Indore Couple Case इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। सोनम ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। सोनम का अपने ही प्लाईवुड दुकान के कर्मचारी राज कुशवाहा से प्रेम प्रसंग था। शादी के 6 दिन बाद ही सोनम ने पति को मारने की योजना बनाई। राज और उसके तीन दोस्तों ने शिलांग में राजा की हत्या कर...
जेएनएन, इंदौर । राजा रघुवंशी और सोनम की हनीमून मिस्ट्री का राज खुल चुका है। सोनम ने ही राजा की हत्या की, जिसमें कुछ अन्य लोगों ने भी सोनम की मदद की। हालांकि सोनम का कबूलनामा सुनने के बाद कई लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर सोनम ने ऐसा क्यों किया? शादी के चंद दिनों में ही सोनम ने पति की मौत की साजशि क्यों रच डाली? पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा से शादी के पहले सोनम रघुवंशी का पांच साल छोटे कर्मचारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनम के प्रेमी ने ही राजा की मौत की साजिश रची थी। यह भी पढ़ें- 'मेरी बेटी बेगुनाह है, मेघालय पुलिस फंसा रही', सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी पर पिता बोले- 'मैं अमित शाह से मिलूंगा और.
.. सोनम का प्रेमी कौन? सोनम की गिरफ्तारी के बाद केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम और उसके परिवार का प्लाईवुड का व्यापार था। इसी दुकान में राज कुशवाहा नाम का कर्मचारी काम करता था। सोनम और राज का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा- मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़े 3 लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं। इंदौर पुलिस भी इस छानबीन में मेघालय पुलिस की मदद कर रही है। मेघालय पुलिस जल्द ही राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा करेगी। राजा रघुवंशी और सोनम। फाइल फोटो शादी के 6 दिन बाद रची साजिश जब 11 मई को सोनम की शादी राजा रघुवंशी से हुई तो सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर शादी के 6 दिन बाद ही पति को मौत के घाट उतारने की योजना बना ली। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने ही राजा को रास्ते से हटाने के लिए मारने का प्लान बनाया था। 3 दोस्तों ने की मदद राजा रघुवंशी को मारने की साजिश में सोनम का साथ राज और उसके 3 दोस्तों ने दिया। राज के तीन दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने राजा को मारने की पूरी प्लानिंग बनाई। योजना के अनुसार उन्होंने राजा और सोनम को पहले गुवाहाटी भेजा और फिर वहां से शिलांग जाने को कहा। शिलांग में राजा के साथ सोनम की सीसीटीवी फुटेज। शिलांग में दिया वारदात को अंजाम शिलांग पहुंचते ही राज के तीनों दोस्त भी शिलांग पहुंच गए। सोनम जानबूझकर राजा को डबल डेकर इलाके में ले गई, जहां राजा की हत्या कर दी गई। राजा की छिपाई गई लाश का मिलना ही जांच का टर्निंग प्वाइंट था, उसी के बाद लापता सोनम शक के दायरे में आ गई थी। यह भी पढ़ें- मेघालय में हनीमून, फिर पति की हत्या; रात एक बजे यूपी के ढाबे पर कैसे पहुंची सोनम? इंदौर कपल केस की पूरी कहानी
Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi Murder Honeymoon Murder Mystery Raj Kushwaha Affair Shillong Murder Indore Couple Case Murder Conspiracy Crime News Indore Extra Marital Affair इंदौर कपल केस इंदौर राजा रघुवंशी राजा रघुवंशी हत्या सोनम रघुवंशी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंदौर के दंपती मेघालय में 6 दिन से लापता, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोलेIndore News-इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम, जो 11 मई को शादी के बाद 20 मई को हनीमून Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
काश! 5 जून के बाद हनीमून पर जाते राजा-सोनम, पंडितजी ने लिखकर दी थी ये बात, कांड में 'महिला' का भी हाथIndore Couple News: सोनम की शादी का मुहूर्त निकलाने वाले पंडितजी ने विदाई के बारे में बताया था, लेकिन सोनम-राजा नहीं माने और..
Read more »
होटल, हनीमून और कत्ल... राजा की लाश मिली, सोनम कहां है? सवालों में उलझी शिलांग ट्रिप की कहानीइंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मौत का मामला अब तक सुलझ नहीं सका है. शादी के सिर्फ कुछ दिन बाद हनीमून पर गए राजा की लाश मिलने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि उनकी पत्नी सोनम आखिर कहां है. होटल से लेकर किराए की स्कूटी तक के सबूतों ने इस केस को और भी उलझा दिया है. शिलांग की पहाड़ियों में इस मिस्ट्री ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं.
Read more »
Sonam raghuvanshi Live: सोनम की मां नहीं चाहती थी..., राजा रघुवंशी की मां ने किया बड़ा खुलासा, राज कुशवाहा का आया नामSonam Raghuvanshi Killed Husband Raja Raghuvanshi: मेघालय की पहाड़ियों में राजा रघुवंशी की लाश मिलने के बाद भी उनकी पत्नी सोनम का कोई सुराग नहीं मिला रहा था. हर दिन इस रहस्यमयी केस में कोई न कोई नया पहलू सामने आ रहा था. अब मध्यप्रदेश के इंदौर से शिलांग गए कपल में सोनम यूपी के गाजीपुर में मिली है. सोनम पर पति राजा की हत्या का आरोप लगा है.
Read more »
कौन है सोनम का आशिक राज कुशवाहा? कैसे हुई दोनों की मुलाकात; जिसके बाद शुरू हुई राजा को मारने की प्लानिंगSonam Raghuvanshi lover Raj Kushwaha इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। राजा की पत्नी सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए पति की हत्या की साजिश रची। सोनम और राज के बीच प्रेम प्रसंग था और शादी के बाद भी सोनम अपने प्रेमी को पाना चाहती थी। उसने हनीमून पर राजा को मेघालय ले जाकर अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर...
Read more »
