एक Reddit यूजर ने AI रिक्रूटर्स को धोखा देकर सोते-सोते 1000 नौकरियों के लिए अप्लाई किया और 5 जगह सुरक्षित कर ली। उन्होंने एक AI-powered Bot का इस्तेमाल किया जो रेज्यूमे, कवर लेटर और जॉब की जरूरतों के अनुसार खुद को अपडेट करता था, और रिक्रूटर्स के प्रश्नों का जवाब देता था।
AI के बारे में पूरे दुनिया में चर्चा है कि वह आने वाले दिनों में कई लोगों की नौकरियों को खत्म कर देगा, लेकिन एक इंसान ने यह साबित कर दिया कि AI के समय में इंसानों की कितनी ज्यादा जरूरत पड़ने वाली है। एक शख्स ने AI रिक्रूटर्स को धोखे देते हुए सिर्फ सोते-सोते 1 हजार नौकरियों के लिए अप्लाई किया और 5 जगह को सुरक्षित भी कर लिया। एक Reddit यूजर ने हाल ही में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने AI को बड़ी ही आसानी से चकमा दे दिया। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि शख्स पूरे
समय सोता रहा और उसने जॉब प्रोसेस को सफलतापूर्वक पूरा भी कर लिया। शख्स ने AI-powered Bot बनाया और मदद ली। Reddit यूजर ने बताया कि उन्होंने एक AI-powered Bot तैयार किया। इसके बाद ये AI-powered bot ऑटोमेडेट प्रोसेस को आगे बढ़ाता और जॉब के मुताबिक कैंडिडेट की इंफोर्मेशन को अपडेट करता। इस दौरान वह नौकरी की जरूरत को समझता। इसके बाद उसी के हिसाब से रेज्यूमे में बदलाव करता है और एक कवर पेज बनाता है। यह AI-powered bot रिक्रूटर्स के सवालों को एग्जामिन करता है और उनका जवाब भी दिया।एक महीने में किया 1000 नौकरी में अप्लाई। Reddit यूजर ने बताया कि पूरे एक महीने के दौरान उसने एक महीने में करीब 1 हजार एप्लीकेशन भेजीं, जिसमें से 50 में अपनी जगह को सुरक्षित कर लिया। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि वह शख्स इस समय सिर्फ सोता रहा।जॉब की जरूरत के मुताबिक बनाता था CV और कवर। AI-powered bot, हर एक जॉब की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक दमदार कवर और CV तैयार करता है। इस दौरान वह डिस्क्रिप्शन का भी ध्यान रखता है। ऐसे में यह Reddit यूजर का CV बड़ी ही आसानी से रिक्रूटर्स को अट्रैक्ट कर लेते। इसमें चाहे वह AI हो या ह्युमन रिक्रूटर्स हो।क्या AI पर पूरी तरह से निर्भर होना सही है? इसके बाद एक बड़ा सवाल आता है कि क्या AI सिस्टम पर पूरी तरह से निर्भर होना सही है। इस मामले के बाद पता चलता है कि इंसान चाहे तो AI सिस्टम को चकमा दे सकता है। ऐसे में इंसानों का बीच में होना बहुत जरूरी है नहीं तो AI बड़ी गड़बड़ कर सकते हैं। कई जगह AI को लगाया काम पर। दरअसल, दुनियाभर में कई कंपनियां रिक्रूटमेंट प्रोसेस के लिए AI सिस्टम का इस्तेमाल कर रही हैं। इसमें AI ही रेज्यूमे को शॉर्टलिस्ट करता है। इसके बाद वह खुद मेल या अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए सिलेक्शन प्रोसेस को आगे बढ़ाते हैं
AI रिक्रूटमेंट BOT करियर तकनीक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोटा में ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरे, फिर भी बेसहारा लोग फुटपाथ पर सोतेराजस्थान के कोटा में कड़ाके की ठंड से बेसहारा लोग जूझ रहे हैं। नगर निगम ने उनके लिए रैन बसेरे बनाए हैं, परंतु अधिकांश लोग रैन बसेरे में नहीं जा रहे हैं।
Read more »
सोते समय टोपी पहनने के नुकसानयह लेख सोते समय टोपी पहनने के अप्रत्यक्ष प्रभावों पर प्रकाश डालता है।
Read more »
गृह मंत्रालय ने मनमोहन सिंह स्मारक पर कांग्रेस के आरोपों का खंडन कियागृह मंत्रालय ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने की घोषणा की, कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार उनके स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी।
Read more »
सोते समय मोजे पहनना: फायदा या नुकसान?सर्दी के मौसम में सोते समय मोजे पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में जानें।
Read more »
AI की मदद से शख्स ने सोते समय किए 1,000 नौकरियों के लिए आवेदन, सुबह उठा तो उड़ गए होशहाल ही में एक शख्स ने एआई की मदद से 1000 नौकरियों के लिए आवेदन किया और सो गया. सुबह उठा तो वो हक्का-बक्का रह गया. पढ़ें क्या है पूरा माजरा.
Read more »
शख्स ने सोते हुए AI के जरिए 1000 जॉब के लिए किया अप्लाई, आने लगे इंटरव्यू के कॉल्सएक शख्स ने AI तकनीक की मदद से 1000 नौकरियों के लिए एक रात में आवेदन किया. इसके बाद उसे जॉब और इंटरव्यू के ऑफर आने लगे. युवक ने अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Read more »
