याचिका के अनुसार, कोल्ड्रिफ कफ सिरप में डीईजी की मात्रा 48.6 फीसद तक पाई गई, जो मानक सीमा से करीब 500 गुना अधिक है। यह रसायन औद्योगिक उपयोग के लिए होता है, लेकिन दवाओं में मिलाने से किडनी फेलियर हो जाता है।
कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कम से कम 14 बच्चों की मौत के मामले ने देश को झकझोर दिया है। अब वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर इसकी निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।.
याचिका में क्या कहा गया है?याचिका में सिरप में मिले जहरीले रसायनों डाइएथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की बिक्री पर सख्त नियंत्रण की भी मांग उठाई गई है।याचिका के अनुसार, कोल्ड्रिफ कफ सिरप में डीईजी की मात्रा 48.6 फीसद तक पाई गई, जो मानक सीमा से करीब 500 गुना अधिक है। यह रसायन औद्योगिक उपयोग के लिए होता है, लेकिन दवाओं में मिलाने से किडनी फेलियर हो जाता है।मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 9, राजस्थान में 2 और अन्य राज्यों में भी मौतें हुईं। केंद्र सरकार ने सिरप पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन जांच में लापरवाही बरती जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।.CBI या राष्ट्रीय आयोग से जांच की मांगविशाल तिवारी ने कोर्ट से मांग की है कि मामले की जांच राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या सीबीआई के तहत विशेषज्ञ समिति करे। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज इसकी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक स्थान पर स्थानांतरित कर एकीकृत जांच की जानी चाहिए।.दोषी कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की मांगयाचिकाकर्ता ने मांग की है कि विषैले सिरप बनाने वाली कंपनियों के लाइसेंस तुरंत रद्द कर उन्हें बंद किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाए। इसके साथ ही, बाजार से सभी प्रभावित उत्पाद वापस मंगवाने और एक मजबूत ड्रग्स रिकॉल पॉलिसी बनाने की मांग भी की गई है। इसके अलावा, याचिका में पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग की गई है।.NHRC ने राज्यों को जारी किया नोटिसराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान के स्वास्थ्य विभागों के प्रमुख सचिवों को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस दोनों राज्यों में कफ सिरप पीने के बाद 12 बच्चों की मौत के मामले में जारी किया गया है।.राजनीतिक हलचल और सरकार का रुखइस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री ने जांच का आश्वासन दिया है। जनता और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि दोषियों को बख्शा न जाए और बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार तंत्र के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।.इसे भी पढ़ें: कफ सिरप कांड: बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, गहलोत बोले- सरकार में बदनाम हो रही है निशुल्क दवा योजनाइसे भी पढ़ें: जानलेवा कफ सिरप! 14 बच्चों की मौत के बाद 6 राज्यों में जांच, तमिलनाडु-केरल में बैन.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रांची में नशा तस्करों पर NCB का सर्जिकल स्ट्राइक, 48.6 लाख की संपत्ति जब्तRanchi NCB News: झारखंड की राजधानी रांची में नशा तस्करों पर एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. रांची एनसीबी ने इस कार्रवाई में तस्करों की 48.6 लाख की संपत्ति फ्रीज की है. इस कार्रवाई को साफेमा के तहत किया गया है.
Read more »
देवा पारदी मौत केस में TI का सरेंडर: शिवपुरी थाने में दी गिरफ्तारी, CBI इंदौर ले गई; SC ने दिया था 8 अक्टूब...Madhya Pradesh Guna Deva Pardi Custodial Death; गुना के देवा पारदी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में फरार चल रहे TI संजीत मावई ने सरेंडर कर दिया है। रविवार शाम वह शिवपुरी जिले के बदरवास थाने पहुंचे और सरेंडर किया। हालांकि, अभी CBI और पुलिस कुछ भी बोलने सेशिवपुरी जिले के बदरवास थाने पहुंचकर संजीत मावई ने किया सरेंडर; पुलिस ने CBI को दी...
Read more »
लवली कंडारा एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! CBI ने दोहराया 2021 का वो खौफनाक मंजरजोधपुर के बहुचर्चित लवली कंडारा एनकाउंटर मामले में सीबीआई टीम ने घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन किया. 2021 में मुठभेड़ में मारे गए लवली की मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है. पूर्व थाना अधिकारी लीलाराम सहित 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
Read more »
कैसा हुआ हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा एनकाउंटर, जानिए CBI के सीन रिक्रिएट करने के बाद जांच कहां तक पहुंचीLovely Kandara Encounter: राजस्थान के लवली कंडारा हत्याकांड में अब सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। चार साल पुराने केस में सीबीआई की ओर से आज सीन रिक्रिएट किए गए, ताकि पुलिस एनताउंटर के दावों के तथ्यों को परखा जाए और सही अनुमान लगाया जा सके। गौरतलब है कि इस केस में परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए...
Read more »
अब सुलझ जाएगी मनीषा मौत मामले की गुत्थी! नई रिपोर्ट लेकर 11 दिन बाद भिवानी पहुंची CBI; 95 मिनट तक की पूछताछभिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत का मामला उलझा हुआ है जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। 11 दिन के ब्रेक के बाद टीम विसरा रिपोर्ट के साथ भिवानी पहुंची और मृतका के परिवार से बातचीत की। सूत्रों के अनुसार विसरा रिपोर्ट में कुछ बदलाव हैं और जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और सीबीआई जांच की मांग की...
Read more »
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कफ सिरप कांड, 16 बच्चों की मौत मामले में याचिका दायर, CBI जांच की मांगCough Syrup Deaths in MP: मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से 16 बच्चों की मौत के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक जनहित याचिका दायर की गई है.
Read more »
