Sarfaraz Khan News: एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरफराज खान को इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए सीरीज में जगह नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की और इसे लेकर बीसीसीआई से सवाल भी पूछा.
आज चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया तो सबसे ज्यादा चर्चा सरफाराज खान की गैर-मौजूदगी को लेकर होने लगी. अब इस विवाद में एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी कूद गए हैं.
उन्होंने सरफराज को इस टीम में जगह नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया और इसे लेकर बीसीसीआई से सवाल पूछा. चोट से उभरकर टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे ऋषभ पंत को इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. सरफराज खान ने अपनी फिटनेस को फुल-प्रूफ बनाने के लिए 17 किलो वजन कम किया है. घरेलू क्रिकेट में ढेरों रन बनाने सरफराज खान को इसके बावजूद सीनियर टीम तो दूर इंडिया ए टीम में भी जगह नहीं दी गई. मंगलवार को जब बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत में होने वाली सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की तो लिस्ट में मुंबई के इस बल्लेबाज का नाम नहीं था. बीसीसीआई ने अभी तक इसका कारण नहीं बताया गया है. यही वजह है कि ओवैसी ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई. उन्होंने एक न्यूज पोर्टल के लिंक को शेयर करते हुए पूछा कि सरफराज खान को इंडिया ए टीम में भी जगह क्यों नहीं दी गई. Why isn’t Sarfaraz Khan selected even for India A? https://t.co/WZQbZjhtrq via @IndianExpress — Asaduddin Owaisi October 21, 2025 सरफराज खान ने भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए हर संभव कोशिश की है. पिछले पांच सालों में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 117.47 की औसत से 2467 रन बनाए हैं, जिसमें दस शतक भी शामिल हैं. पिछले साल भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में दोनों पारियों में अर्धशतक जड़े. सरफराज घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से खेलते रहे हैं. जब उनकी फिटनेस को लेकर आलोचना हुई, तो पिछली गर्मियों में उन्होंने खुद में बदलाव किया और वजन भी घटाया.
Inda Vs Saa Asaduddin Owaisi On Sarfarz Khan Cricket News Sports News सरफराज खान को इंडिया ए में क्यों नहीं मिली जगह इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए क्रिकेट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND A vs SA A: Rishabh Pant को मिली इंडिया-ए की कप्तानी, BCCI ने बताया विकेटकीपर बैटर की कब होगी मैदान पर वापसीRishabh Pant India A: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। जुलाई में लगी चोट के बाद यह उनकी पहली वापसी होगी। ये मैच 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक बेंगलुरु में खेले जाएंगे और 14 नवंबर से शुरू होने वाली...
Read more »
ऋषभ पंतची कर्णधार म्हणून घोषणा, BCCI चा मोठा निर्णय; साई सुदर्शनशवरही दिली जबाबदारीजखमी असल्याने ऋषभ पंत इंग्लडं दौऱ्यात अखेरचा सामना खेळू शकला नव्हता. यानंतर वेस्ट इंडिजविरोधातील दोन सामन्यांनाही तो मुकला होता. आशिया कपच्या संघातही त्याचा समावेश करण्यात आला नव्हता.
Read more »
एशिया कप ट्रॉफी भारत को सौंपनी ही होगी! BCCI का मोहसिन नकवी को सख्त मेसेज, अब टालमटोल की तो...भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 फाइनल के बाद प्रतीकात्मक जश्न मनाया था. खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया था. भारतीय टीम को अब भी एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिली है.
Read more »
क्या खत्म हो गया सरफराज खान का करियर? BCCI के इस फैसले ने मचाई खलबलीSarfaraz Khan Career: घरेलू क्रिकेट के बादशाह माने जाने वाले सरफराज खान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर खत्म होता नजर आ रहा है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
BCCI ने मोहसिन नकवी को दी लास्ट Warning... Asia Cup ट्रॉफी का फिर उठा मुद्दा, लिखा लेटरBCCI: एशिया कप 2025 ट्रॉफी का मुद्दा फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है. अब खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को लास्ट वार्निंग दे दी है. बोर्ड ने एक आधिकारिक पत्र लिखकर एशिया कप ट्रॉफी को भारत को सौंपने का निर्देश दिया है.
Read more »
मोहसिन नकवी को BCCI ने भेजा ई-मेल, एशिया कप ट्रॉफी को लेकर दी चेतावनीभारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत कर खुलासा किया है कि उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल से ट्रॉफी वापस करने को कहा है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
