सिर्फ दिल्ली में समझौता तो ‘आप’ देगी 5-2 का फॉर्म्युला via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes AAP Congress
नई दिल्ली दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बयानबाजी तो जमकर हो रही है लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक जब तक सीट शेयरिंग पर कोई बात नहीं बनती, तब तक कोई घोषणा नहीं की जा सकती। आम आदमी पार्टी जहां पहले दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब में भी सीटों की मांग कर रही थी लेकिन पल-पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब दिल्ली को केंद्र में रखकर भी बात हो रही है। अगर हरियाणा और पंजाब में कोई सीट शेयरिंग नहीं होती तो आम आदमी पार्टी दिल्ली में 5-2 के फॉर्म्युले पर तैयार हो सकती है। एनबीटी को पता चला है कि आप का रुख फिलहाल है कि अगर केवल दिल्ली की बात होती है तो दिल्ली में कांग्रेस को अधिकतम दो सीटें ही दी जा सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि अगर कांग्रेस की ओर से हरियाणा-पंजाब में सीट शेयरिंग पर कोई बात होती है तो फिर दिल्ली में 5-2 के फॉर्म्युले में बदलाव भी हो सकता है। हालांकि आप सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस बुरी तरह से कन्फ्यूजन की स्थिति में लग रही है। यही कारण है कि आप के सातों कैंडिडेट ने जोर-शोर से अपना अभियान शुरू कर दिया है। हर दिन बीतने के साथ देर हो रही है और कांग्रेस तय नहीं कर पा रही है कि क्या किया जाए? मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस और आप की टॉप लीडरशिप के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत तो हुई है लेकिन अभी तक कांग्रेस का रुख स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आप के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप अलग बयान देती है और सेंट्रल लीडरशिप का बयान अलग देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने कैंडिडेट्स घोषित कर चुकी है। पार्टी ने छह सीटों पर तो काफी पहले ही कैंडिडेट्स घोषित कर दिए थे और हाल ही में वेस्ट दिल्ली के कैंडिडेट के नाम का भी ऐलान कर दिया है। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान तो नहीं हुआ लेकिन कौन-कौन सी सीट कांग्रेस को दी जा सकती है, इस पर भी चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। सीटों को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं। वहीं आप के कैंडिडेट्स का कहना है कि वे पूरी तैयारी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता का समर्थन मिल रहा है।.
नई दिल्ली दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बयानबाजी तो जमकर हो रही है लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक जब तक सीट शेयरिंग पर कोई बात नहीं बनती, तब तक कोई घोषणा नहीं की जा सकती। आम आदमी पार्टी जहां पहले दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब में भी सीटों की मांग कर रही थी लेकिन पल-पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब दिल्ली को केंद्र में रखकर भी बात हो रही है। अगर हरियाणा और पंजाब में कोई सीट शेयरिंग नहीं होती तो आम आदमी पार्टी दिल्ली में 5-2 के फॉर्म्युले पर तैयार हो सकती है। एनबीटी को पता चला है कि आप का रुख फिलहाल है कि अगर केवल दिल्ली की बात होती है तो दिल्ली में कांग्रेस को अधिकतम दो सीटें ही दी जा सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि अगर कांग्रेस की ओर से हरियाणा-पंजाब में सीट शेयरिंग पर कोई बात होती है तो फिर दिल्ली में 5-2 के फॉर्म्युले में बदलाव भी हो सकता है। हालांकि आप सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस बुरी तरह से कन्फ्यूजन की स्थिति में लग रही है। यही कारण है कि आप के सातों कैंडिडेट ने जोर-शोर से अपना अभियान शुरू कर दिया है। हर दिन बीतने के साथ देर हो रही है और कांग्रेस तय नहीं कर पा रही है कि क्या किया जाए? मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस और आप की टॉप लीडरशिप के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत तो हुई है लेकिन अभी तक कांग्रेस का रुख स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आप के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप अलग बयान देती है और सेंट्रल लीडरशिप का बयान अलग देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने कैंडिडेट्स घोषित कर चुकी है। पार्टी ने छह सीटों पर तो काफी पहले ही कैंडिडेट्स घोषित कर दिए थे और हाल ही में वेस्ट दिल्ली के कैंडिडेट के नाम का भी ऐलान कर दिया है। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान तो नहीं हुआ लेकिन कौन-कौन सी सीट कांग्रेस को दी जा सकती है, इस पर भी चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। सीटों को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं। वहीं आप के कैंडिडेट्स का कहना है कि वे पूरी तैयारी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता का समर्थन मिल रहा है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थाJaish-e-Mohammad Terrorist Sajjad Khan Arrest आतंकी सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.
