चीन की नजर में आतंकवादी होने की परिभाषा क्या है?

United States News News

चीन की नजर में आतंकवादी होने की परिभाषा क्या है?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

संपादकीय: दोहरा रुख

संपादकीय: दोहरा रुख जनसत्ता March 15, 2019 3:10 AM मसूद अजहर। फोटो सोर्स : इंडियन एक्सप्रेस आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल कराने के प्रयासों पर चीन ने जिस तरह अपनी वीटो-शक्ति का इस्तेमाल किया, वह उसका नया रुख नहीं है। हालांकि इस बात की आशंका पहले से थी कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से पेश इस प्रस्ताव को पारित कराने के मामले में चीन सहयोग नहीं करेगा। इसके बावजूद हाल में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दौरान सीआरपीएफ के बयालीस जवानों की जान जाने और जैश-ए-मोहम्मद की ओर से इस घटना की जिम्मेदारी लेने के बाद यह उम्मीद थी कि चीन वास्तविकता को ध्यान में रख कर इस बार अपने पुराने रुख से अलग फैसला लेगा। लेकिन इस प्रस्ताव के सामने आने पर चीन ने साफतौर पर कह दिया कि वह मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने की अपील को समझने के लिए और समय चाहता है। सवाल है कि जैश-ए-मोहम्मद, मसूद अजहर या उसकी गतिविधियों के संबंध में अब क्या छिपा हुआ है कि उसे समझने के लिए चीन को अलग से कोशिश करनी पड़ेगी! गौरतलब है कि यह चौथा मौका था जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने लिए प्रस्ताव आया तो चीन ने अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल कर उसे पारित नहीं होने दिया। अजहर मसूद के संगठन जैश-ए-मोहम्मद को करीब अठारह साल पहले ही आतंकी घोषित किया जा चुका है। यह समझना मुश्किल है कि चीन की नजर में आतंकवादी होने की परिभाषा क्या है और आखिर किन वजहों से वह वैश्विक मत को दरकिनार करके मसूद अजहर को लेकर इतना नरम रुख बनाए हुए है। क्या इसे आतंकवाद के मसले पर चीन के दोहरे रवैये के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए? कुछ समय पहले चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा था कि हम भारत के साथ आतंकवाद विरोधी और सुरक्षा सहयोग के मोर्चे को मजबूत करना चाहेंगे और दोनों देश मिल कर क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। सवाल है कि जिस व्यक्ति को तकनीकी रूप से अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश भी पहल कर रहे हैं, उसका बचाव करके चीन भारत के साथ आतंकवाद विरोध के किस मोर्चे को मजबूत करने की बात करना चाहता है? गौरतलब है कि तब निश्चित तौर पर ब्रिक्स सम्मेलन में पाकिस्तान स्थित ठिकानों से अपनी गतिविधियां चलाने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ निंदा को घोषणा-पत्र में शामिल कराने को भारत की कूटनीतिक कामयाबी के तौर पर देखा गया था। लेकिन यह भी सच है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर के मसले पर कूटनीतिक प्रयासों को वांछित सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन क्या यह विचित्र नहीं है कि जैश-ए-मोहम्मद नामक जिस संगठन को आतंकवादी बता कर निंदा करने के प्रस्ताव पर चीन ने सहमति जताई थी, उसके मुखिया को आतंकवादी घोषित कराने और प्रतिबंध लगाने की कोशिश को वह बाधित करता है? अगर चीन भारत के साथ सहयोग संबंध को मजबूत करने का दावा करता है, तो उसे आतंकवाद के मसले पर भारत की पीड़ा को भी समझने की कोशिश करनी होगी। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

