'तेजस्वी राजद का CM चेहरा होंगे, लेकिन इंडिया ब्लॉक का...', कांग्रेस ने RJD की उम्मीदों पर फेरा पानी?

Bihar Election News

'तेजस्वी राजद का CM चेहरा होंगे, लेकिन इंडिया ब्लॉक का...', कांग्रेस ने RJD की उम्मीदों पर फेरा पानी?
Tejashwi YadavBihar CM CandidateCongress RJD Alliance
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 53%

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है जिसके अनुसार मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण के मतदान में कम समय बचा है लेकिन महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई है। राजद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहती है पर कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने 6 और 11 नवंबर को मतदान की तारीख तय की है, वहीं नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी। पहले चरण की वोटिंग में अब भले ही एक महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन दोनों प्रमुख गठबंधनों में सीट शेयरिंग भी अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। उधर कांग्रेस-राजद के महागठबंधन में सीएम चेहरे पर भी खींचतान जारी है। राजद तेजस्वी यादव को बिहार के सीएम कैंडिडेट के रूप में प्रोजेक्ट करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसके लिए कतई तैयार नहीं है। अलग-अलग मौकों पर कांग्रेस की तरफ से तेजस्वी के सीएम फेस को खारिज करने की कोशिशें हुई हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने एक बार फिर से कुछ ऐसी ही टिप्पणी कर दी है। उदित राज ने भी किया इनकार न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उदित राज ने भी तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट बनाने की आशंकाओं को खारिज कर दिया। उदित राज से जब पूछा गया कि क्या महागठबंधन तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा घोषित करेगा, तो इस पर उदित राज ने कहा कि वह राजद के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं, लेकिन इंडिया ब्लॉक का सीएम फेस सामूहिक रूप से तय किया जाएगा। VIDEO | On Bihar elections, Congress leader Udit Raj says, Tejashwi Yadav may be CM face for RJD but INDIA bloc's CM face will be decided collectively.

pic.twitter.com/6YZwdsWIK1— Press Trust of India October 7, 2025 राजद द्वारा तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने पर टिप्पणी करते हुए उदित राज ने कहा, 'देखिए किसी भी पार्टी का कोई भी समर्थक ऐसा कर सकता है। लेकिन इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार अभी तक तय नहीं हुआ है। देखते हैं कांग्रेस मुख्यालय इस पर क्या फैसला करता है।' अभी कुछ हफ्ते पहले की तेजस्वी ने कहा था कि बिना सीएम फेस घोषित किए महागठबंधन चुनाव नहीं लड़ेगा। दो बार डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी तेजस्वी यादव के बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं। उनकी माता राबड़ी भी सीएम रह चुकी हैं। खुद तेजस्वी दो बार के डिप्टी सीएम हैं और 2020 में राजद को मिलने वाली 75 सीटों का श्रेय भी तेजस्वी को ही दिया जाता है। हालांकि कांग्रेस लगातार तेजस्वी को सीएम बनाने की संभावना से मुंह मोड़ते दिखी है। खुद राहुल गांधी ने इस सवाल को टाल दिया था, जबकि उस वक्त तेजस्वी उनके बगल में ही बैठे थे। राहुल ने इस सवाल का गोलमटोल जवाब दिया था और कहा था कि 'इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दल बिना किसी तनाव के काम कर रहे हैं। हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और नतीजे अच्छे होंगे।' यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: झामुमो 15 सीटों पर कर सकता है दावा, निर्णायक बातचीत की तैयारी शुरू

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Tejashwi Yadav Bihar CM Candidate Congress RJD Alliance Bihar Assembly Elections 2024 Mahagathbandhan Seat Sharing Udit Raj Statement India Block CM Face Bihar Politics Election Commission Of India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत रत्न के बेटे ने CM नीतीश को लेकर कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी, अब क्या होगा?भारत रत्न के बेटे ने CM नीतीश को लेकर कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी, अब क्या होगा?भारत रत्न के बेटे ने CM नीतीश को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- इस जाति के बल पर फिर से बैठेंगे कुर्सी पर
Read more »

OMG! डिप्टी CM के रीवा में बच्चा 2 घंटों तक तड़पा, SGMH अस्पताल पर सवालOMG! डिप्टी CM के रीवा में बच्चा 2 घंटों तक तड़पा, SGMH अस्पताल पर सवालOMG! डिप्टी CM के रीवा में बच्चा 2 घंटों तक तड़पा, SGMH अस्पताल पर सवाल
Read more »

सहनी बोले-शुभ-शुभ बोलो यार, हम ही डिप्टी CM बनेंगे: RJD-130, कांग्रेस-55 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव; मांझी ...सहनी बोले-शुभ-शुभ बोलो यार, हम ही डिप्टी CM बनेंगे: RJD-130, कांग्रेस-55 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव; मांझी ...चुनाव आयोग की पटना में बैठक के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। NDA और INDI गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लगभग बात फाइनल हो गई है। राजनीतिक दलों का कहना है कि जल्द इसका ऐलान भी
Read more »

Jaipur Hospital Fire: कब घटी घटना, कैसे मचा हड़कंप, सीएम भजनलाल कितने बजे पहुंचे; SMS हादसे का पूरा टाइमलाइनJaipur Hospital Fire: कब घटी घटना, कैसे मचा हड़कंप, सीएम भजनलाल कितने बजे पहुंचे; SMS हादसे का पूरा टाइमलाइनJaipur Hospital Fire News: Incident Inside Story, When CM Bhajanlal Arrived Full Timeline
Read more »

चुनाव के ऐलान से पहले पटना में दौड़ी मेट्रो: अचानक सीट से उठकर बाहर का नजारा देखने लगे नीतीश; कल से कर पाएंग...चुनाव के ऐलान से पहले पटना में दौड़ी मेट्रो: अचानक सीट से उठकर बाहर का नजारा देखने लगे नीतीश; कल से कर पाएंग...Bihar CM Nitish Kumar Patna Metro Inauguration Live Photos Update; Follow Patna Metro Route, Features And Schedule Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

सूरत में 'प्रवासी राजस्थानी मीट'सूरत में 'प्रवासी राजस्थानी मीट'Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा 8 अक्टूबर को सूरत में आयोजित होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ में गुजरात और सूरत में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी समुदाय से मुलाकात करेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:46:05