महाकुंभ 2025 प्रयागराज में शुरू हुआ है। 40 करोड़ लोगों के आने के अनुमान के साथ, भारतीय रेलवे ने सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की है।
विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक-सांस्कृतिक समागम महाकुंभ 2025 प्रयागराज में सोमवार 13 जनवरी से शुरू हो गया है। पौष पूर्णिमा पर होने वाले स्नान के साथ महाकुंभ के स्नान पर्व की भी शुरुआत हो गई है। यह बार महाकुंभ कई मायनों में अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार यह संयोग 144 साल बाद बन रहा है। साथ ही इस समागम में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है, जिनमें बड़ी तादाद में कल्पवासी, श्रद्धालु और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक शामिल रहेंगे। यह आंकड़ा दुनिया के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है। इसके लिए
भारतीय रेलवे ने भी खास तैयारी की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज में सोमवार से शुरू हुए महाकुंभ के लिए भारतीय रेलवे की तैयारी बढ़ाने के लिए रविवार को कई प्रमुख पहल की शुरुआत की। इसका मकसद अगले 45 दिनों तक चलने वाले इस विशाल समागम में शामिल होने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित, निर्बाध और तकनीकी रूप से उन्नत सेवाएं प्रदान करना है। देशभर से महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों और यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। इसमें 24 घंटे कुंभ 'वॉर रूम', सभी निकटवर्ती स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, बहुभाषी संचार प्रणाली और अतिरिक्त टिकट काउंटर आदि शामिल हैं। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड स्तर पर एक समर्पित 'वॉर रूम' का उद्घाटन किया गया है। यह 24 घंटे काम करेगा, जिसमें परिचालन, वाणिज्यिक, आरपीएफ, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल विभागों के अधिकारी गतिविधियों की निगरानी और समन्वय करेंगे। उन्होंने बताया कि वास्तविक समय पर निगरानी के लिए वास्तविक समय में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रयागराज क्षेत्र के नौ स्टेशन पर कुल 1,176 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए प्रयागराज, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन पर 12 भाषाओं की घोषणा प्रणाली का भी उद्घाटन किया गया है। प्रयागराज क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के बारे में बताया गया कि महाकुंभ अवधि के दौरान 10,000 नियमित ट्रेन, 3134 विशेष ट्रेन संचालित की जाएंगी जो पिछले कुंभ की तुलना में 4.5 गुना अधिक। उन्होंने बताया कि 1,869 छोटी दूरी की रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा, तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 706 लंबी दूरी की ट्रेनें और 559 रिंग ट्रेन भी संचालित की जाएंगी
महाकुंभ प्रयागराज रेलवे तीर्थयात्री तैयारी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ के लिए रेलवे टीटी को देंगी ट्रेनिंगभारतीय रेलवे ने प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। रेलवे ने यात्रियों की सहायता और सुरक्षा के लिए टीटी को ट्रेनिंग देने का फैसला किया है।
Read more »
महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने पूरी की तैयारियांउत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं.
Read more »
महाकुंभ 2025: रेलवे स्टेशनों पर 24x7 मेडिकल सुविधाभारतीय रेलवे ने महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर 24x7 मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की व्यवस्था की है.
Read more »
महाकुंभ 2025: आरपीएफ का अपराधियों को पकड़ने का विशेष जालभारतीय रेलवे ने महाकुंभ 2025 के लिए 40 से 45 करोड़ यात्रियों की सुविधा और अपराधियों को पकड़ने के लिए व्यापक योजना बनाई है.
Read more »
महाकुंभ 2025: रेलवे ने विशेष ट्रेनों का किया ऐलानमहाकुंभ मेला 2025 के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है.
Read more »
महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे की विशेष तैयारीप्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारी की है। 13,000 विशेष ट्रेनों की योजना है, यात्रियों के लिए मार्गदर्शन पुस्तिका और स्टेशन पर घोषणाएं 12 भाषाओं में होंगी।
Read more »
