Oppo Reno होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

United States News News

Oppo Reno होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 37 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 18%
  • Publisher: 63%

Oppo Reno स्मार्टफोन का एक वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा, जानें इसके बारे में।

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने कुछ समय पहले अपने सब-ब्रांड Reno से पर्दा उठाया था। कंपनी अपने नए ओप्पो रेनो स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ओप्पो के नए Reno स्मार्टफोन से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं। लीक रिपोर्ट से Oppo Reno फोन के कलर ऑप्शन, कैमरा सेटअप और डिवाइस के बारे में भी जानकारी सामने आई थी। Oppo Reno स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया 10एक्स ज़ूम फीचर हो सकता है। लेकिन लेटेस्ट लीक से इस बात का संकेत मिला है कि ओप्पो रेनो फोन के कई वेरिएंट हो सकते हैं और वह अलग-अलग प्रोसेसर से लैस होंगे। ओप्पो के एक अधिकारी ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि Oppo Reno फोन का टॉप-एंड वेरिएंट क्वालकॉम फ्लैगशिप चिपसेट और लिक्विड कूलिंग के साथ आएगा। Oppo के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस बात से पर्दा उठाया कि Oppo Reno फोन का एक वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा, इतना ही नहीं फोन में लिक्विड कूलिंग के लिए कॉपर ट्यूब भी होगी। लीक रिपोर्ट के अनुसार, इसका दूसरा मॉडल स्टैंडर्ड वेरिएंट हो सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। Oppo Reno के स्टैंडर्ड वेरिएंट में हीटिंग को दूर करने के लिए हीट-कंडक्टिंग जेल और ग्रेफाइट शीट का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये तरीके ओप्पो रेनो फोन को गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान गर्म होने से बचाएंगे। स्टैंडर्ड वेरिएंट के लीक रेंडर से अनोखे पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल की झलक देखने को मिली है। तस्वीर में यह एक तरफ से पॉप-अप होता नज़र आ रहा है। सेल्फी कैमरे के साथ सेल्फी फ्लैश को भी जगह मिली है। Oppo Reno के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस वेरिएंट में तीन रियर कैमरे देगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ही वेरिएंट में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा हो सकता है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में 3.

5 मिलीमीटर जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फोन के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल दी जा सकती है। केस रेंडर से पावर और वॉल्यूम बटन की जगह का तो पता चल गया लेकिन यह बात स्पष्ट नहीं है कि स्टैंडर्ड वेरिएंट में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा या नहीं। कुछ समय पहले लीक हुई जानकारी से यह पता चला था कि फोन को ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और पिंक रंग में उतारा जा सकता है। Oppo Reno फोन 10x हाइब्रिड ज़ूम लेंस के साथ आ सकता है। फोन को अगले महीने 10 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Reno का 5जी वेरिएंट स्नैपड्रैगन ए50 मॉडम के साथ और दूसरा बिना 5 जी कनेक्टिविटी के साथ उतारा जा सकता है। इसका लेम्बोर्गिनी एडिशन 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है। देखने वाली बात यह होगी कि अगर यह फोन भारत आता है तो इसकी कीमत क्या होगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2 अप्रैल से बंद होगा Inbox By Google, गूगल प्लस भी होगा शटडाउन2 अप्रैल से बंद होगा Inbox By Google, गूगल प्लस भी होगा शटडाउनInbox By Google को कंपनी 2 अप्रैल से शटडाउन कर देगी. इसके साथ ही Google Plus को भी इसी दिन बंद किया जाएगा. अभी हाल ही में गूगल ऐलो को बंद कर दिया गया है.
Read more »

Samsung Galaxy A90 हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे और नॉचलेस डिस्प्ले से लैसSamsung Galaxy A90 हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे और नॉचलेस डिस्प्ले से लैसSamsung Galaxy A90 स्मार्टफोन नॉचलेस डिस्प्ले से लैस हो सकता है। जानें इसके बारे में।
Read more »

Vivo V15 भारत में लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैसVivo V15 भारत में लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैसVivo V15 India Launch: Vivo V15 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जानें कीमत के बारे में।
Read more »

ऐप्पल क्रेडिट कार्ड हुआ लॉन्च, हाई-सिक्योरिटी से है लैस, हर बार मिलेगा कैशबैक- Amarujalaऐप्पल क्रेडिट कार्ड हुआ लॉन्च, हाई-सिक्योरिटी से है लैस, हर बार मिलेगा कैशबैक- AmarujalaApple Credit Card launched : आईफोन यूजर्स को यह क्रेडिट कार्ड उसके वॉलेट ऐप में ही मिलेगा। इस क्रेडिट कार्ड में ऐप्पल पे का सपोर्ट दिया
Read more »

Samsung Galaxy A70 हुआ लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैसSamsung Galaxy A70 हुआ लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैसSamsung ने अपनी Galaxy A-सीरीज़ का विस्तार करते हुए नए Galaxy A70 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।
Read more »

Nokia X71 से 2 अप्रैल को उठेगा पर्दा, पंच-होल डिस्प्ले से होगा लैसNokia X71 से 2 अप्रैल को उठेगा पर्दा, पंच-होल डिस्प्ले से होगा लैसHMD Global ने 2 अप्रैल 2019 को ताइवान में आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।
Read more »

Vivo S1 हुआ लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैसVivo S1 हुआ लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैसVivo S1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Read more »

Vivo V15, V15 Pro, Samsung Galaxy A50, Oppo K1: सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए बने हैं ये स्मार्टफोनVivo V15, V15 Pro, Samsung Galaxy A50, Oppo K1: सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए बने हैं ये स्मार्टफोनसेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइए आपको इस विषय में जानकारी देते हैं।
Read more »

Oppo A1K लॉन्च के बेहद करीबOppo A1K लॉन्च के बेहद करीबOppo A1K को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से हो सकता है लैस। जानें इसके बारे में।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:48:25