कफ-सिरप से दो राज्यों में अबतक 23 बच्चों की मौत: 5 राज्यों में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, CBI जांच के लिए सुप्रीम ...

Coldrif And Nextro-DS Syrup News

कफ-सिरप से दो राज्यों में अबतक 23 बच्चों की मौत: 5 राज्यों में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, CBI जांच के लिए सुप्रीम ...
Coldrif And Nextro-DS SyrupKidney FailureChhindwara Child Deaths
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh (MP) Chhindwara Cough Syrup Death Case Update.

5 राज्यों में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, CBI जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिकामध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीला कफ सिरप पीने से 23 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें मध्य प्रदेश में अब तक 19 बच्चों और राजस्थान में 4 बच्चों की मौत हो चुकी है। मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु और पंजाब ने इस सिरप की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। इसमें मामले की CBI जांच कराने और देशभर में दवाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की गई है। एडवोकेट विशाल तिवारी ने याचिका में मांग की है कि कोर्ट सरकार को राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्देश दे और जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ट जज की निगरानी में हो। वहीं, मामले में तमिलनाडु के ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने सिरप बनाने वाली कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस दवा को कांचीपुरम की कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स बनाती है। सरकार ने पांच दिन के अंदर कंपनी से जवाब मांगा है।वहीं, कफ सिरप बनाने वाली गुजरात की दो कंपनियों के सैंपल में भी जहरीले डायएथिलिन ग्लायकॉल और एथिलिन ग्लायकॉल की मात्रा ज्यादा मिली है। छिंदवाड़ा से 19 दवाओं के सैंपल लिए गए थे। गुजरात की रीलाइफ सिरप और रेस्पिफ्रेस टीआर सिरप में गड़बड़ी मिली है। मध्य प्रदेश में इन दोनों सिरपों के स्टॉक और बिक्री पर बैन लगा दिया गया है। गुजरात सरकार को जांच के लिए लेटर भी लिखा है।इससे पहले तमिलनाडु सरकार की जांच कमेटी को कोल्ड्रिफ बनाने वाली श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स की फैक्ट्री में 350 से ज्यादा गड़बड़ियां मिली थीं। जिन्हें क्रिटिकल और मेजर श्रेणी में रखा गया था।फैक्ट्री बहुत गंदी थी, वहां न सफाई थी और न ही सही वेंटिलेशन व्यवस्था थी।फैक्ट्री में सुरक्षा के जरूरी उपकरण जैसे एयर हैंडलिंग यूनिट लगाए ही नहीं गए थे।कंपनी ने 50 किलो प्रोपाइलीन ग्लाइकोल बिना बिल के खरीदा था।लिक्विड दवाओं को प्लास्टिक पाइप से ट्रांसफर किया जा रहा था, जिससे दवा गंदी हो सकती थी। फैक्ट्री में दवा छानने की कोई व्यवस्था नहीं थी। केमिकल का गंदा पानी सीधे नालियों में छोड़ा जा रहा था।कांचीपुरम जिले के सुंगुवर्चत्रम में स्थित श्रीसन फार्मास्यूटिकल की यूनिट से कोल्ड्रिफ सिरप जब्त किया गया। जांच में पता चला कि इसमें नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉल का इस्तेमाल हुआ, जो संभवतः डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल से दूषित था। दोनों ही केमिकल किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले जहरीले पदार्थ हैं। जैसे ही सैंपल चेन्नई की सरकारी ड्रग्स टेस्टिंग लैब में भेजे गए, वहां से 24 घंटे में रिपोर्ट दी गई। इसमें पाया गया कि कोल्ड्रिफ सिरप का यह बैच 48.

