Sarfaraz Khan Career: घरेलू क्रिकेट के बादशाह माने जाने वाले सरफराज खान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर खत्म होता नजर आ रहा है. क्रिकेट | खेल समाचार
" Sarfaraz Khan Career: घरेलू क्रिकेट के बादशाह माने जाने वाले सरफराज खान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर खत्म होता नजर आ रहा है. इंग्लैंड दौरे के लिए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में उनका चयन नहीं हुआ था.
वहीं अब इंडिया-ए से भी सरफराज का पत्ता साफ हो गया है, बीसीसीआई ने आज यानि 21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज के लिए इंडिया-ए का ऐलान किया है. जिसमें सरफराज खान को जगह नहीं दी गई है. Advertisment सरफराज खान के साथ हुई नाइंसाफी ? जुलाई में जब इंडिया-ए ने इंग्लैंड का दौरा किया था तो सरफराज खान उस टीम का हिस्सा थे. अंग्रेजी सरजमीं पर उन्होंने पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में 92 रन की पारी खेली थी. लेकिन फिर चोटिल होने के चलते उन्हें क्रिकेट से दूर रहना पड़ा. 15 अक्टूबर को उन्होंने रणजी ट्रॉफी में वापसी की. पहली पारी में 42 और दूसरी पारी में 32 रन बनाए. इसके बावजूद अब उन्हें दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ 2 चारदिवसीय मैचों में जगह नहीं दी गई है. 6 मैचों में सिमटा टेस्ट करियर सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर में 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37 की औसत से 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 फिफ्टी और 1 शतक भी देखने को मिला. टेस्ट में दायें हाथ के इस बल्लेबाज का सर्वाधिक निजी स्कोर 150 का है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बैंगलोर में उन्होंने यह पारी खेली थी. हाल ही में सरफराज ने अपनी फिटनेस पर काम करते हुए वजन भी कम किया, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ता उन्हें चुनने को राजी नहीं है. 2 चारदिवसीय मैचों के लिए इंडिया-ए की टीम इसके साथ ही आपको बता दें कि 30 अक्टूबर से इंडिया-ए बनाम दक्षिण अफ्रीका-ए 2 चारदिवसीय मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. ऋषभ पंत को कप्तान चुना गया है तो साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे. पहला मैच: ऋषभ पंत , आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन , साई सुदर्शन , देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन. दूसरा मैच: ऋषभ पंत , केएल राहुल, ध्रुव जुरेल , साई सुदर्शन , देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप. यह भी पढ़ें - "अब उम्र बढ़ गई है तो", रोहित-विराट को लेकर यह क्या बोल गए आर अश्विन, दिया विवादित बयान यह भी पढ़ें - केशव महाराज की फिरकी पर नाचे पाकिस्तानी बल्लेबाज, अकेले आधी से ज्यादा टीम को उड़ाया, लिए इतने विकेट यह भी पढ़ें - PAK vs SA: रावलपिंडी टेस्ट में 333 पर ऑलआउट हुई पाकिस्तान की टीम, 3 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक"
Cricket News Hindi Latest Cricket News Hindi Sarfaraz Khan News In Hindi Sarfaraz Khan News Sarfaraz Khan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ajit Agarkar On Mohammed Shami: যদি ফিটই থাকত... শামিকে পালটা তোপ আগরকরের, এবার নির্বাচক প্রধান বনাম স্টার পেসার...BCCI Chief Selector Ajit Agarkar On Mohammed Shami
Read more »
पंत को BCCI से फिटनेस क्लियरेंस मिला: दिल्ली से रणजी खेलेंगे; साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी कर ...Rishabh Pant BCCI Medical Fitness Clearance Update.
Read more »
मोहम्मद शमी को बाहर करके चौतरफा घिरे अजीत अगरकर, अब अश्विन ने साधा निशाना, विस्फोटक बयान से क्रिकेट जगत में मचाई खलबलीBCCI Controversy: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लगातार नहीं चुनने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की चौतरफा आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स, क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर लगातार उनके ऊपर सवाल उठा रहे हैं.
Read more »
IND A vs SA A: Rishabh Pant को मिली इंडिया-ए की कप्तानी, BCCI ने बताया विकेटकीपर बैटर की कब होगी मैदान पर वापसीRishabh Pant India A: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। जुलाई में लगी चोट के बाद यह उनकी पहली वापसी होगी। ये मैच 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक बेंगलुरु में खेले जाएंगे और 14 नवंबर से शुरू होने वाली...
Read more »
ऋषभ पंतची कर्णधार म्हणून घोषणा, BCCI चा मोठा निर्णय; साई सुदर्शनशवरही दिली जबाबदारीजखमी असल्याने ऋषभ पंत इंग्लडं दौऱ्यात अखेरचा सामना खेळू शकला नव्हता. यानंतर वेस्ट इंडिजविरोधातील दोन सामन्यांनाही तो मुकला होता. आशिया कपच्या संघातही त्याचा समावेश करण्यात आला नव्हता.
Read more »
एशिया कप ट्रॉफी भारत को सौंपनी ही होगी! BCCI का मोहसिन नकवी को सख्त मेसेज, अब टालमटोल की तो...भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 फाइनल के बाद प्रतीकात्मक जश्न मनाया था. खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया था. भारतीय टीम को अब भी एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिली है.
Read more »
