कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने और उसे अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात पर आपत्ति जताई है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते महीने कनाडा पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने और उसे अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही थी। इस पर कनाडा के निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि ट्रंप की कनाडा को 51वां राज्य बनाने वाली टिप्पणी ने अमेरिकी उपभोक्ताओं का ध्यान भारी टैरिफ लगने से होने वाले नुकसान से भटका दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी उपभोक्ताओं को अधिक टैरिफ लगने से होने वाले नुकसान को लेकर विचार करना चाहिए।\एक इंटरव्यू में जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा अमेरिका का
51वां राज्य बनने नहीं जा रहा है। लोगों में इसकी चर्चा है। मगर लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि 25 फीसदी टैरिफ का अमेरिका के स्टील और एल्युमीनियम व्यवसाय पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कोई भी अमेरिकी नहीं चाहेगा कि कनाडा से आने वाली बिजली, तेल या गैस के लिए उसे 25 फीसदी अधिक भुगतान करना पड़े। इसलिए लोगों को इस पर थोड़ा और ध्यान देने की जरूरत है।\ ट्रूडो ने ट्रंप की आर्थिक बल के दम पर कनाडा को 51वां राज्य बनाने की बात पर कहा कि मैं जानता हूं उनको एक सफल वार्ताकार के तौर पर लोगों को असंतुलित रखना पसंद है। ट्रंप ने कनाडा और अमेरिका के व्यापार घाटे को गलत तरीके से पेश किया है। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका का व्यापार घाटा 100 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। ट्रूडो ने कहा कि उन्हें अमेरिकियों का जीवन आसान बनाने और अमेरिकी श्रमिकों का समर्थन करने के लिए चुना गया था। यह शुल्क ऐसी चीजें हैं जो उन्हें नुकसान पहुंचाने वाली हैं।\हम भी बढ़ाएंगे टैरिफ अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी। इसके जवाब में कनाडाई अधिकारियों का कहना है कि अगर ट्रंप ऐसा करते हैं तो कनाडा भी अमेरिकी संतरे के रस, शौचालयों और कुछ स्टील उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा देगा। जैसे ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान जब कनाडाई स्टील और एल्युमीनियम पर भारी शुल्क लगाया गया था तो कनाडा ने जवाब में बोरबॉन, हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल और ताश जैसे अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा दिया था।\तेल का एक चौथाई हिस्सा देता है कनाडा अमेरिका में रोज खपत होने वाले तेल का लगभग एक चौथाई हिस्सा कनाडा से आता है। अल्बर्टा अमेरिका को प्रतिदिन 4.3 मिलियन बैरल तेल निर्यात करता है। अमेरिका में प्रतिदिन 20 मिलियन बैरल तेल की खपत है और यहां लगभग 13.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन तेल का उत्पादन होता है। फिर भी ट्रंप कह रहे हैं कि अमेरिका को कनाडा से तेल या किसी और चीज की जरूरत नहीं है।\1 फीसदी से कम अप्रवासी पार करते हैं सीमा डोनाल्ड ट्रंप इस बात से चिंतित हैं कि कनाडा से बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासी और ड्रग्स की आमद है। इसके जवाब में ट्रूडो ने कहा कि एक प्रतिशत से भी कम अवैध अप्रवासी और ड्रग्स कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करते हैं
कनाडा अमेरिका ट्रंप ट्रूडो टैरिफ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कनाडा ट्रंप के टैरिफ खतरे पर सीमा सुरक्षा मजबूत करने की योजना बना रहा हैअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद कनाडा ने अपनी सीमा सुरक्षा और इमिग्रेशन सिस्टम को मजबूत करने के लिए एक नई योजना की घोषणा की है
Read more »
ट्रंप का कनाडा के पीएम पर फिर ताना, 'गवर्नर' कहकर मजाक उड़ायाअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को 'कनाडा का गवर्नर' कहकर उन्हें तंज कसा है.
Read more »
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफा दे दियाकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सोमवार को इस्तीफे की खबरों को पुष्ट करते हुए, ट्रूडो ने कनाडा की सत्ता से हटने की घोषणा की. पार्टी के अंदरूनी विद्रोह और अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी दोनों कारणों को इस्तीफे के पीछे जिम्मेदार माना जा रहा है. ट्रंप ने कनाडा के ऊपर टैरिफ लगाने और उसे अमेरिका का 51वां राज्य कहकर ट्रूडो को ट्रोल किया था. ट्रूडो के इस्तीफे के बाद ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनने का प्रस्ताव भी दिया.
Read more »
ट्रंप और ट्रूडो के बीच कनाडा को लेकर तीखी नोकझोकडोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो के बीच कनाडा के अमेरिका का 51वां राज्य बनने के मुद्दे पर तीखी नोकझोक चल रही है। एलन मस्क ने भी इस मुद्दे पर कटाक्ष किया है।
Read more »
कनाडा देगा जवाब... जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप की धमकी पर किया पलटवार, पिछले टैरिफ युद्ध की दिलाई यादजस्टिन ट्रूडो ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने बात इसलिए कर रहे हैं, ताकि लोगों का ध्यान उनकी टैरिफ लगाने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान की तरफ न जाए। ट्रूडो ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ट्रंप के टैरिफ का जवाब...
Read more »
ट्रंप की कनाडा टैरिफ और 51वें राज्यों की बात पर ट्रूडो का जवाबकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने और उसे अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप की टिप्पणी ने अमेरिकी उपभोक्ताओं का ध्यान टैरिफ के नुकसान से भटका दिया है और लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
Read more »
