दुनिया मेरे आगे: सोच का दायरा
कुछ दिनों पहले बातचीत के दौरान एक सहयोगी ने कहा- ‘मेरा शरीर मेरा अधिकार- यह क्या बकवास है!’ उनके मुंह से यह बात सुन कर न केवल मैं हतप्रभ थी, बल्कि मेरे विद्यार्थी भी दंग रह गए। शायद इसलिए ज्यादा, कि वे शिक्षण के पेशे में थे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे सामने स्त्री अस्मिता की बात मत करो। मैं इस सबमें विश्वास नहीं करता। स्त्री अस्मिता और उससे जुड़े अधिकारों की मांग उन्हें न केवल बेकार, बल्कि नाजायज लगती थी। उनका स्पष्ट मत था कि स्त्रियां अपनी ‘सीमा-मर्यादा’ में ही अच्छी लगती हैं। स्त्री अस्मिता उनके विचार से चरित्रहीन स्त्रियों की काम वासना की पूर्ति का हथियार भर था। उनकी बातों को सुन कर मुझे ‘निर्भया’ के बलात्कारी या उस जैसे लोगों की मानसिकता का अंदाजा हुआ जिसमें कहा जाता है कि ‘अगर रात में दस बजे घर से बाहर निकलेगी तो यही होगा… अगर विरोध नहीं करती तो उसकी हत्या नहीं होती।’ हालांकि ‘निर्भया’ का बलात्कारी एक अशिक्षित समाज से था और शिक्षा के अभाव में उसकी यह मानसिकता घटक अवश्य थी, मगर अविश्वसनीय नहीं, लेकिन जब इस तरह की मानसिकता स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों में दिखाई देती है तो यह घातक और शर्मनाक है। दरअसल, सिमोन द बोउवा के बारे में पढ़ाने के दौरान शिक्षित समाज का अनुकरण समाज का हर वर्ग करता है। ऐसे में यह छोटी-सी चर्चा सोचने पर मजबूर करती है कि क्या वास्तव में शिक्षा के प्रभाव से हमारी सोच बदलती है! स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय वे स्थान हैं, जहां शिक्षा, सोच, विचार और आधुनिकता पलती-बढ़ती है। यहां वे लोग रहते हैं, जिनका अनुकरण पूरा समाज करता है। परंपरागत रूप से गुरुजनों का समाज में विशेष आदर रहा है। कबीर ने तो गुरु को गोविंद के भी ऊपर बैठाया था, लेकिन जब गुरु ही विचारों से इस तरह हों तो हम विद्यार्थियों से क्या आशा रख सकते हैं! शिक्षित समाज अपनी जिम्मेदारी से विमुख हो जाए तो किसे दोषी ठहराएं। ऐसा नहीं कि महिला आंदोलनों ने इस दिशा में प्रयास नहीं किए। साहित्यिक और सामाजिक आंदोलनों ने ‘स्त्री’ को स्त्री होने के अहसास की जकड़न से मुक्त किया। सिमोन जब कहती हैं कि ‘स्त्री पैदा नहीं होती, बना दी जाती है, तो वे उसी मानसिकता पर चोट करती हैं जो स्त्री को हमेशा स्त्री बने रहने के लिए प्रेरित करती है। स्त्री विमर्शों ने साफ तौर पर यह बात बताई है कि जन्म से ज्यादा परिस्थिति और व्यवहार उस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं जो स्त्रियों को दायरे में कैद कर उनका चरित्र गढ़ने का काम करती हैं। दुखद यह है कि इस प्रभुत्ववादी सोच ने समाज में स्त्रियों को भी ऐसा बना दिया है कि अब स्वयं वे स्त्री धर्म से बाहर आना नहीं चाहतीं। असुरक्षा के भाव की मारी स्त्री अपनी बेटी को चलना, उठना, बैठना, हंसना, कपड़े पहनना, अपने तन को पूरी तरह से ढंकना या फिर सीनेटरी नैपकिन खरीदने तक की शिक्षा देती है। बड़ी बात यह है कि इस तरह की शिक्षा केवल घरों में नहीं दी जाती है, बल्कि स्कूलों, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में भी दी जाती है। यहां केवल शिक्षा देने का तरीका बदल जाता है। मगर सच यह है कि जिन शिक्षण सस्थानों पर हमारी नजरें लगी रहती हैं, जहां से क्रांति की चिंगारी उठती है, उनमें भी महिला शिक्षक अपने पहनने-ओढ़ने, हंसने-बोलने पर टीका-टिप्पणी