12 सीटों का 'चक्रव्यूह' तोड़ा तो दिल्ली दूर नहीं via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithNBT ElectionsWithTimes
आरएलडी का गढ़ माने जाने वाली पश्चिमी यूपी की बागपत सीट से पहली बार जयंत चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से उनके पिता अजित सिंह को बीजेपी के सत्यपाल सिंह से 2014 में मात मिली थी। ऐसे में जयंत के सामने इस सीट पर अपने परिवार का खोया हुआ विश्वास लौटाने की चुनौती होगी। बीजेपी ने इस बार भी मौजूदा सांसद सत्यपाल सिंह को ही टिकट दिया है।यूपी की अमरोहा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां से मौजूदा बीजेपी सांसद कंवरसिंह तंवर को इस बार इस सीट दानिश अली से कड़ी चुनौती मिल सकती है। दानिश हाल ही में बीएसपी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने यहां से राशिद अल्वी को टिकट दिया है। अमरोहा में 20 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा यहां दलित, सैनी और जाट समुदाय के लोग भी हैं।उत्तर प्रदेश के यादव परिवार का झगड़ा इस बार लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद सीट पर और ज्यादा साफ नजर आएगा। फिरोजाबाद से इस बार एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ एसपी ने राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को मैदान में उतारा है। पुराने वोटरों और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच पैठ रखने वाले शिवपाल अपने भतीजे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे।सीट- बदायूं, चुनाव-23 अप्रैल बदाऊं सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है और यहां से पिछले 6 चुनाव में पार्टी का सांसद चुना गया है। हालांकि इस बार मुलायम सिंह यादव के भतीजे और मौजूदा सांसद धर्मेंद्र यादव के लिए यहां से जीतना इतना आसान नहीं होगा। उनके खिलाफ बीजेपी ने सवर्णों और गैर-यादव वोटरों को लुभाने के लिए यूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व एसपी नेता और इस सीट से चार बार सांसद रह चुके सलीम शेरवानी को टिकट दिया है।इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। यहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ सीपीआई ने जेएनयू के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। यह सीट सीपीआई का मजबूत गढ़ मानी जाती है और कन्हैया को महागठबंधन का समर्थन भी मिल सकता है।जमुई सीट से मौजूदा सांसद चिराग पासवान को इस बार आरएलएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी से इस सीट से कड़ी टक्कर मिलेगी। भूदेव इस सीट से 2009 में जेडी के टिकट से जीत चुके हैं। इस बार वह यहां से दलितों और ओबीसी वोट बैंक के समीकरण को मजबूत करने के प्रयास में हैं तो वहीं पासवान दलितों और सवर्ण दोनों वोटरों पर नजर बनाए हुए हैं।बीजेपी ने एनडीए गठबंधन के तहत अपनी इस सीट को जेडी के खाते में दिया है और इस वजह से यहां से मौजूदा सांसद हरि मांझी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इस सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के सामने जेडी से विजय मांझी होंगे। पिछले चुनाव में इस सीट पर जेडी के टिकट से चुनाव लड़ने के बाद जीतनराम तीसरे नंबर पर आए थे। इस बार मांझी अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं और मजबूत दावेदार हैं।.
आरएलडी का गढ़ माने जाने वाली पश्चिमी यूपी की बागपत सीट से पहली बार जयंत चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से उनके पिता अजित सिंह को बीजेपी के सत्यपाल सिंह से 2014 में मात मिली थी। ऐसे में जयंत के सामने इस सीट पर अपने परिवार का खोया हुआ विश्वास लौटाने की चुनौती होगी। बीजेपी ने इस बार भी मौजूदा सांसद सत्यपाल सिंह को ही टिकट दिया है।यूपी की अमरोहा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां से मौजूदा बीजेपी सांसद कंवरसिंह तंवर को इस बार इस सीट दानिश अली से कड़ी चुनौती मिल सकती है। दानिश हाल ही में बीएसपी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने यहां से राशिद अल्वी को टिकट दिया है। अमरोहा में 20 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा यहां दलित, सैनी और जाट समुदाय के लोग भी हैं।उत्तर प्रदेश के यादव परिवार का झगड़ा इस बार लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद सीट पर और ज्यादा साफ नजर आएगा। फिरोजाबाद से इस बार एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ एसपी ने राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को मैदान में उतारा है। पुराने वोटरों और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच पैठ रखने वाले शिवपाल अपने भतीजे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे।सीट- बदायूं, चुनाव-23 अप्रैल बदाऊं सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है और यहां से पिछले 6 चुनाव में पार्टी का सांसद चुना गया है। हालांकि इस बार मुलायम सिंह यादव के भतीजे और मौजूदा सांसद धर्मेंद्र यादव के लिए यहां से जीतना इतना आसान नहीं होगा। उनके खिलाफ बीजेपी ने सवर्णों और गैर-यादव वोटरों को लुभाने के लिए यूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व एसपी नेता और इस सीट से चार बार सांसद रह चुके सलीम शेरवानी को टिकट दिया है।इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। यहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ सीपीआई ने जेएनयू के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। यह सीट सीपीआई का मजबूत गढ़ मानी जाती है और कन्हैया को महागठबंधन का समर्थन भी मिल सकता है।जमुई सीट से मौजूदा सांसद चिराग पासवान को इस बार आरएलएसपी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी से इस सीट से कड़ी टक्कर मिलेगी। भूदेव इस सीट से 2009 में जेडी के टिकट से जीत चुके हैं। इस बार वह यहां से दलितों और ओबीसी वोट बैंक के समीकरण को मजबूत करने के प्रयास में हैं तो वहीं पासवान दलितों और सवर्ण दोनों वोटरों पर नजर बनाए हुए हैं।बीजेपी ने एनडीए गठबंधन के तहत अपनी इस सीट को जेडी के खाते में दिया है और इस वजह से यहां से मौजूदा सांसद हरि मांझी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इस सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के सामने जेडी से विजय मांझी होंगे। पिछले चुनाव में इस सीट पर जेडी के टिकट से चुनाव लड़ने के बाद जीतनराम तीसरे नंबर पर आए थे। इस बार मांझी अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं और मजबूत दावेदार हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा से इन 5 सीटों पर कांग्रेस की नजर..Lok Sabha Election 2019: अपनी गंगा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी जिन इलाकों से गुजरेंगी वहां, वाराणसी को छोड़कर 1984 के बाद किसी भी सीट पर कांग्रेस को जीत नहीं हासिल हुई है।
Read more »
UP की इन 47 सीटों पर बीजेपी की हालत खराब, MYD समीकरण सबसे बड़ी चुनौतीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मुस्लिम, यादव और दलित समुदाय के लोगों की संख्या 60 फीसदी से ऊपर है। इनमें आजमगढ़, घोसी, डुमरियागंज, फीरोजाबाद, जौनपुर, अंबेडकर नगर, भदोही, बिजनोर, मोहनलालगंज और सीतापुर शामिल हैं।
Read more »
राजस्थान में टिकटों पर 'परिवार राज', पचास फीसदी सीटों पर नेताओं के बेटे-बेटियों की दावेदारीराजस्थान की 25 में से 15 लोकसभा सीट ऐसी हैं, जहां किसी न किसी नेता के बेटे, बेटियां या बहू संभावित उम्मीदवारों की कतार में सबसे आगे हैं. इनमें मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का नाम भी है. जबकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और मौजूदा सांसद दुष्यंत को भी एक बार फिर मौका मिलना तय माना जा रहा है.
Read more »
BJP की बड़ी बैठक जारी, हो रही यूपी व बंगाल की सीटों पर चर्चाLok Sabha General Election 2019 India LIVE News Updates: मणिपुर की राजधानी इंफाल में छात्रों के साथ एक संवाद के दौरान और एक जन सभा में राहुल ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक का मुद्दा उठाया और पूर्वोत्तर के लोगों की संस्कृति पर हमला करने आरोप लगाया।
Read more »
कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा की तीन और विधानसभा की 45 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किएकांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह सातवीं सूची जारी की है. इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के लिए छह बार में कुल 146 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं.
Read more »
LIVE: आज आ सकती है BJP की दूसरी लिस्ट, इन सीटों पर नजरIndiaElects लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. आज आ सकती है दूसरी लिस्ट पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »
राजस्थान: BJP की पहली लिस्ट जारी, 25 में 16 सीटों पर उम्मीदवारों की हुई घोषणाबीजेपी की पहली सूची में कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला को भी फिर से जगह मिली है. पार्टी ने बिरला को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
LIVE: बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा, 20 पर RJD तो 9 पर लड़ेगी कांग्रेसBjp candidate list lok sabha election live updates
Read more »
महागठबंधन में बिहार की इन 5 सीटों पर अब भी फंसा है पेचमहागठबंधन के नेताओं को इस बात का भी इंतजार है कि आखिर एनडीए कहां-कहां से कौन-कौन से उम्मीदवार उतारती है. उसके बाद फैसला शायद उनके लिए आसान हो जाए, लेकिन फिलहाल तो महागठबंधन के नेताओं के बीच बैठकों का दौर सीटों के ऐलान के बाद भी जारी है.
Read more »
वेस्ट यूपी की चार सीटों पर गठबंधन के गणित पर कांग्रेस का ‘मुस्लिम’ अस्त्र-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वेस्ट यूपी की चार ऐसी लोकसभा सीटें हैं, जहां कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार गठबंधन की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर में मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने गठबंधन को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है।
Read more »
कहीं दल बदले तो कहीं उम्मीदवार, पहले चरण की इन सीटों पर ऐसे बदला समीकरणपहले चरण में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत कुल 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होना है. इनमें कई ऐसी सीटें हैं जहां पर पार्टियों ने अंतिम वक्त में अपने उम्मीदवार बदले हैं, तो वहीं कुछ जगह पार्टी ही बदल गई हैं.
Read more »
