सहारनपुर के रजनीश नागर की शादी 22 नवंबर को गाजियाबाद की मनीषा के साथ हुई। रजनीश के फैसल से दुल्हन का पूरा परिवार गदगद नजर आया।
रामबाबू मित्तल, सहारनपुर: नानौता क्षेत्र के दीनदारपुर गांव में एक ऐसी सादगीपूर्ण शादी संपन्न हुई, जिसने पूरे इलाके में नई सोच और स्वस्थ सामाजिक संदेश की लहर दौड़ा दी। यहां के मूल निवासी और कैग मंत्रालय में ऑडिट ऑफिसर रजनीश नागर ने दहेज के नाम पर आए लाखों रुपये ठुकराते हुए कहा कि विवाह दो परिवारों का संगम है, कोई सौदेबाजी नहीं।नागपुर में तैनात रजनीश नागर का विवाह 22 नवंबर को गाजियाबाद निवासी भंवर सिंह की बेटी मनीषा के साथ हुआ। परंपरानुसार वधू पक्ष ने कुछ उपहार व दहेज देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन रजनीश ने साफ शब्दों में कह दिया कि उन्हें किसी भी प्रकार के सामान, रुपये या उपहार की आवश्यकता नहीं। उनका कहना था कि एक समझदार,शिक्षित और संस्कारी जीवनसाथी ही मेरे लिए सबसे मूल्यवान उपहार है। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से केवल 1 रुपये और एक नारियल को ही विवाह का शुभ शगुन स्वीकार किया।रजनीश के फैसले से गदगद हुए दूल्हन के घरवालेरजनीश के फैसले से उनके पिता रणजीत सिंह भी पूर्ण रूप से सहमत रहे। वे स्वयं लंबे समय से मानते आए हैं कि दहेज जैसी कुरीतियां समाज को खोखला करती हैं। जब रजनीश ने दहेज के प्रस्ताव को ठुकराया, तो परिवार ने खुशी-खुशी उनका समर्थन किया। वधू पक्ष ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए दहेज रहित, सरल और पारंपरिक तरीके से विवाह संपन्न कराने पर सहमति जताई।गांववालों ने दूल्हे की जमकर तारीफ कीशादी पूरी तरह सादगी से, बिना किसी दिखावे, भव्य सजावट या अनावश्यक खर्च के हुई। इस दौरान दोनों परिवारों ने सिर्फ परंपरा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रजनीश के कदम की खुलकर सराहना की। उनका कहना है कि जब समाज में शिक्षित युवा स्वयं आगे आकर दहेज प्रथा के खिलाफ खड़े होंगे, तभी असल बदलाव की शुरुआत होगी।क्या बोली दुल्हन की सहेलीमनीषा की सहेली ने कहा की दहेज के कारण होने वाले अपराध, उत्पीड़न और सामाजिक तनाव आज भी भारतीय समाज की बड़ी समस्या हैं। ऐसे में रजनीश और मनीषा का यह विवाह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश बनकर सामने आया है। इसने यह दर्शाया है कि विवाह की गरिमा किसी खर्च या सौदेबाजी की मोहताज नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, संस्कारों और समान सोच हैं और साथ हीं आज की युवा पीढ़ी के लिए एक सन्देश भी।.
