इन सीटों पर कहीं बदली पार्टी तो कहीं बदलें उम्मीदवार
2019 के चुनावी महासमर की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. आज पहले चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन है. पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को कुल 91 सीटों पर मतदान होना है, इनमें कई सीटें ऐसी हैं, जहां पर इस बार का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है.
20 राज्यों की इन सीटों पर कहीं पार्टी बदल गई, कहीं उम्मीदवार बदल गया है. जानें पहले चरण की ऐसी ही कुछ खास सीटें...पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर सभी की नज़रें हैं. 2014 में यहां से भाजपा जीती, लेकिन उपचुनाव में महागठबंधन ने उसे पटखनी दे दी. इस बार भाजपा ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को मौका ना देकर प्रदीप चौधरी पर दांव लगाया है. वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से इस बार भी तबस्सुम हसन ही मैदान में हैं.पश्चिमी यूपी की एक और सीट बिजनौर की लड़ाई इस बार खास होने वाली है. भाजपा ने एक बार फिर अपने सांसद भारतेंद्र पर भरोसा जताया है तो वहीं बहुजन समाज पार्टी की ओर से पुराने उम्मीदवार मलूक नागर को टिकट दिया गया है. पहले चर्चा थी कि यहां से मोहम्मद इकबाल को मौका दिया जाएगा. लेकिन कांग्रेस ने यहां से नसीमुद्दीन सिद्दीकी को टिकट देकर टक्कर कड़ी कर दी है. नसीमुद्दीन सिद्दीकी पूर्व में बसपा के नेता रहे हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनका काफी नाम भी रहा है. कांग्रेस ने पहले इंदिरा भाटी को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उसने उम्मीदवार बदला.मेरठ लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. पहले पार्टी ने ओम प्रकाश शर्मा को टिकट दिया, लेकिन दो दिन बाद ही टिकट बदलकर हरेंद्र अग्रवाल को दे दिया गया है. अभी यहां से भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल सांसद हैं, यही कारण है कि मुकाबला कड़ा हो गया है. दूसरी ओर बसपा ने मेरठ से स्थानीय नेता याकूब कुरैशी मौका दिया है.पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जाटलैंड माने जाने वाले बागपत में इस बार रालोद नेता अजित सिंह की जगह उनके बेटे जयंत चौधरी चुनाव लड़ेंगे. पिछली बार भाजपा नेता सत्यपाल सिंह ने अजित सिंह को हरा दिया था, यही कारण है इस बार रालोद ने अपना उम्मीदवार बदल दिया, अजित सिंह इस बार मुजफ्फरनगर से लड़ेंगे.औरंगाबाद लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला भाजपा बनाम महागठबंधन का है. महागठबंधन के तहत ये सीट इस बार जीतनराम मांझी की पार्टी के खाते में गई है, यही कारण है कि कांग्रेस के निखिल कुमार का टिकट कट गया है. टिकट बंटवारे के बाद से ही कांग्रेस समर्थक विरोध कर रहे हैं, अब इस सीट से उपेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं, भाजपा की ओर से सुशील कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.गया लोकसभा सीट पर भी इस बार दलबदल का खेल देखने को मिला है. दरअसल, एनडीए के समझौते के तहत ये सीट जद के खाते में गई है, इस सीट से अब विजय कुमार मांझी चुनाव लड़ रहे हैं. अभी तक इस सीट पर BJP के हरि मांझी सांसद थे. वहीं, महागठबंधन से इस सीट पर जीतनराम मांझी उम्मीदवार हैं.बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक नवादा सीट इस बार जदयू के खाते में चली गई है. यहां से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनाव लड़े थे, पार्टी की ओर से टिकट ना मिलने पर वह नाराज भी हैं. गिरिराज सिंह इस बार बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं. नवादा सीट इस बार रामविलास पासवान के खाते में गई है, यहां से चंदन कुमार चुनाव लड़ रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव: गिरिराज सिंह के बागी तेवर, बोले- सिर्फ नवादा सीट से लड़ूंगा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों के बाहर और भीतर घमासान तेज है। कहीं पार्टियों की अदलाबदली जारी है तो कहीं सीटों पर उम्मीदवार बदले जा रहे हैं। इन बदलावों से कुछ खुश हैं तो कुछ नाखुश। इस बीच बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह भी अपनी सीट एलजेपी के खाते में जाने के बाद से नाराज बताए जा रहे हैं।
Read more »
महिला उम्मीदवार 88% बढ़ीं, पर जीत में सिर्फ 35% इजाफाWomen candidates increased by 88%, but only 35% increase in victory in elections | 2014 में 61 महिलाएं लोकसभा पहुंची थीं, कुल सदस्यों का महज 12.15% इस दौरान 1638 सीटों पर महिलाओं ने चुनाव लड़ा, लेकिन महज 165 ही लोकसभा पहुंच पाईं महिला उम्मीदवार 88% बढ़ीं, पर जीत में सिर्फ 35% इजाफा
Read more »
केरल में बीजेपी ने दो पार्टियों से किया गठबंधन, 14 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवारबीजेपी ने केरल में भारत धर्म जन सेना(बीडीजेएस) और केरल कांग्रेस के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया. बीजेपी केरल में 14 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जबकि बीडीजेएस पांच सीटों पर और पीसी थॉमस की अगुवाई वाली केरल कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.
Read more »
गूगल ट्रेंड में देश के सभी मुख्यमंत्रियों को योगी ने पछाड़ा- Amarujalaगूगल ट्रेंड में देश के सभी मुख्यमंत्रियों को योगी ने पछाड़ा myogiadityanath YogiAdityanath ChiefMinister BJP UttarPradesh
Read more »
कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा की तीन और विधानसभा की 45 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किएकांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह सातवीं सूची जारी की है. इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के लिए छह बार में कुल 146 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं.
Read more »
सपना चौधरी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, कांग्रेस में शामिल होने की लगी अटकलें– News18 हिंदीसपना चौधरी (Sapna Choudhary) लोकसभा चुनावा 2019 (Lok Sabha Election 2019) में उम्मीदवार के तौर पर उतर सकती हैं.
Read more »
LIVE: बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा, 20 पर RJD तो 9 पर लड़ेगी कांग्रेसBjp candidate list lok sabha election live updates
Read more »
Extra Marital Affair पर ये रिपोर्ट कहीं शादीशुदा जिंदगी में जहर तो नहीं घोल देगी!अमेरिका की मिसौरी स्टेट यूनिवर्सिटी की डॉ. एलीसिया वॉकर द्वारा किए गए अध्ययन में 10 में से सात लोगों ने विवाहेतर संबंधों को अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए अच्छा बताया है।
Read more »
LIVE: महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा, 24 पर कांग्रेस तो 20 पर लड़ेगी NCPदोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने खाते से छोटी पार्टियों की दी हैं 2 सीटें IndiaElects
Read more »