6% w/v DEG से जहरीला और ‘Not of Standard Quality’ है। जबकि अन्य चार दवाओं को स्टैंडर्ड क्वालिटी का पाया गया।बच्चों की मौतों के बाद कोल्ड्रिफ बैच नंबर SR-13 और नेक्स्ट्रो-डीएस बैच नंबर AQD-2559 कफ सिरप को बैन कर दिया गया। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इंदौर की आर्क फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के सिरप 'डिफ्रॉस्ट' के बैच नं. 11198 को बाजार से रिकॉल करने के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश सरकार ने क्लोरफेनिरामाइन मलेट और फिनाइलफ्रिन एचसीएल जैसे केमिकल के उपयोग को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौतों के मामले में मध्य प्रदेश और राजस्थान के विपक्ष के नेताओं ने दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी मुख्यालय में की गई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पर सवाल उठाए हैं। सिंघार ने कहा- मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने के बाद किडनी फेल होने से 19 बच्चों की मौत हो चुकी है। ये पूरा मामला करप्शन और कमीशन का है। इस मामले की न्यायिक जांच होना चाहिए।कफ सिरप से मौत पर राजस्थान-एमपी सरकार को नोटिस, NHRC ने स्वास्थ्य मंत्रालय से जांच करने को कहा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी कर नकली कफ सिरप से बच्चों की मौत मामले में जांच करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नकली दवाओं की बिक्री पर तुरंत बैन लगाने का निर्देश भी दिया।बचा हुआ सोना शादी में इस्तेमाल होना था, बात मंदिर बोर्ड को पता थी; ये मिलीभगतइटारसी-भोपाल-बीना रूट पर चौथी, वडोदरा-रतलाम रूट पर तीसरी-चौथी लाइन बनेगीकेदारनाथ-बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी: हेमकुंड साहिब में 2-3 इंच स्नोफॉल; राजस्थान में तापमान 12°C तक गिरा, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्टपंजाब भाजपा का सरकार के खिलाफ आरोप पत्रअलवर में बारिश से धंसा फर्श, 8 फीट गड्ढा हुआजालंधर में शाम 6 बजे तक बारिश का अलर्टबीकानेर में चने के आकार के गिरे ओले

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Coldrif And Nextro-DS Syrup Kidney Failure Chhindwara Child Deaths Coldrif Syrup Cough Syrup Tragedy

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूकी, 35 रन बनाकर इतिहास रच देतीपाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूकी, 35 रन बनाकर इतिहास रच देतीभारत की ओपनर स्मृति मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में 23 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मंधाना एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गई।
Read more »

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस का दावा, करीब 23 लाख महिलाएं नहीं डाल सकेगी वोटबिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस का दावा, करीब 23 लाख महिलाएं नहीं डाल सकेगी वोटWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

रामपुर हत्याकांड: 23 लोगों को 20 साल पुरानी रंजिश के मामले में आजीवन कारावासरामपुर हत्याकांड: 23 लोगों को 20 साल पुरानी रंजिश के मामले में आजीवन कारावासउत्तर प्रदेश के रामपुर में 20 बीघा जमीन विवाद से जुड़े एक सनसनीखेज हत्याकांड में 23 लोगों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है। यह मामला 20 साल पुरानी रंजिश का नतीजा था जिसमें संजीव पांडे की हत्या कर दी गई थी। अदालत ने सभी दोषियों पर भारी जुर्माना भी लगाया है।
Read more »

आय की ग़लत जानकारी देने को लेकर अडानी की सीमेंट कंपनी पर 23 करोड़ रुपये जुर्मानाआय की ग़लत जानकारी देने को लेकर अडानी की सीमेंट कंपनी पर 23 करोड़ रुपये जुर्मानाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

देवा पारदी मौत केस में TI का सरेंडर: शिवपुरी थाने में दी गिरफ्तारी, CBI इंदौर ले गई; SC ने दिया था 8 अक्टूब...देवा पारदी मौत केस में TI का सरेंडर: शिवपुरी थाने में दी गिरफ्तारी, CBI इंदौर ले गई; SC ने दिया था 8 अक्टूब...Madhya Pradesh Guna Deva Pardi Custodial Death; गुना के देवा पारदी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में फरार चल रहे TI संजीत मावई ने सरेंडर कर दिया है। रविवार शाम वह शिवपुरी जिले के बदरवास थाने पहुंचे और सरेंडर किया। हालांकि, अभी CBI और पुलिस कुछ भी बोलने सेशिवपुरी जिले के बदरवास थाने पहुंचकर संजीत मावई ने किया सरेंडर; पुलिस ने CBI को दी...
Read more »

कफ सिरप कांड: सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, CBI जांच की मांगकफ सिरप कांड: सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, CBI जांच की मांगयाचिका के अनुसार, कोल्ड्रिफ कफ सिरप में डीईजी की मात्रा 48.6 फीसद तक पाई गई, जो मानक सीमा से करीब 500 गुना अधिक है। यह रसायन औद्योगिक उपयोग के लिए होता है, लेकिन दवाओं में मिलाने से किडनी फेलियर हो जाता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:10:59