राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी, कार्यकर्ताओं में खींचतान; पूर्व RTDC अध्यक्ष के खिलाफ शौचालयों में लगाए पोस्टर

Rajasthan Congress Factionalism News

राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी, कार्यकर्ताओं में खींचतान; पूर्व RTDC अध्यक्ष के खिलाफ शौचालयों में लगाए पोस्टर
District Congress Committee ElectionsAshok TanwarDharmendra Rathore Controversy
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 53%

राजस्थान कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। अजमेर में पर्यवेक्षक अशोक तंवर के सामने कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया जहाँ धर्मेन्द्र राठौड़ को गहलोत का समर्थक और विजय जैन को पायलट का माना जाता है। राठौड़ के विरोधियों ने उन पर पोस्टर चस्पा कर आरोप लगाए जिसके बाद उनके समर्थकों ने पुलिस से शिकायत...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष के चयन के लिए केंद्रीय जिलों में रायशुमारी कर रहे केंद्रीय पर्यवेक्षकों को कांग्रेस की गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की खींचतान से दो चार होना पड़ रहा है। अजमेर में 5 अक्टूबर को केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर के द्वारा रायशुमारी के दौरान फॉयसागर रोड स्थित एक समारोह स्थल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन और आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के जोरदार हंगामा की गूंज अभी अजमेर के राजनीतिक गलियारों में सुनाई दे ही रही थी कि सोमवार को राठौड़ विरोधियों ने शहर के शौचालयों में पोस्टर चस्पा कर विवाद को और बड़ा दिया। कांग्रेस पर साधा निशाना विरोधियों ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ को गहलोत का दलाल बताते हुए अजमेर छोड़ के आरोपों से छवि बिगाड़ने का प्रयास किया। इस बात को लेकर कांग्रेस के राठौड़ समर्थक सेवादल के पदाधिकारी कैलाश झालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करने की मांग की। झालीवाल ने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस को लोग किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। एक और कांग्रेस में संगठन सृजन की कवायद हो रही है वहीं कुछ लोग माहौल को खराब कर रहे हैं ऐसे लोगों को पहचाना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध का यह तरीका खराब और गलत है। इससे व्यक्ति की छवि और पार्टी की प्रतिष्ठा पर विपरीत असर पड़ता है। पैनल बनाने का लिया फैसला गौरतलब है कि अजमेर में राठौड़ को गहलोत और विजय जैन को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है। इन दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने तंवर के समक्ष भरपूर प्रदर्शन किया। तंवर को राठौड़ के समर्थकों ने बताया कि अजमेर में संगठन का असली काम हम ही कर रहे हैं। वहीं पायलट गुट के विजय जैन ने धर्मेन्द्र राठौड़ के वजूद को ही नकार दिया। कांग्रेस के जो हाल अजमेर में देखने को मिले वो ही कमोवेश पूरे प्रदेश में भी देखने को मिल रहे हैं। कोटा में केंद्रीय पर्यवेक्षक के पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में कार्यकर्ता विभाजित रहे। धारीवाल को गहलोत का तथा गुंजल को पायलट का समर्थक माना जाता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने पर्यवेक्षकों से कहा है कि वे कार्यकर्ताओं से विमर्श कर जिलाध्यक्ष के लिए पांच नामों का पैनल बनाए। गहलोत और पायलट के गुटों में बंटे कार्यकर्ताओं यही वजह है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक के सामने पांच नाम वाले पैनल में शामिल होने के लिए गहलोत और पायलट के समर्थक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बड़े नेताओं की जोर आजमाइश में पर्यवेक्षक पैनल कैसे तैयार करेंगे, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। सवाल यह भी है कि क्या सिर्फ कार्यकर्ताओं की राय पर ही जिलाध्यक्ष का निर्णय होगा? मौजूदा समय में गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं तथा टीकाराम जूली प्रतिपक्ष के नेता की भूमिका में है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस के कार्यकर्ता अभी भी गहलोत और पायलट के गुटों में बंटे हैं। सोनम वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, पत्नी ने की रिहाई की मांग; अदालत में क्या हुआ?.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष के चयन के लिए केंद्रीय जिलों में रायशुमारी कर रहे केंद्रीय पर्यवेक्षकों को कांग्रेस की गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की खींचतान से दो चार होना पड़ रहा है। अजमेर में 5 अक्टूबर को केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर के द्वारा रायशुमारी के दौरान फॉयसागर रोड स्थित एक समारोह स्थल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन और आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के जोरदार हंगामा की गूंज अभी अजमेर के राजनीतिक गलियारों में सुनाई दे ही रही थी कि सोमवार को राठौड़ विरोधियों ने शहर के शौचालयों में पोस्टर चस्पा कर विवाद को और बड़ा दिया। कांग्रेस पर साधा निशाना विरोधियों ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ को गहलोत का दलाल बताते हुए अजमेर छोड़ के आरोपों से छवि बिगाड़ने का प्रयास किया। इस बात को लेकर कांग्रेस के राठौड़ समर्थक सेवादल के पदाधिकारी कैलाश झालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करने की मांग की। झालीवाल ने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस को लोग किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। एक और कांग्रेस में संगठन सृजन की कवायद हो रही है वहीं कुछ लोग माहौल को खराब कर रहे हैं ऐसे लोगों को पहचाना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध का यह तरीका खराब और गलत है। इससे व्यक्ति की छवि और पार्टी की प्रतिष्ठा पर विपरीत असर पड़ता है। पैनल बनाने का लिया फैसला गौरतलब है कि अजमेर में राठौड़ को गहलोत और विजय जैन को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है। इन दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने तंवर के समक्ष भरपूर प्रदर्शन किया। तंवर को राठौड़ के समर्थकों ने बताया कि अजमेर में संगठन का असली काम हम ही कर रहे हैं। वहीं पायलट गुट के विजय जैन ने धर्मेन्द्र राठौड़ के वजूद को ही नकार दिया। कांग्रेस के जो हाल अजमेर में देखने को मिले वो ही कमोवेश पूरे प्रदेश में भी देखने को मिल रहे हैं। कोटा में केंद्रीय पर्यवेक्षक के पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में कार्यकर्ता विभाजित रहे। धारीवाल को गहलोत का तथा गुंजल को पायलट का समर्थक माना जाता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने पर्यवेक्षकों से कहा है कि वे कार्यकर्ताओं से विमर्श कर जिलाध्यक्ष के लिए पांच नामों का पैनल बनाए। गहलोत और पायलट के गुटों में बंटे कार्यकर्ताओं यही वजह है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक के सामने पांच नाम वाले पैनल में शामिल होने के लिए गहलोत और पायलट के समर्थक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बड़े नेताओं की जोर आजमाइश में पर्यवेक्षक पैनल कैसे तैयार करेंगे, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। सवाल यह भी है कि क्या सिर्फ कार्यकर्ताओं की राय पर ही जिलाध्यक्ष का निर्णय होगा? मौजूदा समय में गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं तथा टीकाराम जूली प्रतिपक्ष के नेता की भूमिका में है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस के कार्यकर्ता अभी भी गहलोत और पायलट के गुटों में बंटे हैं। सोनम वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, पत्नी ने की रिहाई की मांग; अदालत में क्या हुआ?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

