महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी को शुरू होगा और 26 फरवरी को समाप्त होगा. इस महाकुंभ में 6 शाही स्नान होंगे.
हिंदू धर्म में महाकुंभ सबसे बड़ा और पवित्र धार्मिक अनुष्ठान ों में से एक है. यह प्रत्येक 12 वर्ष पर देश के अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर लगता है. 2025 में महाकुंभ का आयोजन तीर्थनगरी प्रयागराज में होने जा रहा है. इस बार के महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे. इसके अलावा इस महाकुंभ में कुल मिलाकर 6 शाही स्नान होंगे. संगम की रेती पर महाकुंभ का आरंभ 13 जनवरी से होगी. जबकि, इसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा. इस बार के महाकुंभ में 6 शाही स्नान होने वाले हैं.
पूर्ण कुंभ में शाही स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है. पौराणिक मान्यता है कि इस दौरान स्नान करने से तमाम प्रकार के पाप धुल जाते हैं और आत्मा की शुद्धि होती है.कुंभ मेले की उत्पत्ति हिंदू पौराणिक कथाओं, विशेष रूप से समुद्र मंथन या सागर मंथन की कथा से जुड़ी है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अमरता को प्राप्त करने के लिए देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ. इस दौरान अमृत से भरा हुआ एक कलश निकला. कहते हैं राक्षसों से अमृत को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया और घड़े को लेकर वहां से निकल पड़े. इस दौरान अमृत की कुछ बूंदें- प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में गिरीं. जिन स्थानों पर अमृत की बूंदें गिरीं वे सभी कुंभ मेले के लिए पवित्र स्थल बन गए. इन्हीं जगहों पर बारी-बारी से महाकुंभ का आयोजन होता है
महाकुंभ प्रयागराज शाही स्नान हिंदू धर्म तीर्थनगरी धार्मिक अनुष्ठान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ मेला 2025: शाही स्नान की परंपरा और महत्वमहाकुंभ मेला 2025 का महत्व और शाही स्नान की परंपरा के बारे में जानकारी
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ: जानें शाही स्नान की तिथियां और तैयारीप्रयागराज में अगले साल जनवरी के मध्य में महाकुंभ का आयोजन होगा. जानें शाही स्नान की तिथियां और तैयारी
Read more »
Mahakumbh 2025 Snan Niyam: Gharvaashtyon Ke Liye Kya Hai RulesMahakumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होगा महाकुंभ का मेला. जानें शाही स्नान के दिन गृहस्थों के लिए महत्वपूर्ण नियम.
Read more »
माहाकुंभ 2025: गृहस्थों के लिए स्नान नियममहाकुंभ 2025 में गृहस्थों के लिए महत्वपूर्ण स्नान नियम बताए गए हैं। शाही स्नान के बाद संगम में डुबकी लगाना और कम से कम पांच डुबकी लगाना जरूरी है।
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ मेला: 40-45 करोड़ श्रद्धालु होंगे शामिलप्रयागराज में महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हो रहा है और 26 फरवरी तक चलेगा.
Read more »
महाकुंभ में स्नान के लिए ये खास नियमप्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में स्नान के लिए विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से विशेष पुण्य मिलता है।
Read more »
