'बिना राज्यों से चर्चा किए ही अडानी को सौंप दिए गए देश के 6 एयरपोर्ट'-
बिना राज्यों से चर्चा किए ही अडानी को सौंप दिए गए देश के छह एयरपोर्ट: रिपोर्ट मंत्रालय ने पिछली बैठकों में राज्यसभा की समिति को बताया कि एयरपोर्ट अडानी समूह की कंपनी को सौंपे जाने को लेकर राज्यों से बातचीत नहीं हुई थी। 11 जनवरी, 2019 के उसके जवाब के मुताबिक, "प्रक्रिया के अनुसार, एएआई के एयरपोर्ट पीपीपी मोड के जरिए पट्टे पर किसी को देने को लिए जनता से या फिर राज्यों से चर्चा करना जरूरी होता है।" जनसत्ता ऑनलाइन March 9, 2019 10:41 AM अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रीति अडानी हैं, जो कि अडानी समूह के चेयरमैन और संस्थापक गौतम अडानी की पत्नी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के छह एयरपोर्ट राज्यों से बगैर चर्चा किए ही अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को सौंप दिए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इन एयरपोर्ट्स का प्रबंधन संभालती है, जिनके बारे में यह जानकारी राज्यसभा की समिति ने नागरिक विमानन मंत्रालय को हाल ही में दी है। ऐसे में केंद्र से इस फैसले पर सवालिया निशान लग सकते हैं कि अडानी समूह की कंपनी को एयरपोर्ट सौंपने से पहले राज्यों और जनता से राय क्यों नहीं ली गई। ‘टीओआई’ की एक खबर के मुताबिक, मंत्रालय ने इस संबंध में हुई दो बैठकों से जुड़ी रिपोर्ट सौंपी है। उसमें कहा गया कि एयरपोर्ट्स पट्टे पर देने से पहले राज्यों से नहीं पूछा गया था। दस्तावेजों में लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी और मंगलौर एयरपोर्ट्स को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के अंतर्गत विकसित व संचालित आदि करने को लेकर विस्तृत ब्यौरा दिया गया था। दरअसल, कोलकाता के रहने वाले सप्तऋषि देब ने एएआई के तहत आने वाले एयरपोर्ट्स के आधुनिकिकरण को लेकर याचिका दी थी। उसी पर राज्यसभा की समिति ने इस बाबत मंत्रालय से जवाब मांगा है कि एयरपोर्ट पट्टे पर दिए जाने से पहले क्या सलाह ली गई थी? हालांकि, मंत्रालय ने इस संबंध में निजीकरण की जरूरत का पक्ष लेते हुए कहा कि पीपीपी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण सर्विस डिलीवरी में बेहतरी आई है। पर उसने यह भी माना कि एयरपोर्ट को पट्टे पर देने से पहले राज्य सरकार या फिर जनता से नहीं पूछा गया था। मंत्रालय ने पिछली बैठकों में राज्यसभा की समिति को बताया कि एयरपोर्ट अडानी समूह की कंपनी को सौंपे जाने को लेकर राज्यों से बातचीत नहीं हुई थी। 11 जनवरी, 2019 के उसके जवाब के मुताबिक, “प्रक्रिया के अनुसार, एएआई के एयरपोर्ट पीपीपी मोड के जरिए पट्टे पर किसी को देने को लिए जनता से या फिर राज्यों से चर्चा करना जरूरी होता है।” बता दें कि अडानी समूह के चेयरमैन और संस्थापक गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी इस कंपनी की चेयरपर्सन हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
बिना राज्यों से चर्चा किए ही अडानी को सौंप दिए गए देश के छह एयरपोर्ट: रिपोर्ट मंत्रालय ने पिछली बैठकों में राज्यसभा की समिति को बताया कि एयरपोर्ट अडानी समूह की कंपनी को सौंपे जाने को लेकर राज्यों से बातचीत नहीं हुई थी। 11 जनवरी, 2019 के उसके जवाब के मुताबिक, "प्रक्रिया के अनुसार, एएआई के एयरपोर्ट पीपीपी मोड के जरिए पट्टे पर किसी को देने को लिए जनता से या फिर राज्यों से चर्चा करना जरूरी होता है।" जनसत्ता ऑनलाइन March 9, 2019 10:41 AM अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रीति अडानी हैं, जो कि अडानी समूह के चेयरमैन और संस्थापक गौतम अडानी की पत्नी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के छह एयरपोर्ट राज्यों से बगैर चर्चा किए ही अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को सौंप दिए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इन एयरपोर्ट्स का प्रबंधन संभालती है, जिनके बारे में यह जानकारी राज्यसभा की समिति ने नागरिक विमानन मंत्रालय को हाल ही में दी है। ऐसे में केंद्र से इस फैसले पर सवालिया निशान लग सकते हैं कि अडानी