District Congress Committee Elections Ashok Tanwar Dharmendra Rathore Controversy Ajmer Congress Infighting Gehlot Vs Pilot Supporters Rajasthan Political News Congress Organizational Elections गोविंद सिंह डोटासरा टीकाराम जूली

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जयपुर में HAPPY CHRISTMAS —पड़ोसी राज्यों में पाबंदी तो जयपुर पहुंचे 'जश्न'मनाने—परकोटे से लेकर शहर के मुख्य रास्तों में लगा रहा जाम | rtdc | Patrika Newsजयपुर में HAPPY CHRISTMAS —पड़ोसी राज्यों में पाबंदी तो जयपुर पहुंचे 'जश्न'मनाने—परकोटे से लेकर शहर के मुख्य रास्तों में लगा रहा जाम | rtdc | Patrika News\r\nदेश में 12 राज्यों में क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर है रोक, राजस्थान में खुली छूट\r\nखतरे के बीच कोरोना गाइडलाइन दरकिनार : पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुना पर्यटक पहुंचे, होटल हुए फुल, शॉपिंग मॉल्स और सड़कों पर उमड़ा हूजूम\r\nन्यू ईयर तक छह दिन का टयूर बना कर पडोसी राज्यों से जयपुर आए लोग31 दिसंबर तक जयपुर शहर के सभी होटल फुल,यातायात बेपटरी रहने की संभावना
Read more »

राजस्थान की 40 सरकारी होटलें बंद पड़ी, उनकी चौकीदारी पर लाखों खर्च | rtdc hotel in rajasthan close 40 hotel in rajasthan, big bteaking news | Patrika Newsराजस्थान की 40 सरकारी होटलें बंद पड़ी, उनकी चौकीदारी पर लाखों खर्च | rtdc hotel in rajasthan close 40 hotel in rajasthan, big bteaking news | Patrika Newsमावली विधायक के सवाल पर सरकार का जवाब | Udaipur News | undefined News | Patrika News
Read more »

Jaipur News: आरटीडीसी होटल्स को ओएनडम पर देने की तैयारी, रेवेन्यू बढाने के लिए किया जा रहा विचारJaipur News: आरटीडीसी होटल्स को ओएनडम पर देने की तैयारी, रेवेन्यू बढाने के लिए किया जा रहा विचारJaipur News: राजस्थान पर्यटन विकास निगम की बंद यूनिट्स को सरकार अब ओएनडम पर देने की तैयारी कर रही है. RTDC के अधिकारी आरटीडीसी का रेवेन्यू बढ़ाने के लिए यूनिट्स को नए कलेवर के साथ चलाने का रोडमैप और योजना बनाने में जुटे हैं.
Read more »

Jaipur|होटल गणगौर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, बताएं कैंसर से बचने के उपायJaipur|होटल गणगौर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, बताएं कैंसर से बचने के उपायJaipur News: राजस्थान के पर्यटन, RTDC, मेला प्राधिकरण और धरोहर प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए होटल गणगौर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ.
Read more »

नाहरगढ़ स्थित RTDC के पड़ाव रेस्टोरेंट में बवाल, महिलाओं और पर्यटकों को रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने पीटा, वीडियो वायरलनाहरगढ़ स्थित RTDC के पड़ाव रेस्टोरेंट में बवाल, महिलाओं और पर्यटकों को रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने पीटा, वीडियो वायरलJaipur News: जयपुर के नाहरगढ़ किला परिसर स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट में पर्यटकों से मारपीट और महिला पर्यटक से बदसलूकी का मामला सामने आया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी। पढ़ें पूरी खबर।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:17:25