भोपाल एम्स से खून चोरी कर महाराष्ट्र में बेचा: 5800 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से 1150 यूनिट प्लाज्मा का किया...

Maharashtra Nashik Aurangabad Lab News

भोपाल एम्स से खून चोरी कर महाराष्ट्र में बेचा: 5800 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से 1150 यूनिट प्लाज्मा का किया...
Bhopal AIIMS Hospital
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 163 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh (MP) Bhopal AIIMS Hospital Blood Plasma Case Update भोपाल एम्स से चोरी हो रहे ब्लड प्लाज्मा की अंतरराज्यीय कालाबाजारी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है

5800 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से 1150 यूनिट प्लाज्मा का किया सौदाभोपाल एम्स से चोरी हो रहे ब्लड प्लाज्मा की अंतरराज्यीय कालाबाजारी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि एक गिरोह ने अब तक 1150 यूनिट प्लाज्मा चोरी कर महाराष्ट्र के नासिक और औरंगाबाद में स्थित दो निजी लैब को बेचा है। आरोपियों ने 5800 रुपए पइन लैब में प्लाज्मा का उपयोग कर बायो मेडिकल दवाएं बनाई जा रही थीं। बुधवार को पूरे मामले का खुलासा एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने किया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1123 यूनिट प्लाज्मा बरामद किया है। जिसकी कुल कीमत 11.

72 लाख रुपए बताई जा रही है।एम्स भोपाल के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने 29 सितंबर 2025 को एम्स ब्लड बैंक में खून चोरी की घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराने आवेदन दिया था। जिसकी जांच के दौरान इंचार्ज डॉक्टर प्रतूल सिन्हा के बयान दर्ज किए गए। डॉक्टर प्रतूल सिन्हा के बयान और आवेदन पत्र के आधार पर आरोपी अंकित केलकर व एक अन्य के खिलाफ अपराध धारा 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया था।पुलिस ने शंका के आधार पर आरोपी एम्स ब्लड बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी अंकित केलकर को हिरासत में लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। उससे चोरी गए एफएफपी प्लाज्मा के संबंध में पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने अपने पूर्व के साथी अमित जाटव और लक्की पाठक के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया है। आरोपी अंकित केलकर, अमित जाटव और लक्की पाठक एक-दूसरे से लाइव सेवर ब्लड बैंक भोपाल से परिचित थे। अंकित केलकर की कंपनी का 30 सितंबर 2025 को टेंडर खत्म हो रहा था। जिसके चलते आरोपियों ने एम्स भोपाल की ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी करने की प्लानिंग बनाई। पूछताछ में उन्होंने 18 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 के बीच 1150 एफएफपी प्लाज्मा के पैकेट चोरी करना स्वीकार किया है।5800 रुपए लीटर में बेचते थे प्लाज्मा यूनिट आरोपी लक्की पाठक और उसके भाई दीपक पाठक ने चोरी गए प्लाजमा को नासिक के रहने वाले श्याम बड़गूजर और औरंगाबाद के करन चव्हाण को 5800 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेचा था। श्याम बड़गूजर इंदौर के नंदानगर में थैलीसीमिया ब्लड बैंक और करण चव्हाण औरंगाबाद में सहयाद्री ब्लड बैंक और सिरपुर महाराष्ट्र स्वर्गीय मुकेश भाई पटेल ब्लड बैंक संचालित करते हैं। चोरी किए गए प्लाज्मा को फार्मा कंपनियों को बेचने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए।प्लाज्मा का उपयोग जले हुए मरीजों के लिए एल्वोविन बनाकर उपयोग किया जाता है। फार्मा कंपनियों द्वारा विभिन्न प्रकार की दवाइयां बनाने में उपयोग लिया जाता है। आरोपी लक्की पाठक 10वीं पास है। आरोपी का बड़ा भाई दीपक पाठक 12वीं पास है। उसने अलग-अलग ब्लड बैंक में नौकरी की है। इसी कारण से दीपक पाठक के अलग-अलग राज्यों की ब्लड बैंकों से संपर्क थे। आरोपी दीपक की पत्नी भी उसके साथ लाइव सेवर बैंक भोपाल में नौकरी करती थी। जिसने डीएमएलटी कोर्स कर रखा है।अमित जाटव पिता कमल सिंह जाटव , निवासी शिवाजी नगर बरखेड़ा पठानी, गोविंदपुरा भोपाल।दीपक पाठक पिता देवीप्रसाद पाठक , साल निवासी पटेल काॅलेज के सामने रातीबड जिला भोपाल। श्याम बडगुजर पिता सुभाष बडगुजर , निवासी त्रिमूर्ति चौक हनुमान मंदिर के पास, थाना अम्बड, जिला सिडकू नासिक महाराष्ट्र, हाल पता थैलीसीमिया ब्लड बैंक नंदा नगर इंदौर। करण चव्हाण पिता सोमनाथ चव्हाण , निवासी ग्राम मोगरा माझल गांव थाना दिनद्रूड़ जिला बीड महाराष्ट्र हाल पता गली नंबर 1 हनुमान नगर छत्रपती संभाजी नगर औरगांबाद महाराष्ट्र। ये खबर भी पढ़ें.. अब बच्चों के एंटीबायोटिक सिरप में मिले कीड़े: एजिथ्रोमाइसिन बांटने पर रोक, ग्वालियर से सैंपल भोपाल भेजे ग्वालियर में बच्चों को दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा एजिथ्रोमाइसिन ओरल सस्पेंशन सिरप में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। एक महिला ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद ड्रग विभाग ने तत्काल सिरप के बांटने पर रोक लगा दी है। सैंपल जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजे हैं। साथ ही पूरे प्रदेश में इस दवा को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। ये एंटीबायोटिक पूरे प्रदेश में सप्लाई की जाती है।अगले 24 घंटे में प्रदेशभर से लौट सकता है मानसूनझारखंड में पांच दिन रहेगा शुष्क मौसमउत्तराखंड में सर्द हवाओं ने गिराया तापमान, गुलाबी ठंड पड़ी10% कमीशन के लिए 'जहरीला' सिरप लिखते थे डॉ. सोनीसीकर में हल्की सर्दी शुरू,14-डिग्री से नीचे आया न्यूनतम-तापमान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Bhopal AIIMS Hospital

