भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत कर खुलासा किया है कि उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल से ट्रॉफी वापस करने को कहा है. क्रिकेट | खेल समाचार
"BCCI Sent Letter to Mohsin Naqvi : एशिया कप 2025 का ट्रॉफी विवाद अभी भी सुलझा नहीं है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के मुखिया मोहसिन नकवी ने भारत के हिस्से की ट्रॉफी वापस नहीं की है.
ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नकवी को चिट्ठी लिखकर जल्द से जल्द ट्रॉफी वापस करने को कहा है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए इसकी पुष्टि भी की है. Advertisment BCCI ने लिखी चिट्ठी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत कर खुलासा किया है कि उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल से ट्रॉफी वापस करने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर एसीसी की ओर से कोई जवाब नहीं आता है तो वह इस मुद्दे को आईसीसी के आगे उठायेंगे और मोहसिन नकवी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे. देवजीत सैकिया ने पहले ही नवंबर में होने वाले आईसीसी सम्मलेन में इस मसले पर चर्चा करने की बात कही थी. मोहसिन नकवी पर हो सकता है एक्शन अगर बीसीसीआई की ओर से आईसीसी के सामने पुरजोर विरोध जताया गया तो मोहसिन नकवी को आईसीसी डायरेक्टर पद से हाथ धोना पड़ सकता है. इसके अलावा एशियन क्रिकेट काउंसिल में भी भारतीय बोर्ड नकवी को घेरने का काम कर सकता है. इसमें बाकी बोर्ड को साथ में लेकर नौ कॉन्फिडेंस मोशन लाया जा सकता है. इसके तहत उन्हें अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी. जिद्द पर अड़े हैं मोहसिन नकवी गौरतलब है कि एशिया कप 2025 ट्रॉफी को लेकर मोहसिन नकवी अपनी जिद्द छोड़ने को राजी नहीं है. 30 सितंबर को एशियन क्रिकेट काउंसिल की वार्षिक आम बैठक में उन्होंने कहा कि अगर टीम इंडिया को ट्रॉफी चाहिए तो कप्तान सूर्यकुमार यादव को दुबई आना होगा. इस मीटिंग में मौजूद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात का जोरदार विरोध करते हुए कहा था कि "अगर आप से ट्रॉफी लेनी होती तो फाइनल की रात ही ले लेते". इसके बाद नकवी की ओर से कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई. यह भी पढ़ें - क्या खत्म हो गया सरफराज खान का करियर? BCCI के इस फैसले ने मचाई खलबली यह भी पढ़ें - IND vs AUS: डरा रहे हैं एडिलेड ओवल में रोहित शर्मा के आंकड़े, 23 अक्टूबर को हो सकती है अनहोनी यह भी पढ़ें - "अब उम्र बढ़ गई है तो", रोहित-विराट को लेकर यह क्या बोल गए आर अश्विन, दिया विवादित बयान"
Cricket News Hindi Latest Cricket News Hindi PCB Chairman Mohsin Naqvi Mohsin Naqvi Mohsin Naqvi Statement IND Vs PAK Asia Cup 2025 Asia Cup 2025 Asia Cup 2025 UAE
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोहम्मद शमी को बाहर करके चौतरफा घिरे अजीत अगरकर, अब अश्विन ने साधा निशाना, विस्फोटक बयान से क्रिकेट जगत में मचाई खलबलीBCCI Controversy: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लगातार नहीं चुनने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की चौतरफा आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स, क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर लगातार उनके ऊपर सवाल उठा रहे हैं.
Read more »
IND A vs SA A: Rishabh Pant को मिली इंडिया-ए की कप्तानी, BCCI ने बताया विकेटकीपर बैटर की कब होगी मैदान पर वापसीRishabh Pant India A: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। जुलाई में लगी चोट के बाद यह उनकी पहली वापसी होगी। ये मैच 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक बेंगलुरु में खेले जाएंगे और 14 नवंबर से शुरू होने वाली...
Read more »
ऋषभ पंतची कर्णधार म्हणून घोषणा, BCCI चा मोठा निर्णय; साई सुदर्शनशवरही दिली जबाबदारीजखमी असल्याने ऋषभ पंत इंग्लडं दौऱ्यात अखेरचा सामना खेळू शकला नव्हता. यानंतर वेस्ट इंडिजविरोधातील दोन सामन्यांनाही तो मुकला होता. आशिया कपच्या संघातही त्याचा समावेश करण्यात आला नव्हता.
Read more »
एशिया कप ट्रॉफी भारत को सौंपनी ही होगी! BCCI का मोहसिन नकवी को सख्त मेसेज, अब टालमटोल की तो...भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 फाइनल के बाद प्रतीकात्मक जश्न मनाया था. खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया था. भारतीय टीम को अब भी एशिया कप ट्रॉफी नहीं मिली है.
Read more »
क्या खत्म हो गया सरफराज खान का करियर? BCCI के इस फैसले ने मचाई खलबलीSarfaraz Khan Career: घरेलू क्रिकेट के बादशाह माने जाने वाले सरफराज खान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर खत्म होता नजर आ रहा है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
BCCI ने मोहसिन नकवी को दी लास्ट Warning... Asia Cup ट्रॉफी का फिर उठा मुद्दा, लिखा लेटरBCCI: एशिया कप 2025 ट्रॉफी का मुद्दा फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है. अब खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को लास्ट वार्निंग दे दी है. बोर्ड ने एक आधिकारिक पत्र लिखकर एशिया कप ट्रॉफी को भारत को सौंपने का निर्देश दिया है.
Read more »