की शिकार होती हैं। ‘चरित्रवान’ और ‘चरित्रहीन’ की पहचान में नत्थी कर दी जाती है। उन पर कई तरह के अनर्गल आरोप लगाए जाने लगते हैं। कुल मिला कर पुरुष प्रभुत्ववादी सोच मानती है कि स्त्री खूबसूरत हो सकती है, बुद्धिमान नहीं। बुद्धि और ताकत पर तो केवल पुरुषों का एकाधिकार है। ऐसी मानसिकता वाले लोग यह मानने को कतई तैयार नहीं होते कि यह सोच न केवल उनकी ग्रंथियों को दर्शाती है, बल्कि उनके पिछड़े होने का भी सबूत है। अफसोस यह है कि हर साल महिला दिवस जैसे अंतरराष्ट्रीय अवसर समाज को यह बताने-सिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच यह है कि जब हमारे समाज का शिक्षित तबका इस मसले पर सोचने और अपनी सामंती मानसिकता बदलने को तैयार नहीं होता तो परंपरागत मानसिकता में जीते साधारण लोगों पर क्या सवाल उठाया जाए! जरूरत इस बात की है कि अगर हम खुद को एक सभ्य समाज का हिस्सा मानना चाहते हैं तो हमें महिलाओं को पुरुषों के बराबर हैसियत में एक व्यक्ति मानना होगा। पुरुष प्रभुत्व वाले समाज में उसके छीने गए अधिकार उसे वापस लौटाने होंगे। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
कुछ दिनों पहले बातचीत के दौरान एक सहयोगी ने कहा- ‘मेरा शरीर मेरा अधिकार- यह क्या बकवास है!’ उनके मुंह से यह बात सुन कर न केवल मैं हतप्रभ थी, बल्कि मेरे विद्यार्थी भी दंग रह गए। शायद इसलिए ज्यादा, कि वे शिक्षण के पेशे में थे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे सामने स्त्री अस्मिता की बात मत करो। मैं इस सबमें विश्वास नहीं करता। स्त्री अस्मिता और उससे जुड़े अधिकारों की मांग उन्हें न केवल बेकार, बल्कि नाजायज लगती थी। उनका स्पष्ट मत था कि स्त्रियां अपनी ‘सीमा-मर्यादा’ में ही अच्छी लगती हैं। स्त्री अस्मिता उनके विचार से चरित्रहीन स्त्रियों की काम वासना की पूर्ति का हथियार भर था। उनकी बातों को सुन कर मुझे ‘निर्भया’ के बलात्कारी या उस जैसे लोगों की मानसिकता का अंदाजा हुआ जिसमें कहा जाता है कि ‘अगर रात में दस बजे घर से बाहर निकलेगी तो यही होगा… अगर विरोध नहीं करती तो उसकी हत्या नहीं होती।’ हालांकि ‘निर्भया’ का बलात्कारी एक अशिक्षित समाज से था और शिक्षा के अभाव में उसकी यह मानसिकता घटक अवश्य थी, मगर अविश्वसनीय नहीं, लेकिन जब इस तरह की मानसिकता स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों में दिखाई देती है तो यह घातक और शर्मनाक है। दरअसल, सिमोन द बोउवा के बारे में पढ़ाने के दौरान शिक्षित समाज का अनुकरण समाज का हर वर्ग करता है। ऐसे में यह छोटी-सी चर्चा सोचने पर मजबूर करती है कि क्या वास्तव में शिक्षा के प्रभाव से हमारी सोच बदलती है! स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय वे स्थान हैं, जहां शिक्षा, सोच, विचार और आधुनिकता पलती-बढ़ती है। यहां वे लोग रहते हैं, जिनका अनुकरण पूरा समाज करता है। परंपरागत रूप से गुरुजनों का समाज में विशेष आदर रहा है। कबीर ने तो गुरु को गोविंद के भी ऊपर बैठाया था, लेकिन जब गुरु ही विचारों से इस तरह हों तो हम विद्यार्थियों से क्या आशा रख सकते हैं! शिक्षित समाज अपनी जिम्मेदारी से विमुख हो जाए तो किसे दोषी ठहराएं। ऐसा नहीं कि महिला आंदोलनों ने इस दिशा में प्रयास नहीं किए। साहित्यिक और सामाजिक आंदोलनों ने ‘स्त्री’ को स्त्री होने के अहसास की जकड़न से मुक्त किया। सिमोन जब कहती हैं कि ‘स्त्री पैदा नहीं होती, बना दी जाती है, तो वे उसी