महाकुंभ 2025 में तीन प्रमुख शाही स्नान और तीन अतिरिक्त शुभ तिथियां हैं। यह लेख इन तिथियों की जानकारी प्रदान करता है।
जब भी महाकुंभ की बात होती है तो सबसे पहले श्रद्धालुओं के मन में उन महत्वपूर्ण तिथियों को जानने की जिज्ञासा होती है, जिनमें शाही स्नान किया जा सकता है। इंटरनेट पर सर्च करने पर तिथियों के मामले में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं, कोई पांच शाही स्नान बता रहा तो कोई छह शाही स्नान । आपके इसी असमंजस को दूर करने के लिए अमर उजाला ने तिथियों की तथ्यपरक जानकारी अपने पाठकों को तक पहुंचाना अपनी जिम्मेदारी समझा है। इस साल 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ की शुरुआत होगी, जिसका समापन 26 फरवरी 2025, महाशिवरात्रि को होगा।
महाकुंभ 45 दिन तक चलता है। हम आपको बता दें कि प्रयागराज में आयोजित इस बार के कुंभ में तीन शाही स्नान होंगे और इसके अतिरिक्त तीन ऐसी तिथियां होंगी जिन पर स्नान करना भी काफी शुभ माना जाएगा। आइए जानते हैं इन तिथियों के बारे में- 13 जनवरी (सोमवार)- स्नान, पौष पूर्णिमा 14 जनवरी (मंगलवार)- शाही स्नान, मकर सक्रांति 29 जनवरी (बुधवार)- शाही स्नान, मौनी अमावस्या 3 फरवरी (सोमवार)- शाही स्नान, बसंत पंचमी 12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा 26 फरवरी (बुधवार)- स्नान, महाशिवरात्रि महाकुंभ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। इसे कुंभ मेला भी कहा जाता है, महाकुंभ का आयोजन 12 वर्षों में किया जाता है। जहां पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। यह उत्सव भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर ही आयोजित होता है। महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के संगम , हरिद्वार में गंगा नदी, उज्जैन में शिप्रा नदी, और नासिक में गोदावरी नदी पर किया जाता है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। महाकुंभ में पूरे देश से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। यहां तक कि विदेशों में रहने वाले हिंदू धर्म के लोग भी महाकुंभ में शामिल होने के लिए भारत आते हैं। ऐसे में कुंभ मेले में काफी भीड़ होती है और होटल, धर्मशाला और टेंट सुविधा की बुकिंग पहले से हो जाती है। इसलिए अगर आप महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहते हैं तो पहले से ही होटल में बुकिंग करा लें। ट्रेन या फ्लाइट का टिकट भी पहले से ही बुक करा लें ताकि रिजर्वेशन कन्फर्म रहे। मुख्य स्नान पर्व पर मेले में चार प्वाइंटों से होगी एंट्री महाकुंभ के दौरान मुख्य स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को चार स्थानों से मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जाए
महाकुंभ स्नान तिथियां प्रयागराज हिंदू धर्म कुंभ मेला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ मेला 2025: शाही स्नान की परंपरा और महत्वमहाकुंभ मेला 2025 का महत्व और शाही स्नान की परंपरा के बारे में जानकारी
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ: जानें शाही स्नान की तिथियां और तैयारीप्रयागराज में अगले साल जनवरी के मध्य में महाकुंभ का आयोजन होगा. जानें शाही स्नान की तिथियां और तैयारी
Read more »
माहाकुंभ 2025: गृहस्थों के लिए स्नान नियममहाकुंभ 2025 में गृहस्थों के लिए महत्वपूर्ण स्नान नियम बताए गए हैं। शाही स्नान के बाद संगम में डुबकी लगाना और कम से कम पांच डुबकी लगाना जरूरी है।
Read more »
पौष पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और महाकुंभ से जुड़ी जानकारीपौष पूर्णिमा 2025 की तिथि, महत्व, स्नान-दान मुहूर्त और प्रयागराज में महाकुंभ से जुड़ी जानकारी
Read more »
महाकुंभ 2025: तिथियां, शाही स्नान और शुभ मुहूर्तमहाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति से होगी और फरवरी में महाशिवरात्रि के दिन समापन होगा. महाकुंभ में 6 शाही स्नान की प्रमुख तिथियां पड़ रही हैं.
Read more »
महाकुंभ मेला 2025: 13 जनवरी से शुरू होगा महाकुंभ, शाही स्नान के लिए ये 6 तिथियां हैं बेहद शुभमहाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी को शुरू होगा और 26 फरवरी को समाप्त होगा. इस महाकुंभ में 6 शाही स्नान होंगे.
Read more »