Read more »
दिल्ली में जैश का आंतकी गिरफ्तार , पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का था करीबी– News18 हिंदीदिल्ली से जैश का आतंकी साजिद खान गिरफ्तार हुआ है. यह आतंकी पुलवामा हमले के पहले दिल्ली आया था.
Read more »
दिल्ली: करावल नगर में बोरे में मिला गुमशुदा बच्चे का शव, पूरे इलाके में हड़कंपदिल्ली के करावल नगर का 12 साल का निशांत बीते 11 मार्च से लापता था. रविवार को बोरे में उसका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. उसके पिता जूस की दुकान चलाते हैं और पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव: इन सीटों पर होगी कांटे की टक्कर, हार-जीत तय करेगी दिल्ली की तस्वीर-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान जारी है। इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड की ऐसी कई सीटें हैं जहां मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। इन तीनों ही राज्यों में 2014 चुनाव में बीजेपी ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था लेकिन इस बार बिहार में महागठबंधन और यूपी में एसपी-बीएसपी-आरएलडी के गठबंधन की बदौलत इन सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। एक नजर इन सीटों पर-
Read more »
केजरीवाल का दावाः पूर्ण राज्य बनते ही दिल्लीवालों को नौकरियों में 85 फीसदी आरक्षणपूर्व दिल्ली की लोकसभा प्रत्याशी आतिशी के समर्थन में रैली कर रहे केजरीवाल ने नौकरियों में भी दिल्ली के लोगों के लिए रिजर्वेशन का मुद्दा उठाया. सीएम ने कहा कि जब दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगा तो यहां की 85 प्रतिशत नौकरियां दिल्ली वालों के लिए रिजर्व कर दी जाएंगी. बता दें कि अरविंद केजरीवाल इस बार चुनावी रैलियों और जनसभाओं में दिल्ली को पूर्ण राज्य का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं.
Read more »
इंदौर में ताई-भाई की साख की लड़ाई में फंसा बीजेपी का लोकसभा का टिकटभोपाल। इंदौर लोकसभा सीट पर बीजेपी में टिकट को लेकर बड़ा टकराव खड़ा होता दिखाई दे रहा है। टिकट को लेकर एक बार फिर ताई-भाई के बीच पेंच फंस गया है।
Read more »
दिल्ली क्राइम वेबसिरीज़: निर्भया रेप में डीसीपी छाया शर्मा ना होतीं तोउस वक़्त छाया शर्मा दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी थीं. छाया शर्मा इस केस की हीरो क्यों हैं?
Read more »
दिल्ली में गाड़ियों में आग लगने का सिलसिला जारी, चार और गाड़ियां स्वाहा- Amarujalaदिल्ली के करोल बाग में चार गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। ये चारों गाड़ियां रिपेयरिंग के लिए यहां लाई गई थीं। इससे पहले भी
Read more »
मेघालय में 9 उम्मीदवार, मिजोरम में 6 और नगालैंड में चार उम्मीदवार मैदान में उतरेLok Sabha General Election 2019 India LIVE News Updates: मेघालय की दो लोकसभा सीटों के लिए नौ उम्मीदवार, मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर छह, नगालैंड की एक सीट के लिए चार उम्मीदवार और सिक्किम की एक लोकसभा सीट पर 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Read more »
