महागठबंधन में बिहार की इन 5 सीटों पर अब भी फंसा है पेच

United States News News

महागठबंधन में बिहार की इन 5 सीटों पर अब भी फंसा है पेच
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 178 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 63%

सीटों के ऐलान के बाद भी जारी है महागठबंधन के नेताओं के बीच बैठकों का दौर sujjha IndiaElects

महागठबंधन में सीटों के तालमेल की घोषणा तो हुई लेकिन बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. महागठबंधन के प्रेस कांफ्रेंस में बड़े चेहरों के नदारद रहने की वजह से ऐसा लगता है कि भले ही संख्या का फैसला हो गया हो लेकिन कौन कहां से लड़ेगा इसको लेकर अभी भी पेच फंसा हुआ है.

हांलाकि, महागठबंधन में छोटे दलों को खुश करने की पूरी कोशिश की गई है. उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 5 सीटें, जीतनराम मांझी की हम पार्टी को 3 सीटों के साथ नवादा विधानसभा के उपचुनाव का टिकट भी मिला है. मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को 3 सीटें मिली हैं तो शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल को आरजेडी में विलय कराने के लिए उन्हें मधेपुरा का टिकट थमा दिया गया है. लेफ्ट के नाम पर माले को 1 सीट पर आरजेडी ने समर्थन दिया है. वहां से राजू यादव के नाम की घोषणा माले पहले ही कर चुकी है.आरजेडी 20 सीटों पर लड़ रही है जो कि पहले से तय था कि वो 20 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी और वही हुआ. हांलाकि, इसमें शरद यादव भी शामिल हैं जो अपनी पार्टी के लिए 2 टिकट मांग रहें थे. लेकिन उनकी पार्टी का विलय आरजेडी में हो गया. दूसरी तरफ कांग्रेस जो 11 सीट पर लड़ना चाहती थी उसे 9 सीटें ही दी गई हैं. हांलाकि, एक राज्यसभा की सीट देने का वादा भी किया गया है. इसके बावजूद कांग्रेस खुश नहीं दिखी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के चेहरे पर खुशी नहीं दिखाई दे रही थी. क्योंकि कीर्ति आजाद के लिए दरभंगा सीट अभी भी फंसा हुआ है. यहां मुकेश सहनी अपना दावा अभी तक नहीं छोड़ रहें हैं, तीन सीटों में से मुकेश सहनी की पार्टी के लिए खगड़िया और मुजफ्फरपुर सीट तो तय है लेकिन दरभंगा अभी भी लटका हुआ है.महागठबंधन के प्रेस कंफ्रेंस के लगभग 2 घंटे पहले से राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर सभी महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई थी लेकिन 4 बजे तक फैसला नहीं हो पाया तो रणनीति में बदलाव करते हुए प्रदेश स्तर के नेताओं को प्रेस कंफ्रेंस के लिए भेजा गया. कांफ्रेंस में केवल आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा और प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे ही बोले, जबकि मदन मोहन झा चुपचाप बैठे रहे. इधर 10 सर्कुलर में महागठबंधन नेताओं की बैठक देर शाम तक जारी रही. लेकिन बात बनी नहीं, सभी नेता एक एक कर निकल गए. माना जा रहा है कि वाल्मिकीनगर, मोतिहारी, दरभंगा, मधुबनी और कटिहार को लेकर महागठबंधन में पेच फंस गया है. वाल्मिकीनगर पर कांग्रेस और आरएलएसपी दोनों का दावा है, मोतिहारी पर आरएलएसपी आरजेडी का दावा है. दरभंगा पर मुकेश सहनी और कीर्ति आजाद का दावा है. कटिहार में तारिक अनवर को लेकर सवाल हैं. तो मधुबनी में कांग्रेस और आरजेडी के बीच मामला फंसा हुआ है. हांलाकि, गठबंधन के नेताओं का कहना है कि एक-दो दिनों में यह मसला सुलझा लिया जाएगा.मांझी को जो 3 सीटें मिली हैं उसमें गया, औरंगाबाद और नालंदा शामिल है. औरंगाबाद को लेकर कांग्रेस में भारी विरोध है. निखिल कुमार का टिकट कटने से कांग्रेस के सदाकत आश्रम में भारी विरोध देखने को मिला. औरंगाबाद से हम पार्टी के उम्मीदवार उपेन्द्र प्रसाद होंगे जो जेडीयू के एमएलसी हैं. हांलाकि, गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर ये साफ कहा जा रहा है कि इसमें आरजेडी की ही चली है. फ्रंटफुट पर खेलने वाली कांग्रेस अब बैकफुट पर दिख रही है. गठबंधन के लोभ में कांग्रेस को छोटे-छोटे दलों से भी पार पाना पड़ा. अब ये फार्मूला दिया जा रहा है कि कोई भी दल अपने अच्छे उम्मीदवारों को दूसरे दल के टिकट पर लड़वा सकता है और इसके लिए आरजेडी सहयोग करेगी. जाहिर है सीटों के इस फार्मूले ने कई दिग्गजों की नींदें उड़ा दी हैं.महागठबंधन में हाल में दाखिल होने वाली RLSP का मुख्य आधार ओबीसी के तहत आने वाले कुशवाहा या कोइरी जाति के वोटर हैं, जिनका बिहार में 8 फीसदी वोट बैंक है. कोइरी, कुर्मी और EBC धानुक जाति को एक बड़ा वोट बैंक माना जाता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कुर्मी जाति से आते हैं, इस वोट बैंक पर काफी असर डालते हैं. महागठबंधन आरएलएसपी के द्वारा इन वोटों को साधने के फिराक में है. महागठबंधन में नए साथी बने मुकेश साहनी की विकास इन्सान पार्टी को भी 3 सीटें दी गई हैं. साहनी निषाद जाति से आते हैं जिनका बिहार में 8 फीसदी वोट बैंक है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव में इन्हें अपने पाले में करने में लगी हुई हैं. इसके अलावा मांझी के माध्यम से महागठबंधन दलित और ईबीसी वोटों के एक हिस्से को अपने पाले में लाने की कोशिश में है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पप्पू यादव के बदले सुर, कहा- 'महागठबंधन के लिए कुछ भी करूंगा, मांगी दो सीट'पप्पू यादव के बदले सुर, कहा- 'महागठबंधन के लिए कुछ भी करूंगा, मांगी दो सीट'पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बड़ा नेता बताते हुए उनका गुनगान किया है.
Read more »

