Madhya Pradesh (MP) Shahdol Brothers Rakesh Rahul Tiwari Talwar Murder Case Update; Why Anurag Sharma, Dhanesh Sharma, Nayan Pathak, Nilesh Kushwaha commit murder, what is the story behind it? सभी ने दुकान में दीया जला रहे भाइयों पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही राकेश का बड़ा भाई सतीश भी मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर...
बचाने पहुंचा तीसरा भाई गंभीर घायल; एक ने मौत से पहले रिकॉर्ड किया मैसेजबलबहरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों की हत्या कर दी गई। तीसरे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। शहडोल जिले में तलवार से वार कर दो भाइयों की हत्या कर दी गई। बचाने पहुंचे तीसरे भाई पर भी हमला किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या के मुख्य आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ बुढ़ार थाने में सरेंडर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने केशवाहघटना मंगलवार रात बलबहरा गांव की है। सोनू उर्फ राकेश तिवारी और राहुल तिवारी अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दीया जलाने पहुंचे थे, तभी आरोपी अनुराग शर्मा, धनेश शर्मा, नयन पाठक, नीलेश कुशवाहा और अन्य आरोपी तलवार और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। सभी ने दुकान में दीया जला रहे भाइयों पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही राकेश का बड़ा भाई सतीश भी मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। स्थानीय लोग खून से लथपथ घायलों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले राहुल तिवारी ने अपने मोबाइल पर मैसेज रिकॉर्ड किया है। इसमें उसने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह उसका अंतिम बयान है। उसने सभी आरोपियों के नाम भी बताए हैं।आरोपियों के हमले में घायल राहुल ने मौत से पहले लोगों से अपना मैसेज रिकॉर्ड करने को कहा। मैसेज में राहुल ने पूरा घटनाक्रम और आरोपियों के नाम बताए हैं। राकेश और राहुल को बचाने गए बड़े भाई सतीश पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। सतीश की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच एक एकड़ भूमि को लेकर विवाद था। चार दिन पहले भी मालिकाना हक को लेकर झगड़ा हुआ था। केशवाही चौकी में दोनों पक्ष गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। हत्या के बाद बुधवार को परिजन ने नेशनल हाईवे-43 पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी के मुताबिक जिन पर हमला हुआ वे चार भाई थे। बड़ा भाई सतीश तिवारी शहडोल मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। दूसरे भाई राकेश तिवारी की हत्या हो गई है। तीसरा भाई मुकेश तिवारी रेलवे कर्मचारी है। चौथे भाई राहुल तिवारी की भी मौत हो गई है। राहुल की शादी नहीं हुई थी। बाकी तीनों भाई शादीशुदा हैं। मृतकों के परिजन ने बुधवार को हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना है कि चार दिन पहले हुए विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई करती तो ये वारदात नहीं होती।मृतकों के परिजन और हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। इससे शहडोल-बुढ़ार मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर थाना सोहागपुर पुलिस बल, सीएसपी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जाम नहीं हटाएंगे। ऑरेंज टीशर्ट में राकेश तिवारी, बीच में काली शर्ट में राहुल तिवारी। दोनों की मौत हो गई। तीसरा भाई सतीश तिवारी घायल है।थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जायसवाल में बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी अनुराग शर्मा की मुलाकात मृतकों के पिता पुरुषोत्तम से हुई थी। पुरुषोत्तम ने बताया कि अनुराग जमीन से स्टे हटवाने के नाम पर वह कुछ रुपए की मांग कर रहा था। बात नहीं बनी, तो सभी वापस चले गए। इसके बाद अनुराग रात में अपने 8 से 10 साथियों के साथ आया और वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने बताया कि तिवारी और शर्मा परिवार में जमीनी को लेकर 2021 से विवाद चला आ रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें राकेश और उसके भाइयों ने आरोपी अनुराग के साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर दोनों में दुश्मनी थी। इसके अलावा, दोनों पक्ष गांजे का भी अवैध तरीके से कारोबार करते थे। आरोपी अनुराग शर्मा और मृतक राकेश तिवारी के खिलाफ गांजा तस्करी का मामला भी दर्ज है। जमीन के साथ दोनों पक्ष के बीच गांजे के अवैध कारोबार को लेकर भी वर्चस्व की लड़ाई थी।पुलिस के अनुसार आरोपी अनुराग शर्मा बलबहरा गांव का ही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बुढ़ार थाने पहुंच गया और अपने साथियों के साथ अपने आप को सरेंडर कर दिया है। जिसमें अनुराग शर्मा एवं उसके साथियों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।जोधपुर में टीलों पर खेती, बाड़मेर में गोवा जैसा नजाराहिमाचल के 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनीदक्षिणी हिस्से के 7 जिलों में 4 दिन बारिशपंजाब के 6 शहरों में AQI 200 पारपंजाब में 6 IAS अधिकारियों का तबादला.