मानसिकता पर चोट करती हैं जो स्त्री को हमेशा स्त्री बने रहने के लिए प्रेरित करती है। स्त्री विमर्शों ने साफ तौर पर यह बात बताई है कि जन्म से ज्यादा परिस्थिति और व्यवहार उस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं जो स्त्रियों को दायरे में कैद कर उनका चरित्र गढ़ने का काम करती हैं। दुखद यह है कि इस प्रभुत्ववादी सोच ने समाज में स्त्रियों को भी ऐसा बना दिया है कि अब स्वयं वे स्त्री धर्म से बाहर आना नहीं चाहतीं। असुरक्षा के भाव की मारी स्त्री अपनी बेटी को चलना, उठना, बैठना, हंसना, कपड़े पहनना, अपने तन को पूरी तरह से ढंकना या फिर सीनेटरी नैपकिन खरीदने तक की शिक्षा देती है। बड़ी बात यह है कि इस तरह की शिक्षा केवल घरों में नहीं दी जाती है, बल्कि स्कूलों, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में भी दी जाती है। यहां केवल शिक्षा देने का तरीका बदल जाता है। मगर सच यह है कि जिन शिक्षण सस्थानों पर हमारी नजरें लगी रहती हैं, जहां से क्रांति की चिंगारी उठती है, उनमें भी महिला शिक्षक अपने पहनने-ओढ़ने, हंसने-बोलने पर टीका-टिप्पणी की शिकार होती हैं। ‘चरित्रवान’ और ‘चरित्रहीन’ की पहचान में नत्थी कर दी जाती है। उन पर कई तरह के अनर्गल आरोप लगाए जाने लगते हैं। कुल मिला कर पुरुष प्रभुत्ववादी सोच मानती है कि स्त्री खूबसूरत हो सकती है, बुद्धिमान नहीं। बुद्धि और ताकत पर तो केवल पुरुषों का एकाधिकार है। ऐसी मानसिकता वाले लोग यह मानने को कतई तैयार नहीं होते कि यह सोच न केवल उनकी ग्रंथियों को दर्शाती है, बल्कि उनके पिछड़े होने का भी सबूत है। अफसोस यह है कि हर साल महिला दिवस जैसे अंतरराष्ट्रीय अवसर समाज को यह बताने-सिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच यह है कि जब हमारे समाज का शिक्षित तबका इस मसले पर सोचने और अपनी सामंती मानसिकता बदलने को तैयार नहीं होता तो परंपरागत मानसिकता में जीते साधारण लोगों पर क्या सवाल उठाया जाए! जरूरत इस बात की है कि अगर हम खुद को एक सभ्य समाज का हिस्सा मानना चाहते हैं तो हमें महिलाओं को पुरुषों के बराबर हैसियत में एक व्यक्ति मानना होगा। पुरुष प्रभुत्व वाले समाज में उसके छीने गए अधिकार उसे वापस लौटाने होंगे। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'राज्यों से बगैर चर्चा के ही अडानी को सौंप दिए गए देश के 6 एयरपोर्ट'मंत्रालय ने पिछली बैठकों में राज्यसभा की समिति को बताया कि एयरपोर्ट अडानी समूह की कंपनी को सौंपे जाने को लेकर राज्यों से बातचीत नहीं हुई थी। 11 जनवरी, 2019 के उसके जवाब के मुताबिक, 'प्रक्रिया के अनुसार, एएआई के एयरपोर्ट पीपीपी मोड के जरिए पट्टे पर किसी को देने को लिए जनता से या फिर राज्यों से चर्चा करना जरूरी होता है।'
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »
सतना में 20 दिन में दूसरी बार फिरौती के लिए अगवा मासूम की हत्यासतना। मध्यप्रदेश के सतना में फिर एक बार फिरौती के लिए अगवा एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को सतना के नागौद में रहिकवारा में पांच साल के मासूम शिवकांत का अपहरण उस वक्त हो गया था जब वो घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के घर के बाहर से दिनदहाड़े अपहरण के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परेशान परिवार वालों ने बच्चे की तलाश की, फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की।
Read more »
