Government is likely to turn to public sector banks to rescue Jet Airways | एयरलाइन के दिवालिया होने से बड़ी संख्या में नौकरी जाने का खतरा एनआईआईएफ, स्टेट बैंक और पीएनबी ले सकते हैं जेट की एक तिहाई तक हिस्सेदारी जेट एयरवेज के पास मौजूदा समय में उड़ान भरने के लिए सिर्फ 41 विमान बचे
एनआईआईएफ, स्टेट बैंक और पीएनबी ले सकते हैं जेट की एक तिहाई तक हिस्सेदारी सरकार ने सरकारी बैंकों से कहा है कि वे जेट एयरवेज को दिवालिया होने से बचाएं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव के समय हजारों लोगों की नौकरी जाए। सूत्रों ने बताया कि सरकार के कहने पर ही बैंक जेट के कर्ज को इक्विटी में बदल रहे हैं। यह कदम फिलहाल जेट को दिवालिया होने से बचाने के लिए उठाया जा रहा है। स्थिति ठीक होने पर बैंक अपने शेयर बेच सकेंगे।एक अन्य सूत्र ने बताया कि सरकार के 49% स्वामित्व वाले नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड को भी जेट में हिस्सेदारी खरीदने को कहा है। इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने मंत्रालय के सचिव से आपातकालीन बैठक बुलाने को कहा है। भारत में एविएशन सेक्टर में करीब 10 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। लेकिन अगर चुनाव से पहले भारत की दूसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी दिवालिया हो जाती है और इससे लोगों का रोजगार छिनता है तो यह बात सरकार के खिलाफ जा सकती है।जेट एयरवेज के पायलटों ने चेतावनी दी है कि 31 मार्च तक उनकी बकाया सैलरी नहीं मिली तो वे 1 अप्रैल से उड़ान बंद कर देंगे। जेट के घरेलू पायलटों के संघ नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने मंगलवार को हुई सालाना बैठक के बाद यह फैसला लिया। बैठक 90 मिनट तक चली। गिल्ड ने कहा कि पायलट और अन्य स्टाफ के दिसंबर से ही पूरी सैलरी नहीं मिल रही है। सैलरी को लेकर मैनेजमेंट से कोई आश्वासन नहीं मिलने के बाद गिल्ड ने पिछले सप्ताह केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार को पत्र लिखकर मामले में दखल देने की मांग की थी।जेट एयरवेज के मेंटिनेंस इंजीनियरों की एसोसिएशन ने कहा है कि तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण ज्यादातर इंजीनियर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इससे उड़ान के दौरान सुरक्षा संबंधी खतरे सामने आ सकते हैं। एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने कहा है कि मैनेजमेंट ने कहा था कि मार्च तक बकाया सैलरी का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। जेट एयरवेज के पास 560 इंजीनियर हैं। इनमें 490 एसोसिएशन से जुड़े हैं। एसोसिएशन ने कहा कि जल्द से जल्द सैलरी का भुगतान किया जाए।एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने मंगलवार को बताया कि जेट के पास उड़ान के लिए सिर्फ 41 विमान बचे हैं। आगे इसमें और कमी आ सकती है। डीजीसीए ने यह बात जेट के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही। जेट के बेड़े में 119 विमान थे। रेगुलेटर के अनुसार 41 विमानों के हिसाब से 603 घरेलू और 382 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शेड्यूल बनाया जा रहा है। एयरलाइन को यात्रियों को इसकी जानकारी देने के साथ रिफंड और वैकल्पिक फ्लाइट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।.
एनआईआईएफ, स्टेट बैंक और पीएनबी ले सकते हैं जेट की एक तिहाई तक हिस्सेदारी सरकार ने सरकारी बैंकों से कहा है कि वे जेट एयरवेज को दिवालिया होने से बचाएं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव के समय हजारों लोगों की नौकरी जाए। सूत्रों ने बताया कि सरकार के कहने पर ही बैंक जेट के कर्ज को इक्विटी में बदल रहे हैं। यह कदम फिलहाल जेट को दिवालिया होने से बचाने के लिए उठाया जा रहा है। स्थिति ठीक होने पर बैंक अपने शेयर बेच सकेंगे।एक अन्य सूत्र ने बताया कि सरकार के 49% स्वामित्व वाले नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड को भी जेट में हिस्सेदारी खरीदने को कहा है। इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने मंत्रालय के सचिव से आपातकालीन बैठक बुलाने को कहा है। भारत में एविएशन सेक्टर में करीब 10 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। लेकिन अगर चुनाव से पहले भारत की दूसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी दिवालिया हो जाती है और इससे लोगों का रोजगार छिनता है तो यह बात सरकार के खिलाफ जा सकती है।जेट एयरवेज के पायलटों ने चेतावनी दी है कि 31 मार्च तक उनकी बकाया सैलरी नहीं मिली तो वे 1 अप्रैल से उड़ान बंद कर देंगे। जेट के घरेलू पायलटों के संघ नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने मंगलवार को हुई सालाना बैठक के बाद यह फैसला लिया। बैठक 90 मिनट तक चली। गिल्ड ने कहा कि पायलट और अन्य स्टाफ के दिसंबर से ही पूरी सैलरी नहीं मिल रही है। सैलरी को लेकर मैनेजमेंट से कोई आश्वासन नहीं मिलने के बाद गिल्ड ने पिछले सप्ताह केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार को पत्र लिखकर मामले में दखल देने की मांग की थी।