समूह की कंपनी को एयरपोर्ट सौंपने से पहले राज्यों और जनता से राय क्यों नहीं ली गई। ‘टीओआई’ की एक खबर के मुताबिक, मंत्रालय ने इस संबंध में हुई दो बैठकों से जुड़ी रिपोर्ट सौंपी है। उसमें कहा गया कि एयरपोर्ट्स पट्टे पर देने से पहले राज्यों से नहीं पूछा गया था। दस्तावेजों में लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी और मंगलौर एयरपोर्ट्स को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के अंतर्गत विकसित व संचालित आदि करने को लेकर विस्तृत ब्यौरा दिया गया था। दरअसल, कोलकाता के रहने वाले सप्तऋषि देब ने एएआई के तहत आने वाले एयरपोर्ट्स के आधुनिकिकरण को लेकर याचिका दी थी। उसी पर राज्यसभा की समिति ने इस बाबत मंत्रालय से जवाब मांगा है कि एयरपोर्ट पट्टे पर दिए जाने से पहले क्या सलाह ली गई थी? हालांकि, मंत्रालय ने इस संबंध में निजीकरण की जरूरत का पक्ष लेते हुए कहा कि पीपीपी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण सर्विस डिलीवरी में बेहतरी आई है। पर उसने यह भी माना कि एयरपोर्ट को पट्टे पर देने से पहले राज्य सरकार या फिर जनता से नहीं पूछा गया था। मंत्रालय ने पिछली बैठकों में राज्यसभा की समिति को बताया कि एयरपोर्ट अडानी समूह की कंपनी को सौंपे जाने को लेकर राज्यों से बातचीत नहीं हुई थी। 11 जनवरी, 2019 के उसके जवाब के मुताबिक, “प्रक्रिया के अनुसार, एएआई के एयरपोर्ट पीपीपी मोड के जरिए पट्टे पर किसी को देने को लिए जनता से या फिर राज्यों से चर्चा करना जरूरी होता है।” बता दें कि अडानी समूह के चेयरमैन और संस्थापक गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी इस कंपनी की चेयरपर्सन हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कर्नाटक: पिता ने 3 साल के बच्चे को सिगरेट से दागा, बोला- शैतान को भगाना थाहरीश ने सिगरेट से अपने 4 साल के मासूम को दाग दिया। इसके बाद जब पृथ्वी दर्द से चिल्लाने लगा तो वो उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा। यहां उस वक्त चिकित्सकों ने बच्चे का इलाज तो कर दिया लेकिन कुछ ही दिनों बाद पृथ्वी के जख्म पर इनफेक्शन हो गया।
Read more »
आतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीभारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर पाकिस्तान भले ही यह कह रहा हो कि वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन जैश के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार के एक ऑडियो ने पाक के इस झूठ की पोल खोल दी है। इस ऑडियो में मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भारत के हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ है।
Read more »
ICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईआइसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध खत्म करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है। Pulwama Terror Attack के बाद बोर्ड ने पत्र लिखकर ये मांग की थी।
Read more »
एयरस्ट्राइक पर विपक्ष के बयान से देश के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा: अरुण जेटलीकेंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के एयरस्ट्राइक के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बयानों से देश के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा है और पाकिस्तान को भारत को अपमानित करने का मौका दिया है.
Read more »
आरी से प्रेमिका के 7 टुकड़े कर जला दिया, लहंगे के नाड़े से पकड़ा गया कातिलघर आने के बाद विनोद सोचने लगा कि आखिर कैसे वो इस लाश को ठिकाने लगाएगा? जमोत्री की लाश 27 घंटे तक बाथरुम में बंद रही। इसके बाद विनोद ने बाजार से आरी, ग्लब्स और पॉलीथीन का थैला खरीदा। घर आकर उसने पहले शराब पी और फिर आरी से जमोत्री के शव के 7 टुकड़े कर दिए।
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
भारत-PAK के बीच फिर बहाल हुआ व्यापार, एयर स्ट्राइक के बाद लगी थी रोकभारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बरकरार है.हालांकि व्यापारिक मोर्चे पर स्थितियां अब सुधरने लगी हैं.
Read more »