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एम्स भोपाल में ऑपरेशन कराना है तो सामान खुद लाएं: एजेंसी नहीं दे रही दवाइयां, इस साल 56 हजार ऑपरेशन घटे; डॉ...एम्स भोपाल में ऑपरेशन कराना है तो सामान खुद लाएं: एजेंसी नहीं दे रही दवाइयां, इस साल 56 हजार ऑपरेशन घटे; डॉ...Madhya Pradesh Bhopal AIIMS; भोपाल के AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेस) से मरीजों का भरोसा डगमगाने लगा है। दवाओं और ऑपरेशन कंज्यूमेबल्स की कमी के चलते ऐसा हो रहा है
Read more »

मंडला-डिंडौरी समेत 4 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट: इटारसी में तवा डैम के तीन गेट खोले; भोपाल में धूप निकलीमंडला-डिंडौरी समेत 4 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट: इटारसी में तवा डैम के तीन गेट खोले; भोपाल में धूप निकलीMadhya Pradesh Monsoon [10/09/2025] Update; Follow Bhopal Indore Ujjain Gwalior Jabalpur Ratlam IMD Rainfall Photos Videos On Dainik Bhaskar.
Read more »

एमपी में कहीं भी हैवी रेन का अलर्ट नहीं: अगले तीन दिन हल्की बारिश का दौर रहेगा; अब तक 42.1 इंच पानी गिराएमपी में कहीं भी हैवी रेन का अलर्ट नहीं: अगले तीन दिन हल्की बारिश का दौर रहेगा; अब तक 42.1 इंच पानी गिराMadhya Pradesh Monsoon [16/09/2025] Update; Follow Bhopal Indore Ujjain Gwalior Jabalpur Ratlam IMD Rainfall Photos Videos On Dainik Bhaskar.
Read more »

नवरात्रि में बारिश… 3 दिन हल्की, फिर तेज पानी गिरेगा: भोपाल में कोलार, कलियासोत और भदभदा डैम के गेट खुले; M...नवरात्रि में बारिश… 3 दिन हल्की, फिर तेज पानी गिरेगा: भोपाल में कोलार, कलियासोत और भदभदा डैम के गेट खुले; M...Madhya Pradesh Monsoon [22/09/2025] Update; Follow Bhopal Indore Ujjain Gwalior Jabalpur Ratlam IMD Rainfall Photos Videos On Dainik Bhaskar.
Read more »

कफ-सिरप से दो राज्यों में अबतक 23 बच्चों की मौत: 5 राज्यों में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, CBI जांच के लिए सुप्रीम ...कफ-सिरप से दो राज्यों में अबतक 23 बच्चों की मौत: 5 राज्यों में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, CBI जांच के लिए सुप्रीम ...Madhya Pradesh (MP) Chhindwara Cough Syrup Death Case Update.
Read more »

10 करोड़ का बंगला बनवा रहा रिटायर्ड आबकारी अधिकारी: इंटीरियर पर ही 4 करोड़ होने थे खर्च; धर्मेंद्र सिंह भदौर...10 करोड़ का बंगला बनवा रहा रिटायर्ड आबकारी अधिकारी: इंटीरियर पर ही 4 करोड़ होने थे खर्च; धर्मेंद्र सिंह भदौर...Madhya Pradesh Excise Officer Dharmendra Singh Bhadauria Corruption Case Update.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:42:11