनम का अभी भी कोई सुराग नहीं था। राजा की छिपाई गई लाश का मिलना ही जांच का टर्निंग प्वाइंट था, उसी के बाद लापता सोनम शक के दायरे में आ गई थी। इसके बाद गाइड के बयान पर पुलिस की जांच तीन आरोपियों को ढूंढने की दिशा में मुड़ी। 9 जून को सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि सोनम गुप्ता ने अपने एक प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर की है। इसमें सुपारी देकर मारने का एंगल भी सामने आ रहा है। यह भी पढ़ें: शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम, लिंक से लिंक जोड़ा तो.
.. मेघालय पुलिस ने बताई हनीमून मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी
Sonam Raghuvanshi Arrest Indore Murder Case Meghalaya Honeymoon Killing Tourist Guide Statement Police Investigation Update Raj Kushwaha Involvement Ghaziipur Arrest Murder Conspiracy राजा रघुवंशी मर्डर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सावधान! रिटायर्ड सर्जन को 'डिजिटल अरेस्ट' कर करोड़ों वसूले, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचादिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अमित शर्मा और हरी स्वर्गीयरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक रिटायर्ड सर्जन से 2.
Read more »
पति राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम रघुवंशी ने खोल दिया हत्या का राज़Sonam Raghuvanshi News: राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम ने खोल दिया हत्या का राज़, टूट गई पुलिस के सामने
Read more »
सोनम रघुवंशी केस की तीन कड़ियां, जिससे सात दिन में मेघालय पुलिस ने खूनी हनीमून का कर दिया खुलासाSonam Raghuvanshi Honeymoon: सोनम रघुवंशी केस में तीन कड़ियां मेघालय पुलिस के लिए अहम साबित हुई हैं। इन कड़ियों को आपस में जोड़कर पुलिस ने खूनी हनीमून का खुलासा किया है।
Read more »
दुकानदार ने बताई सोनम की रात वाली बात, कहा- वो रोते हुए आईं... पुलिस को किया फोन, फिर...Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड का लगभग खुलासा हो चुका है. पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया.
Read more »
मेघालय में हनीमून, फिर पति की हत्या; रात एक बजे यूपी के ढाबे पर कैसे पहुंची सोनम? इंदौर कपल केस की पूरी कहानीRaja Raghuvanshi and Sonam Case 11 मई 2025 को राजा और सोनम की शादी हुई। हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे जहाँ वे लापता हो गए। बाद में राजा का शव खाई में मिला और पत्नी सोनम गायब थी। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ सोनम ने ही पति की हत्या करवाई थी। उसने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया और पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया...
Read more »
Raja Raghuvanshi Murder: 'सोनम ने कराई मेघालय जाने की टिकट, लेकिन वापसी की नहीं', मां ने हत्यारन बहु पर लगाए आरोपRaja Raghuvanshi Mother says Sonam did tickets for Meghalaya देश सोनम ने कराई मेघालय जाने की टिकट, लेकिन वापसी की नहीं', मां ने हत्यारन बहु पर लगाए आरोप
Read more »