संपादकीय: दोहरा रुख जनसत्ता March 15, 2019 3:10 AM मसूद अजहर। फोटो सोर्स : इंडियन एक्सप्रेस आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल कराने के प्रयासों पर चीन ने जिस तरह अपनी वीटो-शक्ति का इस्तेमाल किया, वह उसका नया रुख नहीं है। हालांकि इस बात की आशंका पहले से थी कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से पेश इस प्रस्ताव को पारित कराने के मामले में चीन सहयोग नहीं करेगा। इसके बावजूद हाल में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दौरान सीआरपीएफ के बयालीस जवानों की जान जाने और जैश-ए-मोहम्मद की ओर से इस घटना की जिम्मेदारी लेने के बाद यह उम्मीद थी कि चीन वास्तविकता को ध्यान में रख कर इस बार अपने पुराने रुख से अलग फैसला लेगा। लेकिन इस प्रस्ताव के सामने आने पर चीन ने साफतौर पर कह दिया कि वह मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने की अपील को समझने के लिए और समय चाहता है। सवाल है कि जैश-ए-मोहम्मद, मसूद अजहर या उसकी गतिविधियों के संबंध में अब क्या छिपा हुआ है कि उसे समझने के लिए चीन को अलग से कोशिश करनी पड़ेगी! गौरतलब है कि यह चौथा मौका था जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने लिए प्रस्ताव आया तो चीन ने अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल कर उसे पारित नहीं होने दिया। अजहर मसूद के संगठन जैश-ए-मोहम्मद को करीब अठारह साल पहले ही आतंकी घोषित किया जा चुका है। यह समझना मुश्किल है कि चीन की नजर में आतंकवादी होने की परिभाषा क्या है और आखिर किन वजहों से वह वैश्विक मत को दरकिनार करके मसूद अजहर को लेकर इतना नरम रुख बनाए हुए है। क्या इसे आतंकवाद के मसले पर चीन के दोहरे रवैये के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए? कुछ समय पहले चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा था कि हम भारत के साथ आतंकवाद विरोधी और सुरक्षा सहयोग के मोर्चे को मजबूत करना चाहेंगे और दोनों देश मिल कर क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। सवाल है कि जिस व्यक्ति को तकनीकी रूप से अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश भी पहल कर रहे हैं, उसका बचाव करके चीन भारत के साथ आतंकवाद विरोध के किस मोर्चे को मजबूत करने की बात करना चाहता है? गौरतलब है कि तब निश्चित तौर पर ब्रिक्स सम्मेलन में पाकिस्तान स्थित ठिकानों से अपनी गतिविधियां चलाने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ निंदा को घोषणा-पत्र में शामिल कराने को भारत की कूटनीतिक कामयाबी के तौर पर देखा गया था। लेकिन यह भी सच है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर के मसले पर कूटनीतिक प्रयासों को वांछित सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन क्या यह विचित्र नहीं है कि जैश-ए-मोहम्मद नामक जिस संगठन को आतंकवादी बता कर निंदा करने के प्रस्ताव पर चीन ने सहमति जताई थी, उसके मुखिया को आतंकवादी घोषित कराने और प्रतिबंध लगाने की कोशिश को वह बाधित करता है? अगर चीन भारत के साथ सहयोग संबंध को मजबूत करने का दावा करता है, तो उसे आतंकवाद के मसले पर भारत की पीड़ा को भी समझने की कोशिश करनी होगी। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चीन ने भारत के साथ की दोस्ती की बात, लेकिन विशेष सहयोगी बना रहेगा पाकिस्तान- Amarujalaचीन ने भारत के साथ की दोस्ती की बात, लेकिन विशेष सहयोगी बना रहेगा पाकिस्तान- Amarujalaचीन और पाकिस्तान की करीबी के बारे में हर कोई जानता है। चीन और पाकिस्तान की दोस्ती इतनी मजबूत दिखाई देती है कि चीन आतंकियों
Read more »

आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोआकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलLok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1,  उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »

VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीVVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »

ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी- Amarujalaब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी- Amarujalaल में अज्ञात बंदूकधारी ने घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। worldnews brazilschoolshooting worldcrime Brazil Brazil shooting
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:54:16