महाकुंभ 2025 की महत्वपूर्ण तिथियों, विशेष स्नान पर्वों और श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
जब भी महाकुंभ की बात होती है तो सबसे पहले श्रद्धालु ओं के मन में उन महत्वपूर्ण तिथियों को जानने की जिज्ञासा होती है, जिनमें शाही स्नान किया जा सकता है। इंटरनेट पर सर्च करने पर तिथियों के मामले में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं, कोई पांच शाही स्नान बता रहा तो कोई छह शाही स्नान । आपके इसी असमंजस को दूर करने के लिए अमर उजाला ने तिथियों की तथ्यपरक जानकारी अपने पाठकों को तक पहुंचाना अपनी जिम्मेदारी समझा है। इस साल 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ की शुरुआत होगी, जिसका समापन 26 फरवरी 2025, महाशिवरात्रि को होगा।
महाकुंभ 45 दिन तक चलता है। हम आपको बता दें कि प्रयागराज में आयोजित इस बार के कुंभ में तीन शाही स्नान होंगे और इसके अतिरिक्त तीन ऐसी तिथियां होंगी जिन पर स्नान करना भी काफी शुभ माना जाएगा। आइए जानते हैं इन तिथियों के बारे में- 13 जनवरी (सोमवार)- स्नान, पौष पूर्णिमा 14 जनवरी (मंगलवार)- शाही स्नान, मकर सक्रांति 29 जनवरी (बुधवार)- शाही स्नान, मौनी अमावस्या 3 फरवरी (सोमवार)- शाही स्नान, बसंत पंचमी 12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा 26 फरवरी (बुधवार)- स्नान, महाशिवरात्रि महाकुंभ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। इसे कुंभ मेला भी कहा जाता है, महाकुंभ का आयोजन 12 वर्षों में किया जाता है। जहां पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। यह उत्सव भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर ही आयोजित होता है। महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के संगम , हरिद्वार में गंगा नदी, उज्जैन में शिप्रा नदी, और नासिक में गोदावरी नदी पर किया जाता है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। महाकुंभ में पूरे देश से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। यहां तक कि विदेशों में रहने वाले हिंदू धर्म के लोग भी महाकुंभ में शामिल होने के लिए भारत आते हैं। ऐसे में कुंभ मेले में काफी भीड़ होती है और होटल, धर्मशाला और टेंट सुविधा की बुकिंग पहले से हो जाती है। इसलिए अगर आप महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहते हैं तो पहले से ही होटल में बुकिंग करा लें। ट्रेन या फ्लाइट का टिकट भी पहले से ही बुक करा लें ताकि रिजर्वेशन कन्फर्म रहे। मुख्य स्नान पर्व पर मेले में चार प्वाइंटों से होगी एंट्री महाकुंभ के दौरान मुख्य स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को चार स्थानों से मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जाए
महाकुंभ कुंभ मेला प्रयागराज तिथियां स्नान श्रद्धालु हिंदू धर्म
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ मेला 2025: शाही स्नान की परंपरा और महत्वमहाकुंभ मेला 2025 का महत्व और शाही स्नान की परंपरा के बारे में जानकारी
Read more »
पौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और महाकुंभ से जुड़ी जानकारीपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, महत्व, स्नान-दान मुहूर्त और प्रयागराज में महाकुंभ से जुड़ी जानकारी
Read more »
CUET PG 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें परीक्षा तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारीCUET PG 2025 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित होगी। NTA ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा और आवेदन की सभी महत्वपूर्ण जानकारी जारी कर दी है।
Read more »
Mahakumbh 2025: 144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजनमहाकुंभ 2025 के आयोजन के लिए केंद्र और राज्य सरकार तैयारी में लगी हुई है। इस खबर में महाकुंभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
Read more »
महाकुंभ 2024: कुंभ का धार्मिक महत्व, नियम और अखाड़ों की भूमिकादैनिक भास्कर द्वारा महाकुंभ 2024 के बारे में जानकारी, महाकुंभ के महत्व, स्नान के नियम, अखाड़ों की भूमिका, कल्पवास के नियम और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
Read more »
महाकुंभ 2025 में शाही स्नान की तिथियांमहाकुंभ 2025 में तीन प्रमुख शाही स्नान और तीन अतिरिक्त शुभ तिथियां हैं। यह लेख इन तिथियों की जानकारी प्रदान करता है।
Read more »
