सर्दी के मौसम में सोते समय मोजे पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में जानें।
Sleeping with Shocks: सर्दी का सितम जारी है. ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए ऊपर से नीचे तक ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों को कम तो कुछ लोगों को बहुत ज्यादा सर्दी लगती है. ऐसे में रात में सोते समय कई लोग मोजे पहनकर सोते हैं.
अगर आपको रात में मोजे पहनकर सोने की आदत है तो ये खबर आपके लिए ही है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात में मोजे पहनकर सोना चाहिए या नहीं? ये आदत आपके लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक, आइए जानते हैं इसके बारे में. क्या आपको सोते समय मोजे पहनने चाहिए? सोते समय मोजे पहनना या न पहनना आपकी पसंद और शरीर की आवश्यकताओं पर निर्भर करता है. अगर आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो मोजे पहनना चाहिए. इससे आपके रक्त प्रवाह में सुधार हो सकता है. इसके लिए आपको सूती या ढीले-ढाले ऊनी मोजे चुनने चाहिए. वहीं जिन लोगों के पैर ड्राई या फटे हुए हैं, वो भी फुट क्रीम लगाकर सूती मोजे पहन सकते हैं. सोते समय मोजे पहनने के नुकसान ज्यादा गर्मी लगने की संभावना जो लोग रात में मोजे पहनकर सोते हैं तो उनका शरीर गर्म होने लगता है. ऐसे में आपको अच्छी नींद तो आती है, लेकिन शरीर ज्यादा गर्म होने से बेचैनी भी हो सकती है. फंगल संक्रमण अगर कोई रोजाना गंदे या टाइट मोजे पहनकर सोता है तो उन्हें बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण हो सकता है. इसलिए ये सुनिश्चित करें कि आपके मोजे साफ और ब्रीदेबल हों. रक्त संचार हो सकता है गड़बड़ रात में अगर आप सॉक्स पहनकर सो रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि मोजे कभी भी टाइट नहीं होने चाहिए. सॉक्स पहनने से आपका रक्त प्रवाह अच्छा होगा, लेकिन यदि टाइट सॉक्स हैं रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है. सोते समय मोजे पहनने के फायदे सुधरेगी नींद की गुणवत्ता ठंडे पैर होने की वजह से कई लोगों को अच्छी तरीके से नींद नहीं आती है. ऐसे में जुराब पहनने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करके नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है. गर्म पैर आपके शरीर को मेन टेंपरेचर को कम करने का संकेत देते हैं, जो गहरी नींद शुरू करने और बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण फैक्टर है. रक्त संचार में सुधार खराब रक्त परिसंचरण वाले लोग, जैसे कि रेनॉड की बीमारी वाले लोग, मोजे पहनने से राहत पा सकते हैं. मोजे गर्मी बनाए रखने में मदद करते हैं. इससे पैर सुन नहीं होते हैं, क्योंकि रक्त प्रवाह अच्छे से होता है. यह भी पढ़ें: इन लोगों को HMPV से सबसे ज्यादा खतरा! यहां जानिए खतरनाक Virus की पूरी जानकारी
सर्दी मोजे सोना स्वास्थ्य रक्त परिसंचरण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सर्दियों में केला खाना : फायदा या नुकसानक्या सर्दियों में केला खाना सही है? केला खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं? इस लेख में हम आपको केला खाने के बारे में सब कुछ बताएंगे।
Read more »
सोते समय टोपी पहनने के नुकसानयह लेख सोते समय टोपी पहनने के अप्रत्यक्ष प्रभावों पर प्रकाश डालता है।
Read more »
नहीं मिले बच्चे के स्कूल के सॉक्स को आंटी जी ने कर दिया कमाल का जुगाड़एक महिला ने अपने बच्चे के स्कूल के मोजे की जगह कड़ाही की कालिख का इस्तेमाल किया, जिसको देखने पर मोजे जैसा लग रहा था.
Read more »
छतरपुर में बारिश से किसानों को फायदा या नुकसान?छतरपुर जिले में पिछले तीन दिनों से ठंड हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है और रिमझिम बारिश हो रही है. इस बारिश से किसानों को फायदा या नुकसान, यह जानने के लिए किसानों से बातचीत की गई. किसानों का कहना है कि असिंचित किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद है, लेकिन सिंचित किसानों के लिए यह नुकसानदायक है.
Read more »
अंडे का सेवन: फायदा या नुकसान?यह लेख अंडे के सेवन के लाभ और हानियों पर प्रकाश डालता है. यह बताता है कि अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और कई अध्ययनों में इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है. लेकिन, अंडे का अधिक सेवन हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है.
Read more »
आगरा में दारोगा को हार्ट अटैक से मृत्युएत्माद्दौला थाना में तैनात दारोगा अमित यादव को रविवार रात सोते समय हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Read more »