बचाने पहुंचा तीसरा भाई गंभीर घायल; एक ने मौत से पहले रिकॉर्ड किया मैसेजबलबहरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों की हत्या कर दी गई। तीसरे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। शहडोल जिले में तलवार से वार कर दो भाइयों की हत्या कर दी गई। बचाने पहुंचे तीसरे भाई पर भी हमला किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या के मुख्य आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ बुढ़ार थाने में सरेंडर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने केशवाहघटना मंगलवार रात बलबहरा गांव की है। सोनू उर्फ राकेश तिवारी और राहुल तिवारी अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दीया जलाने पहुंचे थे, तभी आरोपी अनुराग शर्मा, धनेश शर्मा, नयन पाठक, नीलेश कुशवाहा और अन्य आरोपी तलवार और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। सभी ने दुकान में दीया जला रहे भाइयों पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही राकेश का बड़ा भाई सतीश भी मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। स्थानीय लोग खून से लथपथ घायलों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले राहुल तिवारी ने अपने मोबाइल पर मैसेज रिकॉर्ड किया है। इसमें उसने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह उसका अंतिम बयान है। उसने सभी आरोपियों के नाम भी बताए हैं।आरोपियों के हमले में घायल राहुल ने मौत से पहले लोगों से अपना मैसेज रिकॉर्ड करने को कहा। मैसेज में राहुल ने पूरा घटनाक्रम और आरोपियों के नाम बताए हैं। राकेश और राहुल को बचाने गए बड़े भाई सतीश पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। सतीश की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच एक एकड़ भूमि को लेकर विवाद था। चार दिन पहले भी मालिकाना हक को लेकर झगड़ा हुआ था। केशवाही चौकी में दोनों पक्ष गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। हत्या के बाद बुधवार को परिजन ने नेशनल हाईवे-43 पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी के मुताबिक जिन पर हमला हुआ वे चार भाई थे। बड़ा भाई सतीश तिवारी शहडोल मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। दूसरे भाई राकेश तिवारी की हत्या हो गई है। तीसरा भाई मुकेश तिवारी रेलवे कर्मचारी है। चौथे भाई राहुल तिवारी की भी मौत हो गई है। राहुल की शादी नहीं हुई थी। बाकी तीनों भाई शादीशुदा हैं। मृतकों के परिजन ने बुधवार को हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना है कि चार दिन पहले हुए विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई करती तो ये वारदात नहीं होती।मृतकों के परिजन और हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। इससे शहडोल-बुढ़ार मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर थाना सोहागपुर पुलिस बल, सीएसपी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जाम नहीं हटाएंगे। ऑरेंज टीशर्ट में राकेश तिवारी, बीच में काली शर्ट में राहुल तिवारी। दोनों की मौत हो गई। तीसरा भाई सतीश तिवारी घायल है।थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जायसवाल में बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी अनुराग शर्मा की मुलाकात मृतकों के पिता पुरुषोत्तम से हुई थी। पुरुषोत्तम ने बताया कि अनुराग जमीन से स्टे हटवाने के नाम पर वह कुछ रुपए की मांग कर रहा था। बात नहीं बनी, तो सभी वापस चले गए। इसके बाद अनुराग रात में अपने 8 से 10 साथियों के साथ आया और वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने बताया कि तिवारी और शर्मा परिवार में जमीनी को लेकर 2021 से विवाद चला आ रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें राकेश और उसके भाइयों ने आरोपी अनुराग के साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर दोनों में दुश्मनी थी। इसके अलावा, दोनों पक्ष गांजे का भी अवैध तरीके से कारोबार करते थे। आरोपी अनुराग शर्मा और मृतक राकेश तिवारी के खिलाफ गांजा तस्करी का मामला भी दर्ज है। जमीन के साथ दोनों पक्ष के बीच गांजे के अवैध कारोबार को लेकर भी वर्चस्व की लड़ाई थी।पुलिस के अनुसार आरोपी अनुराग शर्मा बलबहरा गांव का ही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बुढ़ार थाने पहुंच गया और अपने साथियों के साथ अपने आप को सरेंडर कर दिया है। जिसमें अनुराग शर्मा एवं उसके साथियों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।जोधपुर में टीलों पर खेती, बाड़मेर में गोवा जैसा नजाराहिमाचल के 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनीदक्षिणी हिस्से के 7 जिलों में 4 दिन बारिशपंजाब के 6 शहरों में AQI 200 पारपंजाब में 6 IAS अधिकारियों का तबादला
Shahdol News Shahdol Murder Case Shahdol Crime Rate
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेरठ जेल में बंद मुस्कान बोली-श्रीकृष्ण जैसा बेटा चाहती हूं: साढ़े 6 महीने की प्रेग्नेंट, बड़ा सवाल- बच्चा कि...Uttar Pradesh (UP) Meerut Merchant Navy Officer Saurabh Kumar Rajput Muskan Rastogi Pregnancy & Murder Case.
Read more »
नंदिनी मर्डर-जंगल में बुलाकर कुचला बॉयफ्रेंड का चेहरा: दुपट्टे ने पहुंचाया जेल, गवाह पलटे तो बरी भी हो गई;...Madhya Pradesh Gwalior Nandini Murder Case Update; ग्वालियर में 12 सितंबर को दिनदहाड़े पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पति पुलिस रिमांड पर है। उससे पूछताछ की जा रही है
Read more »
कानपुर में गर्लफ्रेंड का मर्डर, परिवार को गुमराह किया: सूटकेस में लाश यमुना में फेंकी, 3 दिन से 6 जिलों के ...Uttar Pradesh Kanpur Akansha Murder Case Deadbody In Suitcase Investigation
Read more »
कफ-सिरप से दो राज्यों में अबतक 23 बच्चों की मौत: 5 राज्यों में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, CBI जांच के लिए सुप्रीम ...Madhya Pradesh (MP) Chhindwara Cough Syrup Death Case Update.
Read more »
10 करोड़ का बंगला बनवा रहा रिटायर्ड आबकारी अधिकारी: इंटीरियर पर ही 4 करोड़ होने थे खर्च; धर्मेंद्र सिंह भदौर...Madhya Pradesh Excise Officer Dharmendra Singh Bhadauria Corruption Case Update.
Read more »
भोपाल एम्स से खून चोरी कर महाराष्ट्र में बेचा: 5800 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से 1150 यूनिट प्लाज्मा का किया...Madhya Pradesh (MP) Bhopal AIIMS Hospital Blood Plasma Case Update भोपाल एम्स से चोरी हो रहे ब्लड प्लाज्मा की अंतरराज्यीय कालाबाजारी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है
Read more »