जेट एयरवेज के मेंटिनेंस इंजीनियरों की एसोसिएशन ने कहा है कि तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण ज्यादातर इंजीनियर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इससे उड़ान के दौरान सुरक्षा संबंधी खतरे सामने आ सकते हैं। एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने कहा है कि मैनेजमेंट ने कहा था कि मार्च तक बकाया सैलरी का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। जेट एयरवेज के पास 560 इंजीनियर हैं। इनमें 490 एसोसिएशन से जुड़े हैं। एसोसिएशन ने कहा कि जल्द से जल्द सैलरी का भुगतान किया जाए।एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने मंगलवार को बताया कि जेट के पास उड़ान के लिए सिर्फ 41 विमान बचे हैं। आगे इसमें और कमी आ सकती है। डीजीसीए ने यह बात जेट के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही। जेट के बेड़े में 119 विमान थे। रेगुलेटर के अनुसार 41 विमानों के हिसाब से 603 घरेलू और 382 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शेड्यूल बनाया जा रहा है। एयरलाइन को यात्रियों को इसकी जानकारी देने के साथ रिफंड और वैकल्पिक फ्लाइट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेट एयरवेज को PNB से नहीं मिला कर्ज, बैंक ने कहा- फैसला अकेले नहीं करेंगे‘जेट एयरवेज को और कर्ज देने के बारे में हम सामूहिक रूप से फैसला करेंगे: पीएनबी
Read more »
जेट एयरवेज की एडवांस बुकिंग को सीमित कर सकता है डीजीसीएDGCA may bar jet airways from accepting advance bookings | एयरलाइन तय दिनों से ज्यादा पहले टिकटों की बुकिंग नहीं कर सकेगी डीजीसीए ने 2014 में स्पाइसजेट के खिलाफ भी उठाया था ऐसा कदम
Read more »
जेट-एतिहाद में मतभेद उभरे, फिर भी बैंकों को अगले हफ्ते तक हल निकलने की उम्मीदdifferences between jet airways and etihad but SBI hopeful of resolution next week | जेट एयरवेज को 750 करोड़ रुपए की मदद देने के लिए एतिहाद ने शर्त रखी कहा- जेट के प्रमोटर नरेश गोयल की हिस्सेदारी 22% तक सीमित हो अभी गोयल और उनके परिवार की जेट एयरवेज में 51% हिस्सेदारी
Read more »
संकट से उबर सकती है जेट एयरवेज, एतिहाद एयरवेज को मनाने में जुटा SBIजेट एयरवेज को मुश्किल से उबारने के लिए सोमवार को एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) के CEO टोनी डगलस (Tony Douglas) की एसबीआई के अधिकारियों से बातचीत हो रही है.
Read more »
जेट एयरवेज के हालात पर उड्डयन मंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाने के लिए कहाunion minister suresh prabhu acts on jet airways crisis and inconvenience faced by passengers | मंत्री सुरेश प्रभु ने नागरिक उड्डयन सचिव को दिए निर्देश एयरलाइन द्वारा विमानों को खड़े करने, सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर बैठक होगी आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अब तक 41 विमान खड़े किए जेट के एयरक्राफ्ट इंजीनियरों ने विमानों की सुरक्षा का रिस्क बताया
Read more »
जेट एयरवेज़ के कर्मचारी बोले, तीन महीने से नहीं मिला वेतन, विमानों की सुरक्षा जोख़िम मेंजेट एयरवेज़ के चेयरमैन नरेश गोयल ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर कहा कि वह कंपनी पर भरोसा बनाए रखें. नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने जेट एयरवेज़ वित्तीय संकट मामले में अपने मंत्रालय के सचिव को आपात बैठक करने के निर्देश दिए.
Read more »
जेट एयरवेज ने इंजीनियर्स को नहीं दिया 3 महीने का वेतन, नरेश गोयल ने कर्मचारियों को लिखा पत्र– News18 हिंदीJet Airways के चेयरमैन नरेश गोयल ने अपने कर्मचारियों को पत्र लिखकर कंपनी पर भरोसा बनाए रखने को कहा है.
Read more »
जेट एयरवेज पर संकट,पायलटों ने 1 अप्रैल से उड़ान बंद करने की दी धमकी,सिर्फ 41 विमान का बचा है बेड़ा- Amarujalaजेट एयरवेज के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां इंजीनियर्स ने सुबह के वक्त उड़ान में जोखिम होने की बात कही
Read more »
जेट एयरवेज पर गहराया संकट, पायलटों ने कहा- वेतन नहीं तो 1 अप्रैल से उड़ान बंद– News18 हिंदीवित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के पायलटों ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें वेतन नहीं मिला तो वे 1 अप्रैल से विमान नहीं उड़ाएंगे. जेट एयरवेज के रजिस्टर्ड पायलट्स यूनियन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (NAG) ने चेतावनी दी है कि यदि उनके बकाया वेतन का भुगतान इस महीने के अंत तक नहीं किया जाता या फिर समाधान के योजना में देरी होती है तो वे 1 अप्रैल से विमान नहीं उड़ाएंगे. NAG की करीब 90 मिनट तक चली सालाना बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया.
Read more »