UP में बीजेपी का बढ़ा कुनबा, इन पांच दलों ने किया समर्थन– News18 हिंदीUP में बीजेपी का बढ़ा कुनबा, इन पांच दलों ने किया समर्थन– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इन दलों की भी वही इच्छा है जो हमारी है. इनकी भी यही चाहत है कि मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बने. पांचों दल के नेताओं का कहना है कि मोदी जी दोबारा हमारे प्रधान मंत्री बने, इसके लिए हमलोग बीजेपी के सहयोगी दल बने हैं. बता दें कि अहिंसा पार्टी के सुप्रीमो राज कुमार लोधी, भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो नारायण राज भर, एकलव्य समाज पार्टी के सुप्रीमो जे.आर. निषाद और नवीन समाज वादी दल के सुप्रीमो कुलदीप सिंह यादव हैं.
Read more »

झारखंडः महागठबंधन ने दिखाई फिर एक जुटता, लेकिन सीटों का ऐलान होली के बादझारखंडः महागठबंधन ने दिखाई फिर एक जुटता, लेकिन सीटों का ऐलान होली के बादझारखंड महागठबंधन के सहयोगी दलों ने दिल्ली में बैठकों के बाद एक जुटता दिखाई है.
Read more »

फ्रंटफुट पर खेल रही कांग्रेस बनी RJD का सिरदर्द, महागठबंधन पर संकटफ्रंटफुट पर खेल रही कांग्रेस बनी RJD का सिरदर्द, महागठबंधन पर संकटबिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन उलझ गया है. सीटों की संख्या को लेकर महागठबंधन में शामिल पार्टियां आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं. कांग्रेस 11 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है और आरजेडी उसे 8 सीट से ज्यादा देना नहीं चाहती है. इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को आरएलएसपी से अधिक सीटें चाहिए. वर्तमान स्थिति को देखते हुए महागठबंधन के दलों के पास क्या विकल्प है....जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »

पोस्टर वार: तुम भी भ्रष्ट, हम भी भ्रष्ट, बीजेपी को क्या है कष्ट?पोस्टर वार: तुम भी भ्रष्ट, हम भी भ्रष्ट, बीजेपी को क्या है कष्ट?लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में पोस्टर वार शुरू हो गया है। बीजेपी नेता के घर के बाहर लगे पोस्टर में आप और कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में दोनों पार्टियों को भ्रष्ट बताया गया है।
Read more »

जेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतजेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतवित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 कथित अर्थशास्त्रियों को फर्जी करार दिया.
Read more »

Analysis: महागठबंधन बना 'लट्ठबंधन', RJD के पास बच रहीं केवल 9 सीट!– News18 हिंदीAnalysis: महागठबंधन बना 'लट्ठबंधन', RJD के पास बच रहीं केवल 9 सीट!– News18 हिंदीतेजस्वी यादव बोले 'सब ठीक है.' कांग्रेस भी कहती है 'ऑल इज वेल.' मांझी को यकीन है कि 'बात बन जाएगी.' कुशवाहा भी कहते हैं 'हम इंटैक्ट हैं.' मुकेश सहनी बोले 'मंथन से निकल आएगा हल'... लेकिन हकीकत ये है महागठबंधन के भीतर अब भी 'लट्ठबंधन' जैसे हालात हैं. यकीन न हो तो ऑल इज वेल के दावे के बाद के हालात पर गौर करिये.
Read more »

आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...आज रंग है ऐ मां रंग है, मेरे महबूब के घर रंग है री...सूफ़िया-ए-किराम हों या पीर-फ़क़ीर, दरवेश हों या साधू-संत सब अपने-अपने पीर-ओ-मुर्शिद और ख़ुदा से रिश्ता क़ायम करने के लिए इश्क़ पर ज़ोर देते हैं. इश्क़ के अनेक रंगों में एक रंग होली का है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:59:55