रामबाबू मित्तल, सहारनपुर: नानौता क्षेत्र के दीनदारपुर गांव में एक ऐसी सादगीपूर्ण शादी संपन्न हुई, जिसने पूरे इलाके में नई सोच और स्वस्थ सामाजिक संदेश की लहर दौड़ा दी। यहां के मूल निवासी और कैग मंत्रालय में ऑडिट ऑफिसर रजनीश नागर ने दहेज के नाम पर आए लाखों रुपये ठुकराते हुए कहा कि विवाह दो परिवारों का संगम है, कोई सौदेबाजी नहीं।नागपुर में तैनात रजनीश नागर का विवाह 22 नवंबर को गाजियाबाद निवासी भंवर सिंह की बेटी मनीषा के साथ हुआ। परंपरानुसार वधू पक्ष ने कुछ उपहार व दहेज देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन रजनीश ने साफ शब्दों में कह दिया कि उन्हें किसी भी प्रकार के सामान, रुपये या उपहार की आवश्यकता नहीं। उनका कहना था कि एक समझदार,शिक्षित और संस्कारी जीवनसाथी ही मेरे लिए सबसे मूल्यवान उपहार है। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से केवल 1 रुपये और एक नारियल को ही विवाह का शुभ शगुन स्वीकार किया।रजनीश के फैसले से गदगद हुए दूल्हन के घरवालेरजनीश के फैसले से उनके पिता रणजीत सिंह भी पूर्ण रूप से सहमत रहे। वे स्वयं लंबे समय से मानते आए हैं कि दहेज जैसी कुरीतियां समाज को खोखला करती हैं। जब रजनीश ने दहेज के प्रस्ताव को ठुकराया, तो परिवार ने खुशी-खुशी उनका समर्थन किया। वधू पक्ष ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए दहेज रहित, सरल और पारंपरिक तरीके से विवाह संपन्न कराने पर सहमति जताई।गांववालों ने दूल्हे की जमकर तारीफ कीशादी पूरी तरह सादगी से, बिना किसी दिखावे, भव्य सजावट या अनावश्यक खर्च के हुई। इस दौरान दोनों परिवारों ने सिर्फ परंपरा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रजनीश के कदम की खुलकर सराहना की। उनका कहना है कि जब समाज में शिक्षित युवा स्वयं आगे आकर दहेज प्रथा के खिलाफ खड़े होंगे, तभी असल बदलाव की शुरुआत होगी।क्या बोली दुल्हन की सहेलीमनीषा की सहेली ने कहा की दहेज के कारण होने वाले अपराध, उत्पीड़न और सामाजिक तनाव आज भी भारतीय समाज की बड़ी समस्या हैं। ऐसे में रजनीश और मनीषा का यह विवाह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश बनकर सामने आया है। इसने यह दर्शाया है कि विवाह की गरिमा किसी खर्च या सौदेबाजी की मोहताज नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, संस्कारों और समान सोच हैं और साथ हीं आज की युवा पीढ़ी के लिए एक सन्देश भी।
Saharanpur Cag Officer Simple Marriage Up News Uttar Pradesh Samachar सहारनपुर का अनोखा विवाह कैग अफसर ने लौटाया दहेज यूपी समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चीन में 22 नई राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियां जोड़ी गईंचीन में 22 नई राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियां जोड़ी गईं
Read more »
UGC ने 22 फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की: इनमें पढ़ने वालों की डिग्री मान्य नहीं; लिस्ट में दिल्ली टॉप ...ugc declared 22 universities as fake Check complete list here
Read more »
DA Hike: ക്ഷാമബത്ത ഉയർത്തി ഉത്തരവിറക്കി; ഒക്ടോബറിലെ ശമ്പളത്തിനൊപ്പം കയ്യിലെത്തുംനാല് ശതമാനം ഡിഎ വർധനവുണ്ടായതോടെ സർക്കാർ ജീവനക്കാർക്ക് 22 ശതമാനം ക്ഷാമബത്ത ലഭിക്കും.
Read more »
Holiday: ബീമാപ്പള്ളി ഉറൂസ്; തിരുവനന്തപുരത്ത് നവംബർ 22 ന് പ്രാദേശിക അവധിHoliday: നവംബർ 22 മുതൽ ഡിസംബർ രണ്ടുവരെ വരെയാണ് ബീമാപ്പള്ളി ദര്ഗാ ഷെരീഫ് വാര്ഷിക ഉറൂസ് മഹോത്സവം നടക്കുന്നത്
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 22 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज सुकर्मा योग और ज्येष्ठा नक्षत्र, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 22 November 2025: शनिवार का दिन यानी 22 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है.
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 22 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज सुकर्मा योग और ज्येष्ठा नक्षत्र, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 22 November 2025: शनिवार का दिन यानी 22 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है.
Read more »
