प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारी की है। 13,000 विशेष ट्रेनों की योजना है, यात्रियों के लिए मार्गदर्शन पुस्तिका और स्टेशन पर घोषणाएं 12 भाषाओं में होंगी।
Mahakumbh Special Trains: महाकुंभ के लिए जिस राज्य से आएगी ट्रेन, उसी भाषा में होगा अनाउंसमेंट; प्रयागराज स्टेशन पर रेलवे का खास इंतजाम Maha Kumbh 2025 Special Trains: प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में जिस राज्य से ट्रेन आएगी, उसी राज्य की भाषा में स्टेशन पर अनाउंसमेंट कर यात्रियों को गाइड किया जाएगा.
इसके लिए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं, जो प्रयागराज में लागू हो चुके हैं. Mahakumbh 2025: महाकुंभ की भीड़ में अपनों से खो जाएं तो क्या करें?, घबराएं नहीं ये आएंगे कामmahakumbh 2025up weather updateसंगम नगरी महाकुंभ 2025 के लिए शासन प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई है. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को भारतीय रेलवे के महाकुंभ 2025 की तैयारियों के बारे में बताया. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा,"पिछले तीन वर्षों में महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए रेलवे के 5000 करोड़ रुपये के काम पूरे किए गए. इस बार 13,000 विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है, जो पिछले कुंभ के दौरान चलने वाली रेल की संख्या से करीब चार गुना ज्यादा है. प्रयागराज में वार रूम को तैयार किया गया, जिससे सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे निगरानी की जा रही है. यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए 22 भारतीय भाषाओं में एक पुस्तिका लॉन्च की गई है. बेहतर पहुंच के लिए स्टेशन पर सभी घोषणाएं 12 भाषाओं में की जाएंगी."उन्होंने बताया कि"सुरक्षा के लिहाज से बहुत जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं. कई ऐसे स्पेशल अरेंजमेंट किए गए हैं, जहां पर राज्य पुलिस और रेलवे पुलिस एक साथ मिलकर काम करें." वहीं, रेलवे बोर्ड के सीईओ सतीश कुमार ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर बताया कि"भारतीय रेलवे तीर्थयात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम विशेष ट्रेनें चला रहा है. प्रयागराज में 40 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है, इसलिए सफल महाकुंभ सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं."आरपीएफ डीजी मनोज यादव ने बताया,"यह अब तक का सबसे बड़ा कुंभ होगा, और श्रद्धालुओं के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है. भारतीय रेलवे ने व्यापक रूप से योजना बनाई है, जिसमें एकतरफा भीड़ प्रवाह एक प्रमुख रणनीति है. यूपी पुलिस, यूपी जीआरपी और आरपीएफ पिछले छह महीनों से इस योजना पर काम कर रहे हैं."रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सूचना और प्रचार दिलीप कुमार ने बताया कि"महाकुंभ 2025 के लिए विशेष तैयारी की गई है. प्रयागराज से जुड़े हुए जो नौ स्टेशन हैं, उन सभी को नए सिरे सजाया गया है और यात्री सुविधाओं का कई गुना विस्तार किया गया है. अनाउंसमेंट सिस्टम में हमने एआई का उपयोग करते हुए 12 भाषाओं में घोषणाओं की सुविधा मुहैया कराई है. जिस राज्य की गाड़ी स्टेशन पर आएगी, उसके आने से पहले उस राज्य की भाषा में अनाउंस किया जाएगा."Varanasi NewsUP ने ओढ़ी धुंध की चादर,कानपुर में सबसे ज्यादा ठंड,प्रयागराज समेत 65 जिलों में अलर्टMahakumbh 2025 Shahi Snan Live: महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, पहले शाही स्नान में डुबकी लगाएंगे लाखों श्रद्धालुUCC in Uttarakhandहजार रुपये में महाकुंभ की हवाई यात्रा, संगम और श्रद्धालुओं का दिखेगा महा सैलाबmahakumbh 2025हर घंटे दो लाख श्रद्धालु का कुंभ स्नान, पौष पूर्णिमा पर पहले दिन ही बनेगा महारिकॉर्ड
MHA KUMBH 2025 TRAINS SAFETY ARRANGEMENTS LANGUAGES
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने जारी किया विशेष ट्रेनों का शेड्यूलमहाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये ट्रेनें 9 जनवरी से 23 फरवरी तक संचालित होंगी, जिससे महाकुंभ की यात्रा सुगम होगी।
Read more »
महाकुंभ 2025: तिथियां और महत्वपूर्ण जानकारीमहाकुंभ 2025 की महत्वपूर्ण तिथियों, विशेष स्नान पर्वों और श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
Read more »
महाकुंभ 2025: रेलवे ने विशेष ट्रेनों का किया ऐलानमहाकुंभ मेला 2025 के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है.
Read more »
आस्‍था का महाकुंभ : पहले शाही स्नान के साथ कल से शुरुआत, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में पहुंचेंगे 35 करोड़ लोग!Maha Kumbh 2025: कल से महाकुंभ की शुरुआत, यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम | NDTV India
Read more »
आस्‍था का महाकुंभ : पहले शाही स्नान के साथ आज से शुरुआत, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में पहुंचेंगे 35 करोड़ लोग!Maha Kumbh 2025: कल से महाकुंभ की शुरुआत, यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम | NDTV India
Read more »
महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे की विशेष तैयारीरेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संगम नगरी महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे की तैयारियों का अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 5000 करोड़ रुपये के काम पूरे किए गए हैं और इस बार 13,000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
Read more »
